TRENDING TAGS :
Happy Birthday Pritam Chakraborty : प्रीतम चक्रवर्ती के जन्मदिन पर जानें इनके जीवन से जुड़े कई किस्से
Happy Birthday Pritam Chakraborty : प्रीतम चक्रवर्ती ने अब तक सौ से अधिक बॉलीवुड फिल्मों के लिए संगीत रचना की है।
प्रीतम चक्रवर्ती (फाइल फोटो - सोशल मीडिया)
Pritam Chakraborty Birthday : मशहूर संगीतकार प्रीतम चक्रवर्ती (Pritam Chakraborty) जिन्हें 'प्रीतम दा' के नाम से भी जाना जाता है। इनका जन्म 14 जून 1971 को कोलकाता (Kolkata) में एक बंगाली परिवार में हुआ था। प्रीतम एक भारतीय संगीत निर्देशक (Indian Music Director) , संगीतकार और गायक के रुप में अपनी पहचान बनाई है। इन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों के लिए गाना गाया है। यह गाने लोगों के दिलों आज भी को छूते हैं।
बॉलीवुड फिल्मों के एक मशहूर गायक प्रीतम चक्रवर्ती ने अपने करियर में अब तक सौ से अधिक बॉलीवुड फिल्मों के लिए संगीत रचना की है। प्रीतम भारत के बहुमुखी संगीतकारों (Versatile Musicians) में से एक हैं। आइए जानते हैं इनके जन्मदिन पर इनके जीवन से जुड़े खास किस्से।
प्रीतम ने संगीत की शुरुआती शिक्षा अपने पिता प्रबोध चक्रवर्ती से प्राप्त किया। प्रीतम अपने स्कूल में ही गिटार बजाना सीख गए थे। इन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा सेंट जेम्स स्कूल से की और कॉलेज की शिक्षा प्रेसीडेंसी कॉलेज से की। अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद अपना करियर बनाने मुंबई चले गए थे। जहां उन्होंने कई विज्ञापनों के लिए जिंगल शुरु किया।
प्रीतम चक्रवर्ती फेमस फिल्मों के गाने ( Pritam Chakraborty Famous Movies Songs)
प्रीतम चक्रवर्ती (फाइल फोटो - सोशल मीडिया)
बॉलीवुड फिल्मों के मशहूर गायक प्रीतम चक्रवर्ती ने बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों में गाना गाया है। इनके अब तक के सफल गाने धूम, धूम 2, लाइफ इन अ मेट्रो, जब वी मेट, रेस, बिल्लू, लव आज कल, अजब प्रेम की गजब कहानी, दे दना दन, अतिथि तुम कब जाओगे?, बदमाश कंपनी, वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई, गरम मसाला, सिंग इज किंग, किस्मत कनेक्शन, गैंगस्टर जैसी कई फिल्मों में गाना गाया है।
प्रीतम को मिले अवार्ड (Pritam Ko Mile Award)
प्रीतम चक्रवर्ती एक भारतीय संगीत निर्देशक, संगीतकार, गायक और बॉलीवुड फिल्मों के रिकॉर्ड निर्माता हैं। लगभग डेढ़ दशक के करियर में उन्होंने सौ से अधिक बॉलीवुड फिल्मों के लिए संगीत तैयार किया है। उन्होंने पांच फिल्मफेयर पुरस्कार, चार ज़ी सिने पुरस्कार, तीन स्टार स्क्रीन पुरस्कार और कई अन्य लोगों के बीच तीन आईफा (IIFA) पुरस्कार जीते हैं।
प्रीतम चक्रवर्ती (फाइल फोटो - सोशल मीडिया)
प्रीतम पर नकल का आरोप (Pritam Par Nakal Ka Arop)
प्रीतम चक्रवर्ती पर कई बार गाना चुराने का आरोप लग चुका है। जिसके तहत इन्होंने कई कलाकारों के संगीत की है। इसके साथ उन्होंने उस गाने का पूरा श्रेय अपने आपको ही दिया। इसके साथ इनके ऊपर कॉपीराइट खरीदने भी आरोप लगा है।