×

संगीतकार इलैयाराजा सादगी से मनाएंगे अपना जन्मदिन, फैन्स दे रहे हैं बधाई

Happy Birthday Ilaiyaraaja: संगीतकार इलैयाराजा 2 जून को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने 7,000 से अधिक गीतों का संगीत तैयार किया है।

Vijay Kumar Tiwari
Written By Vijay Kumar TiwariPublished By Shreya
Published on: 2 Jun 2021 8:33 AM GMT
संगीतकार इलैयाराजा सादगी से मनाएंगे अपना जन्मदिन, फैन्स दे रहे हैं बधाई
X

संगीतकार इलैयाराजा (डिजाइन फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Ilaiyaraaja Birthday: देश के जाने माने संगीतकार इलैयाराजा (Ilaiyaraaja) आज 2 जून को अपना 78वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास दिन पर उनके प्रशंसक संगीतकार के अपने पसंदीदा गीतों को साझा करके उन्हें सोशल मीडिया (Social Media) पर बधाई दे रहे हैं। प्यार से 'इसाईनानी' कहे जाने वाले इलैयाराजा ने 1,000 से अधिक फिल्मों के लिए 7,000 से अधिक गीतों का संगीत तैयार किया है। इलैयाराजा को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ संगीतकारों में से एक माना जाता है।

संगीत निर्देशक इलैयाराजा नोवेल कोरोना वायरस महामारी (Corona Virus) के कारण चेन्नई में अपने परिवार के सदस्यों के साथ एक सादे समारोह में जन्मदिन मनाएंगे। अपने प्यारे संगीतकार को बधाई देने के लिए उनके प्रशंसकों ने सोशल मीडिया का सहारा लिया है और ट्वीट करके बधाई दे रहे हैं।

प्रशंसकों ने ट्वीट कर दी बधाई




इलैयाराजा का जीवन परिचय

आपको बता दें कि भारतीय फिल्मों के संगीतकार, गीतकार और गायक इलैयाराजा का जन्म 2 जून 1943 में तमिलनाडु के एक माध्यम वर्गीय परिवार में हुआ था। इलैयाराजा ने धनराज मास्टर से संगीत की शिक्षा ली है। उनकी पत्नी का नाम जीवा है, साल 2011 में उनका निधन हुआ था। इलैयाराजा के तीन बच्चे हैं और तीनों ही संगीत के क्षेत्र में कम करते हैं।

सिनेमाजगत में इलैयाराजा के योगदान के लिए उन्हें मार्च 2018 में देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण पुरस्कार (Padma Vibhushan) से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ramnath Kovind) ने इलैयाराजा को इस अवॉर्ड से नवाजा था।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story