×

इस एक्टर को फिल्मफेयर मिलने से नाखुश हैं हर्षवर्धन कपूर, ट्विटर पर लिख दी इतनी बड़ी बात

By
Published on: 20 Jan 2017 7:55 AM GMT
इस एक्टर को फिल्मफेयर मिलने से नाखुश हैं हर्षवर्धन कपूर, ट्विटर पर लिख दी इतनी बड़ी बात
X

harshvardhan-kapoor

मुंबई: हाल ही में बॉलीवुड के सबसे बड़े अवॉर्ड्स यानी कि फिल्मफेयर अवॉर्ड आयोजित किए गए थे, जिसमें सभी स्टार्स को उनके काम के लिए अलग-अलग कैटेगरी में अवॉर्ड दिए गए थे। पर अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर, एक्टर दिलजीत दोसांझ के फिल्मफेयर अवॉर्ड में बेस्ट डेब्यू एक्टर का अवॉर्ड जीते जाने से खुश नहीं हैं। इस बात को उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर भी जाहिर किया है। हर्षवर्धन कपूर की माने, तो यह पंजाबी एक्टर पहले भी एक हिंदी फिल्म और कई दूसरी पंजाबी फिल्मों में नजर आ चुके हैं।

आगे की स्लाइड में जानिए और क्या कहना है हर्षवर्धन कपूर का



बता दें कि दिलजीत दोसांझ को फिल्म 'उड़ता पंजाब' के लिए बेस्ट डेब्यू एक्टर का अवॉर्ड दिया गया। वहीं इसी कैटेगरी में 'मिर्जिया' के लिए नॉमिनेट किए गए एक्टर हर्षवर्धन कपूर का मानना है कि डेब्यू एक्टर का अवॉर्ड वैसे लोगों को मिलना चाहिए, जो वाकई में नए हों। उनकी मानें तो यह अवॉर्ड उन्हें नहीं मिलना चाहिए, जो कई रीजनल फिल्मों में नजर आ चुके हैं। अगर यह अवॉर्ड किसी और नए एक्टर को दिया गया होता, तो उन्हें प्रॉब्लम नहीं होती।

वहीं फिल्म 'मिर्जिया' में हर्षवर्धन की एक्टिंग की तारीफ करते हुए एक ट्विटर यूजर ने कहा कि दिलजीत वाकई इस अवॉर्ड के हकदार थे। इसपर हर्षवर्धन ने तुरंत रिप्लाई दिया कि 'वह (दिलजीत दोसांझ) 2008 में आई फिल्म में थे और जब आप इस टॉपिक पर लिख रहे हैं, तो यह भी देख लें कि कैन लोगों ने फिल्म में काम किया है?'

आगे की स्लाइड में जानिए और क्या बोले हर्षवर्धन कपूर

हर्षवर्धन का गुस्सा यहीं ख़त्म नहीं हुआ आगे उन्होंने कहा कि फिल्म 'नीरजा' में जिम सर्भ की एक्टिंग काफी अच्छी थी और किसी भी नए एक्टर को इस बात की ख़ुशी होती कि यह अवॉर्ड उनकी बजाय सर्भ को दिया जाता। बता दें कि इन अवॉर्ड्स को छोड़ दें, तो कई अन्य अवॉर्ड शो में बेस्ट डेब्यू एक्टर का अवॉर्ड हर्षवर्धन कपूर ने ही जीता है।

Next Story