×

सपना चौधरी की सीक्रेट शादी: पति करते हैं ये काम, जानिए उनकी दिलचस्प बातें

सपना के पति का नाम वीर साहू हैं। वह हिसार के रहने वाले हैं। वीर और सपना की शादी जनवरी में हुई थी। बता दें, कि सपना और वीर पिछले चार साल से रिलेशनशिप में थे।

Monika
Published on: 7 Oct 2020 5:58 AM GMT
सपना चौधरी की सीक्रेट शादी: पति करते हैं ये काम, जानिए उनकी दिलचस्प बातें
X
सपना चौधरी की सीक्रेट शादी: पति करते हैं ये काम, जानिए उनकी दिलचस्प बातें

हरयाणवी डांसर सपना चौधरी आज एक जाना माना नाम हैं। हरियाणा एक शहर से स्टेज शो करते करते अब वो बॉलीवुड की ग्लेम्रस एक्ट्रेस बन चुकी हैं। हाल ही में सपना चौधरी मां बनी हैं। उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। जिसे सुन कर फैन्स भी काफी खुश हैं और ढेरों बधाई दे रहे हैं। जहां कई फैन्स उनके मां बन्ने से खुश दिखें वाली कई इस बात से शॉक्ड भी दिखें। सपना ने शादी भी की यह बात भी कई लोगों को नहीं पता। तो बच्चें के जन्म को ले कर आई इस खबर से लोग हैरान हो गए है।सपना ने अपनी शादी को काफी प्राइवेट रखा है।

चार साल से थे रिलेशनशिप में

आपको बता दें, कि सपना के पति का नाम वीर साहू हैं। वह हिसार के रहने वाले हैं। वीर और सपना की शादी जनवरी में हुई थी। बता दें, कि सपना और वीर पिछले चार साल से रिलेशनशिप में थे। वीर के परिवार में किसी के निधन की वजह से दोनों ने अपनी शादी शांत तरीके से की थी। जिसे सीक्रेट रखा गया था।अब दोनों अपनी शादीशुदा ज़िन्दगी में बहुत खुश हैं।

वीर साहू

कृषि बिल पर किया प्रदर्शन

वीर साहू किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं। केंद्र सरकार द्वारा कृषि को लेकर पारित विधेयक को लेकर देश के कई हिस्सों में विरोध हुआ। वीर साहू भी इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए थे।

ये भी देखें: सिनेमा हॉल के नियम: तभी जा पाएँगे आप अंदर, पढ़ लें पूरी गाइडलाइन

पति भी परफ़ॉर्मर

आपको बता दें, कि वीर भी एक परफ़ॉर्मर हैं।वह सिंगर के साथ साथ कंपोजर, राइटर, प्रोड्यूसर और एक्टर भी हैं। सपना के साथ साथ वह भी अपनी सिंगिंग के लिए जाने जाते है। वीर को खलनायक (2018), रसूक आला जाट (2017), यार लैंड लोड (2017) और थड्डी- बड्डी (2016) के लिए जाना जाता है।

ये गाने हुए पॉपुलर

थड्डी- बड्डी काफी पॉपुलर हुआ था। जिसके बाद ही उन्हें असली पहचान मिली थी। यही नहीं साल 2019 में शीबा की रानी गाने ने काफी धूम मचाया था जिसके कारन वह चर्चा का विषय बने। मार्च 2020 में सॉन्ग देवदास रिलीज हुआ था। वही भले सपना आज एक स्टार बन चुकी हैं लेकिन वह आज भी लाइव शोज करना पसंद करती हैं। उनका मानना है कि इससे ही उनकी पहचान हैं। और लोगों का प्यार मिलता है।

यह पढ़ें….हाथरस कांडः आरोपी से बात करने पर परिवार की सफाई- मोबाइल मेरा है, लेकिन आरोप झूठा

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story