×

खूबसूरती की मल्लिका उर्वशी रौतेला, जन्मदिन पर जानिए उनके बारें में सबकुछ..

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला आज यानी 25 फरवरी को अपना 26वां जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने साल 2013 में फिल्म सिंह साब द ग्रेट से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। मॉडलिंग से करियर की शुरुआत करने वाली उर्वशी ने मिस डीवा 2015 खिताब अपने नाम किया था।

suman
Published on: 25 Feb 2020 8:11 AM GMT
खूबसूरती की मल्लिका उर्वशी रौतेला, जन्मदिन पर जानिए उनके बारें में सबकुछ..
X

मुंबई:बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला आज यानी 25 फरवरी को अपना 26वां जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने साल 2013 में फिल्म सिंह साब द ग्रेट से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। मॉडलिंग से करियर की शुरुआत करने वाली उर्वशी ने मिस डीवा 2015 खिताब अपने नाम किया था। उन्होंने मिस यूनिवर्स पेजेंट 2015 में भारत का प्रतिनिधित्व किया। उर्वशी फिल्मी दुनिया का एक जाना-माना नाम है। वे अपनी एक्टिंग के साथ-साथ डांस के लिए भी जानी जाती हैं।

उर्वशी रौतेला आज अपना 26वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं और इस मौके पर उन्होंने खुद को ही बड़ा खूबसूरत बर्थडे विश भी किया है उन्होंने खुद को बर्थडे पर विश करते हुए, 'आज सूरज की चमक थोड़ी तेज होगी, सिर्फ मेरे लिए। इस धरती पर सबसे अद्भुत इंसान को हैपी बर्थडे, जो कि मैं हूं। एक्स्ट्रा स्पेशल बर्थडे विश के लिए थैंक्स, जो मुझे एहसास दिलाता है कि मैं सबसे प्यारी हूं। मेरे बर्थडे पर हॉलिडे होना चाहिए।'

आगे जानें, इनके बारे में कुछ और भी मजेदार बा नैनीताल में पैदा हुईं उर्वशी ने स्कूल के दिनों से ही मॉडलिंग शुरू कर दी थी। तब वह केवल 15 साल की थीं, जब ब्‍यूटी शोज का ह‍िस्‍सा बनने लगीं। कोटद्वार के डीएवी से अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद आगे की पढ़ाई करने के लिए उर्वशी दिल्ली आईं। बता दें कि उर्वशी के पिता मानव सिंह और मां मीरा रौतेला दोनों ही बिज़नसमैन हैं।

साल 2011 में उन्हें मिस टूरिज़म क्वीन ऑफ द इयर का ख़िताब दिया गया। सके अलावा साउथ कोरिया में 2011 में मिस एशियन सुपर मॉडल का खिताब भी जीत चुकी हैं उर्वशी। उर्वशी तब 17 साल की थीं, जब उन्हें मिस यूनिवर्स इंडिया का ताज पहनाया गया। केवल खूबसूरती में ही नहीं, स्पोर्ट्स में भी आगे हैं उर्वशी। यह सच है कि वह नैशनल लेवल की बास्केटबॉल प्लेयर रह चुकी हैं।

उर्वशी ने बॉलीवुड में फिल्म 'सिंह साहब द ग्रेट' से एंट्री मारी जिसमें उनके हीरो सनी देओल थे। इसके बाद 'भाग जॉनी', 'सनम रे', 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती', 'काबिल', 'हेट स्टोरी 4', 'पागलपंती' जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं उर्वशी।इसके अलावा वह की म्यूजिक विडियो 'लव डोज़', 'लाल दुपट्टा', 'गल बन गई', 'बिजली की तार' में भी नजर आ चुकी हैं।

टीन मॉडल के रूप में वे लक्मे फैशन वीक, अमेजॉन फैशन वीक, दुबई फैशन वीक और बॉम्बे फैशन वीक जैसे कई नामी फैशन शोज में नजर आ चुकी हैं। फिल्मों फिल्मों और फैशन शोज के अलावा उर्वशी कई म्यूजिक वीडियोज का हिस्सा रह चुकी है।

suman

suman

Next Story