×

हरभजन-गीता के घर आयी नन्ही परी, लंदन में हुआ जन्म

Newstrack
Published on: 29 July 2016 4:31 AM GMT
हरभजन-गीता के घर आयी नन्ही परी, लंदन में हुआ जन्म
X

मुंबई: इंडियन क्रिकेटर हरभजन सिंह और गीता बसरा के घर खुशी ने दस्तक दे दी है। यानि हरभजन पापा बन गए है और गीता बसरा मम्मी। 27 जुलाई को गीता बसरा ने लंदन में प्यारी सी बेटी को जन्म दिया। इसकी जानकारी हरभजन की मां अवतार कौर ने दी है और ये भी बताया कि वे खुद वीजा नहीं मिलने की वजह से अभी नहीं जा पाई हैं। वैसे हरभजन बच्ची और बसरा के साथ लंदन में ही है।

harbhajaan

पिछले साल 29 अक्टूबर को दोनों ने जालंधर में शादी की थी। बेटी के जन्म से पहले जून में बेबी शॉवर का आयोजन किया गया था। आपको बता दें कि गीता का परिवार ब्रिटेन में रहता है। उन्होंने बालीवुड में 2006 में फिल्म दिल दिया है से इंट्री की थी। इस खबर के आने के बाद सोशल साइट पर हरभजन को बधाई देने वालों का तातां लगा हुआ है। मो. कैफ, वीवीेस लक्ष्मण, विराट कोहली और उनके क्लोज फ्रेंड फैंस ने बधाई दी है।

Newstrack

Newstrack

Next Story