×

'जादू' से बने 'जावेद', ऐसी है इनकी संघर्ष की कहानी

बॉलीवुड के मशहूर लेखक, गीतकार, कवि और पूर्व राज्यसभा सांसद जावेद अख्तर आज अपना 75वां बर्थडे मना रहे हैं। उनका का जन्म 17 जनवरी 1945 में हुआ था।

Roshni Khan
Published on: 17 Jan 2020 4:23 AM GMT
जादू से बने जावेद, ऐसी है इनकी संघर्ष की कहानी
X
जावेद अख्तर बोलें-घिनौना लगता है रमजान और चुनाव के बारे में बहस होना

मुंबई: बॉलीवुड के मशहूर लेखक, गीतकार, कवि और पूर्व राज्यसभा सांसद जावेद अख्तर आज अपना 75वां बर्थडे मना रहे हैं। उनका का जन्म 17 जनवरी 1945 में हुआ था। जावेद के पिता जान निसार बॉलीवुड के फेमस चर्चित गीतकार थे और मां सैफिया अख्तर एक सिंगर और राइटर थीं। वो खुद भी काफी अच्छे लेखक हैं। उन्होंने हिन्दी सिनेमा को 'शोले', 'जंजीर' और 'अंदाज' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं, सबसे खास बात उन्हें 14 बार फिल्म फेयर से सम्मानित किया जा चुका है।

ये भी पढ़ें:पैरेंट्स के लिए पैरेंटिंग नहीं आसान! ऐसे करें विकास कि बच्चे का ना हो कम आत्मविश्वास

ये है जावेद का असली नाम

जावेद एक ऐसे परिवार से हैं जहां हर कोई शब्दों से खेलता था। ऐसे में उनका लेखक बनना तो लाजमी था। उनका असली नाम जादू है। ये नाम उनके पिता ने जावेद की एक कविता पढ़ कर रखा था। कविता की लाइनें थीं, 'लम्हा-लम्हा किसी जादू का फसाना होगा'। कुछ टाइम बाद उनका नाम जावेद पड़ गया जो जादू से काफी हद तक मिलता था। माना जाता है, जावेद की लेखनी बचपन से ही दमदार थी।

स्कूल में लव लेटर लिखने का काम करते थे जावेद

कुछ टाइम पहले एक इंटरव्यू में जावेद ने बताया था कि स्कूल के टाइम लोग उनसे लव लेटर लिखवाने आया करते थे। वो उन लोगों के भी लव लेटर लिखते थे जिन्हें वो जानते तक नहीं थे। लव लेटर लिखने में उनकी बड़ी डिमांड थी। 1964 में जब वो मुंबई आए तो उनके पास ना रहने को घर था ना खाना। जब तक उन्हें काम नहीं मिला तब तक उन्होंने पेड़ के नीचे सोकर रातें गुजारी थीं। बॉलीवुड में काम करने के लिए उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

ऐसे हुई हनी से मुलाकात

जावेद को फिल्मों में क्लैपर ब्वॉय का काम मिल गया। फिल्म 'सरहदी लुटेरा' की शूटिंग के टाइम उनकी मुलाकात सलीम खान से हुई। उनसे मुलाकात के बाद जावेद कैफी आजमी के असिस्टेंट बन गए और सलीम लेखक/निर्देशक अबरार अलवी के सहायक बन गए। दोनों की मुलाकात होती रहती थी। इन्हीं के सपोर्ट से सलीम-जावेद की जोड़ी बनी और फिल्म 'हाथी मेरे साथी' की दमदार स्क्रिप्ट लिखी। फिल्म 'सीता और गीता' के दौरान जावेद की मुलाकात हनी ईरानी से हुई। हनी इस फिल्म में सपोर्टिंग रोल प्ले कर रही थीं। दोनों एक-दूसरे की तरफ आकर्षित हो रहे थे। एक इंटरव्यू में हनी ने बताया था कि एक बार ताश खेलते हुए जावेद हार रहे थे। तो उन्होंने जावेद से कहा कि लाओ मैं तुम्हारे लिए कार्ड निकालती हूं।

तब जावेद ने उनसे कहा कि अगर ये पत्ता अच्छा निकला तो मैं तुमसे शादी कर लूंगा। खुशकिस्मती से पत्ता अच्छा था। तब जावेद बोले, 'चलो-चलो' अभी शादी कर लेते हैं। उस समय जावेद के पास कोई अपना घर नहीं था। वहीं हनी अभी 17 साल की ही थीं। जावेद उनसे 10 साल बड़े थे। तब जावेद ने सलीम खान से मदद मांगी और हनी की मां से बात करने के लिए कहा। जब जावेद हनी की मां से बात करने के लिए गए तो कहा कि कर लो शादी, जब ठोकर लगेगी तो हनी खुद घर वापस आ जाएगी। दोनों की ही जिंदगी काफी मुश्किलों भरी रही। उसके बाद ही हनी को एक बेटी हुई जिसका नाम जोया है। इसके बाद जावेद को काम मिलने लगा और वो एक अच्छे घर में रहने लगे।

ये भी पढ़ें:दिल्ली चुनाव: बीजेपी-कांग्रेस पर सबकी निगाहें, आज उम्मीदवारों के नामों का ऐलान

जब शबाना पर आया जावेद का दिल

1970 में जावेद का दिल कैफी आजमी की बेटी और फेमस एक्ट्रेस शबाना आजमी पर आ गया। उनके अफेयर की खबर जब हनी को हुई तो घर में रोज झगड़े होने लगे। 1974 में जावेद एक फिर पिता बने। हनी ने फरहान अख्तर को जन्म दिया। इसके बाद लड़ाई झगड़े होने पर हनी ने जावेद को कहा कि वे शाबाना के पास जा सकते हैं और बच्चों की फिक्र ना करे। इसके बाद जावेद ने हनी से तलाक ले लिया। 6 साल के अफेयर के बाद जावेद ने 1984 में शाबाना से निकाह कर लिया। जावेद और शाबाना का कोई बच्चा नहीं है।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story