×

Happy Birthday Kajal Aggrawal : काजल अग्रवाल के जन्मदिन पर जानें इनकी शादी के बाद का फिल्मी करियर

Happy Birthday Kajal Aggrawal : अभिनेत्री काजल अग्रवाल जानी मानी अभिनेत्री हैं। अधिकतर तेलगू फिल्मों में अभिनय किया है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shraddha
Published on: 18 Jun 2021 4:17 PM GMT
फिल्मी करियर में अधिकतर तेलगू फिल्मों में अभिनय किया है।
X

अभिनेत्री काजल अग्रवाल (फाइल फोटो -सोशल मीडिया )

Happy Birthday Kajal Aggrawal : भारतीय फिल्म अभिनेत्री काजल अग्रवाल (Kajal Aggrawal) एक जानी मानी अभिनेत्री हैं। जिन्होंने अपने फिल्मी करियर (film career) में अधिकतर तेलगू फिल्मों में अभिनय किया है। इनका जन्म 19 जून 1985 को मनाया जाता है। यह एक्ट्रेस साउथ इंडियन (South Indian) फिल्मों से लेकर बॉलीवुड फिल्मों (bollywood movies) में भी अपने अभिनय का जलवा बिखेर चूंकि हैं।

काजल अग्रवाल तेलगू फिल्म का जाना माना चेहरा हैं। इनकी एक्टिंग को लोग काफी पसंद करते हैं। इनकी कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर काफी हिट हुई हैं। काजल की पहली तेलगू फिल्म लक्ष्मी कल्याणम में काम किया था लेकिन यह फिल्म कुछ खास पसंद नहीं की गई। आपको बता दें कि इसी साल उन्होंने तेलगू फिल्म चंदामामा में अपना अभिनय किया जिसके लिए इन्हें काफी सराहना मिली।

काजल अग्रवाल का फिल्मी करियर

भारतीय अभिनेत्री काजल अग्रवाल ने अपना एक्टिंग डेब्यू 2004 में आई बॉलीवुड फिल्म 'क्यूं हो गया न' से किया। जिसमें इन्होंने अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय और विवेक ओबेरॉय के साथ अभिनय किया था। यह फिल्म 11 अगस्त 2004 को रिलीज हुई थी। इसके बाद ही यह तेलुगू फिल्मों में भी काम करने लगी। इस फिल्म में काजल का काफी छोटा सा किरदार निभाया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाई नहीं कर पाई थी। इसके बाद काजल अग्रवाल ने निर्देशक तेजा की फिल्म 'लक्ष्मी कलयाणम' के जरिए कल्याण राम के अपोजिट तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। 2008 में आई फिल्म बोम्मलत्तम में अर्जुन सरजा के साथ अभिनय किया था। यह फिल्म काफी समय तक सिनेमाघरों में लगी हुई थी।


अभिनेत्री काजल अग्रवाल (फाइल फोटो -सोशल मीडिया )

अब तक के मिले पुरस्कार

काजल अग्रवाल ने अपने दमदार अभिनय के दम पर अब तक कई पुरस्कार हासिल किए हैं। इन्होंने तेलगू, तमिल और हिंदी सिनेमा में कई पुरस्‍कार हासिल कर चुकी हैं। जिनमें से साउथ इंडिया (South India) का फिल्‍मफेयर अवार्ड भी सामिल है।

शादी के बाद आधी फीस में काम करने की आई नौबत

काजल अग्रवाल ने 6 अक्टूबर 2020 को अपनी शादी की घोषणा की थी जिसके बाद 30 अक्टूबर 2020 को काजल ने गौतम किचलू से मुंबई में शादी कर ली थी। बताया जाता है कि शादी के बाद इनके करियर में कई दिक्क्ते आई। काजल को शादी के बाद फिल्में मिलनी कम हो गई जिसकी वजह से एक्ट्रेस ने आधे दाम में काम करने का मन बना लिया है। ताकि उनके करियर की गाड़ी पटरी से न उतरे।

काजल ने अपने पति गौतम किचलू के साथ शेयर की तस्वीर

सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं फोटो

काजल अग्रवाल सोशल मीडिया पर आए दिन कई फोटो शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में एक फोटो शूट किया था। ज-काजल अपनी खूबसूरती और ग्लैमरस के चलते फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। काजल ने फिल्मों में कई शानदार परफॉर्मेंस दी हैं। जिसके चलते वे फिल्म सिंघम से काफी मशहूर हो गई थी। काजल अपने पति गौतम किचलूके साथ कई फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं जिसको लोग काफी पसंद भी करते हैं।


Shraddha

Shraddha

Next Story