×

B'day:अनुष्का की प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों लाइफ है हिट, जानिए उनसे जुड़ी बातें

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस, प्रोड्यूसर अनुष्का शर्मा आज अपना जन्मदिन मना रही हैं. अनुष्का ने अपना करियर शाहरुख के साथ फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' से शुरू किया था। उन्होंने अपनी एक्टिंग के बल पर अपनी एक अलग पहचान बनाई। आज वो बॉलीवुड में टॉप एक्ट्रेस में से एक है। उन्होंने विराट कोहली के साथ उनकी फेयरीटेल लव स्टोरी और शादी के बारे में

suman
Published on: 1 May 2020 2:25 AM GMT
Bday:अनुष्का की प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों लाइफ है हिट, जानिए उनसे जुड़ी बातें
X

मुंबई : रब ने बना दी जोड़ी से जीरो तक की फिल्मों में काम कर चुकी बेहतरीन अदाकारा अनुष्का शर्मा आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। आज उनका जन्मदिन है। 1 मई 1988 में उत्तर प्रदेश के अयोध्या में अनुष्का का जन्म हुआ था, लेकिन उनकी परवरिश बैंगलुरु में हुई थी। उन्होंने फिल्म नगरी मुंबई में अपना करियर बनाया। वे इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों में से एक हैं, वहीं वो जितना अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में रही हैं उतना ही अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी चर्चा में रही हैं।

अनुष्का शर्मा की पहली ही फिल्म रब ने बना दी जोड़ी सुपरहिट रही है। उसके बाद बैंड बाजा बारात में भी सफल रही। बता दे कि अनुष्का फिल्मों से पहले मॉडलिंग करती थी उसमें भी वो हिट थी जानते हैं उनके बारे में...

आर्मीमेन की बेटी

अनुष्का के पिता अजय कुमार शर्मा रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर है। वहीं उनकी मां आशिमा शर्मा हाउस वाइफ हैं। उनके बड़े भाई कर्नेश शर्मा भी मर्चेंट नेवी में हैं। अनुष्का ने बेंगलूरु के आर्मी स्कूल से पढ़ाई की और उसके बाद माउंट कारमेल कॉलेज से ग्रेजुएशन की। एक आर्मी से जुड़े परिवार में बड़ी हुई अनुष्का की पढ़ाई अच्छी जगह पर हुई।

यह पढ़ें....स्वेटरों के शौकीन थे ऋषि कपूर, इन गीतों से सबके दिलों पर छाए रहे

उतार-चढ़ाव वाली लव स्टोरी

कोहली और अनुष्का की लव स्टोरी साल 2013 में शुरू हुई थी। उस दौरान जब कोहली क्रिकेट करिअर में सफलता के मुकाम को हासिल करने में लगे थे और तब अनुष्का जब तक बॉलीवुड की सुपर स्टार बन चुकी थीं। इसी दौरान अनुष्का को एक एड कंपनी अपना एडशूट का ऑफर किया। यह एक कमर्शियल शैंपू का एड था, जिसमें अनुष्का और कोहली साथ नजर आए।इसी एड शूट से दोनों के बीच गहरी दोस्ती हो गई। फिर न जाने कब दोस्ती प्यार में बदल गई और दोनों मीडिया की सुर्खियों छाने लगे।" लेकिन काफी पहले यानी शादी से भी पहले इस रिश्ते में दरार की खबरें भी आई थीं। ये बात साल 2015 की है। जब इन दोनों की ब्रेकअप की खबरों ने भी काफी सुर्खियां बटोरी थीं। मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा था कि विराट और अनुष्का दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक दूसरे को अनफॉलो भी कर दिया था। लेकिन यही उतार चढ़ाव है जो इस लव स्टोरी को खास बनाती है। हालांकि दरार की खबरों पर ना तो अनुष्का और ना ही विराट किसी ने भी कोई जवाब नहीं दिया था।

विराट संग रिश्ते का खुलासा

विराट अनुष्का से 2015 में ही शादी करना चाहते थे पर उस समय अनुष्का ने अपने करियर को ध्यान में रखते हुए विराट के इस प्रपोजल को ठुकरा दिया था। इसके बाद से दोनों की बातचीत बंद हो गई थी। हालांकि कुछ समय तक दूर रहने के बाद दोनों ने ही एक-दूसरे को बहुत मिस किया और ये भी समझ लिया कि वो एक-दूसरे के लिए ही बने हैं। बता दें कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने 11 दिसंबर 2017 में शादी कर ली थी। इन दोनों ने किसी को अपनी शादी की खबर नहीं लगने दी थी वहीं जब इसकी पहली तस्वीरें सामने आई तो देखकर लोग हैरान रह गए। शादी की तस्वीरों में अनुष्का और विराट की जोड़ी बेहद खूबसूरत दिख रही थी इस जोड़ी की ये खूबसूरती आज भी वैसे ही बरकरार है।

2014 में जब अफ्रीका दौरे से वापस आने के जब अनुष्का, कोहली को लेने मुंबई एयरपोर्ट पहुंची तो हर किसी के दिमाग में ये चलने लगा था कि दोनों के बीच कुछ है। इन खबरों पर 2014 के अंत तक कोहली ने अनुष्का संग अपने रिलेशनशिप को बाद में बता दिया।

यह पढ़ें....‘लंबे लॉकडाउन में कोरोना से ज्यादा मौतें होंगी’, जानिए इस दिग्गज ने क्यों कहा ऐसा

लव स्टोरी में राज

अनुष्का शर्मा की लव स्टोरी में एक ऐसा राज छिपा है जो शायद ही उनके चाहने वालों को मालूम हो। अनुष्का शर्मा की दादी उर्मिला का कहना है, ‘अनुष्का और विराट आज से नहीं या ऐड शूट पर नहीं मिले, वो दोनों बचपन से एक-दूसरे को जानते हैं। पूरा परिवार विराट को अच्छे से जानता है। अनुष्का जब छोटी थी, विराट के घर आने पर उसके साथ खूब क्रिकेट खेला करती थी।

इस तरह बचपन का प्यार अब एकमुकम्मल रिश्तें में कैद है। दोनों अच्छी मैरीड लाइफ जी रहे है।और एक-दूसरे के साथ खुश है। फिलहाल अनुष्का शर्मा ने जीरो के बाद कुछ समय के लिए फिल्मों से ब्रेक लिया था। इसलिए उनका किसी प्रोजेक्ट से जुड़ने की कोई खबर नहीं है और लॉकडाउन में घर पर ही विराट संग अपना जन्मदिन सेलिब्रेट

suman

suman

Next Story