×

जानिए बॉलीवुड की स्टाइल आइकन हैं सोनम कपूर के बारे में, जिन्हें चाहिए प्रेम जैसा पार्टनर

suman
Published on: 9 Jun 2017 11:45 AM GMT
जानिए बॉलीवुड की स्टाइल आइकन हैं सोनम कपूर के बारे में, जिन्हें चाहिए प्रेम जैसा पार्टनर
X

मुंबई: बॉलीवुड की एक फेमस एक्ट्रेस हैं। बॉलीवुड में कई सुपरहिट फिल्मों में काम करके सोनम ने अपनी एक अलग पहचान बना ली है। सोनम फिल्मों में एक्टिंग के अलावा अपने फैशन सेन्स के लिए भी जानी जाती हैं। फैशन के मामले में सोनम बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हैं।

सोनम ने अपने करियर की शुरुआत एक असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में की थी। इससे पहले सोनम ने पढ़ाई मुंबई यूनिवर्सिटी से पॉलिटिकल साइंस और इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन किया है। यूनिव्रसिटी ऑफ लंदन से भी उन्होंने ने अपनी पढ़ाई पूरी की है। इसके अलावा सोनम को लैटिन और इंडियन डांस में भी महारत हासिल है।

सोनम का जन्म 9 जून 1985 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता फेमस एक्टर अनिल कपूर है और मां सुनिता कपूर।तीन भाई बहनों में सोनम सबसे बड़ी है। अभी हाल ही में उनकी छोटी बहन की शादी की खबरें चर्चा का विषय रहीं। अनका भाई भी बॉलीवुड में डेब्यू की तैयारी में है।

संजय लीला भंसाली की फिल्म सावरिया से सोनम शुरुआत की थी। सोनम बॉलीवुड में फिल्मों, एक्टिंग और फैशन के अलावा अपने बेबाक बयानों की वजह से भी चर्चा में रहती हैं। सोनम ने अपने अब तक के फिल्मी करियर में 'आई हेट लव स्टोरी', 'खूबसूरत', 'रांझणा', भाग मिल्खा भाग, प्रेम रतन धन पायो और नीरजा जैसी सफल फिल्मों में काम किया है।

sonam-kapoor transparent gown dress

बोनी कपूर और संजय कपूर सोनम के अंकल हैं। एक्ट्रेस श्रीदेवी जिन्होंने बोनी कपूर से शादी की है वह सोनम की आंटी हैं। एक्टर अर्जुन कपूर, मोहित मारवाह और रणवीर सिंह सोनम के कजन्स हैं।

सोनम को बॉलीवुड की स्लीम एक्ट्रेस में शुमार किया जाता है, लेकिन एक समय ऐसा भी था जब सोनम का वजन 90 किलो था। हालांकि सोनम ने बहुत मेहनत करके अपना 35-40 किलो वजन कम किया है। आज खूबसूरत के साथ अट्रैक्टिव फिगर की मालकिन भी है।

खुद का ऐप लॉन्च

सोनम पहली एक्ट्रेस है जिन्होंने खुद का ऐप लॉन्च किया है। जो अनके बारे में अपडेट देता रहेगा। सोनम कपूर टाइटल की ऐप चलाने के लिए उन्होंने कई नेशनल और इंटरनेशनल कंपनियों को ज्वाइन किया है। इसके अलवा सोनम ने पाकिस्तानी एक्टर फवाद के साथ पाकिस्तानी ऐड में भी काम किया है।

सोनम को चाहिए ऐसा पार्टनर

सोनम कपूर का कहना है कि वो जब भी शादी करेंगी उन्हें प्रेम जैसा लड़का चाहिए जो आदर्शो पर चलने वाला और प्यार करने वाला हो। प्रेम सोनम की मूवी प्रेम रतन धन पायो के कैरेक्टर का नाम है जिसे सलमान ने एक्ट किया था । अब खुद समझ ले सोनम ने इशारों- इशारों में क्या कहा है।

कॉन्ट्रोवर्शियल स्टेटमेंट

वे बॉलीवुड की ऐसी एक्ट्रेसेस में शामिल हैं, जिन्हें कम ही समय में ज्यादा पॉपुलैरिटी मिली। हालांकि, पिता अनिल कपूर के स्टारडम का फायदा उन्हें मिला है, लेकिन फिर भी सोनम अपने स्टाइल स्टेटमेंट और बड़बोलेपन से अक्सर ही सुर्खियों में रहती हैं।

ऐश्वर्या राय और सोनम कपूर के बीच की कैट फाइट बॉलीवुड में फेमस है। बात साल 2009 की है जब सोनम ने ये डिक्लेयर किया था कि वे लॉरियल की ब्रान्ड एम्बेसडर के तौर पर कान्स फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करने वाली हैं।

sonam kapoor anand ahuja

इस खबर के बाद ऐश ने कान्स में शामिल होने से ही इनकार कर दिया था। इस फाइट में सोनम ने ऐश को आंटी तक कह दिया था।हालांकि, बाद में अपना बचाव करते हुए सोनम ने कहा था कि उनके स्टेटमेंट को गलत तरीके से पेश किया गया है।

सोनम ने कैटरीना, दीपिका पादुकोण, अभय देओल और शोभा डे से भी कैट फाइट कर चुकी है। इन सबके ऊपर उनकी तीखी टिप्पणी चर्चा का विषय रही है।सोनम इच्छा तीनों खानों के साथ काम करना चाहती है। उन्होंने सलमान के साथा काम किया है और अब एसआरके और आमिर के साथ काम करना चाहती है।

suman

suman

Next Story