×

हैप्पी बर्थडे प्रियंका चोपड़ा, शेयर की इंस्टाग्राम कैप्शन के साथ ऐसी तस्वीर

suman
Published on: 18 July 2018 5:25 AM GMT
हैप्पी बर्थडे प्रियंका चोपड़ा, शेयर की इंस्टाग्राम कैप्शन के साथ ऐसी तस्वीर
X

जयपुर:प्रियंका चोपड़ा आज अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। ऐसे में प्रियंका के फैंस जानना चाहते होंगे कि आखिर देसी गर्ल अपने इस खास दिन को कैसे सेलिब्रेट कर रही हैं। प्रियंका ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की जिसे देखकर आप इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं कि प्रियंका के लिए उनका जन्मदिन कितना खास होने वाला है।कुछ दिन पहले ऐसी खबरें आ रही थीं प्रियंका कथित ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ जन्मदिन मनाने के लिए ग्रीस जाएंगी।

अच्छा तो ये कारण है गाय- भैस के दूध के रंग में अंतर का, जानकर हो जाएंगे हैरान

प्रियंका जन्मदिन को पूरी तरह से एन्जॉय करने की तैयारी कर ली गई ।प्रियंका ने देर रात इंस्टाग्राम स्टोरी पर केक की एक फोटो शेयर की और उसके ऊपर कैप्शन भी लिखा। प्रियंका ने कैप्शन देते हुए लिखा..'और अभी शुरू हो गया'। प्रियंका के इस कैप्शन से इतना तो तय है कि यह दिन उनकी जिंदगी का यादगार दिन बनने वाला है। जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले प्रियंका निक के साथ डिनर डेट पर गई थीं। यह एक नहीं, बल्कि डबल डिनर डेट थी।

#B’DaySpecial: कैटरीना कैफ के करियर और लाइफ से जुड़ी हैं ये 8 रोचक बातें

दरअसल, प्रियंका और निक के अलावा , निक के भाई जो जोनस और उनकी होने वाली बीवी सोफी टर्नर भी देखी गईं। यानी कि इस डबल डेट के साथ ही प्रियंका के जन्मदिन का जश्न शुरू हो गया था।खबरों की मानें तो प्रियंका और निक जुलाई के आखिर या फिर अगस्त में सगाई कर सकते हैं। बीते काफी दिनों से प्रियंका और निक के अफेयर की खबरें लाइम लाइट में हैं। यहां तक कि प्रियंका हाल ही में भारत निक को अपनी मां मधु चोपड़ा से मिलवाने भी लाई थीं ऐसे में इन खबरों ने और भी जोर पकड़ लिया।

suman

suman

Next Story