Hera Pheri 3 Movie Update: हेरा फेरी 3 को लेकर संजय दत्त ने साझा की अहम जानकारी

Hera Pheri 3 Release Date: हेरा फेरी 3 का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है क्योकि हेरा फेरी फ्रेंचाइजी की सबसे ज्यादा सफल फिल्मों में से एक है, पढ़े पूरी खबर

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 13 May 2024 4:01 PM GMT (Updated on: 20 May 2024 12:37 PM GMT)
Hera Pheri 3 Movie Update: हेरा फेरी 3 को लेकर संजय दत्त ने साझा की अहम जानकारी
X

Hera Pheri 3 Movie Update: हेरा फेरी (Hera Pheri Movie) फ्रेंचाइजी की फिल्में सबसे ज्यादा दर्शकों द्वारा पसंद की जानी वाली फिल्मों में से एक है। अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी की जोड़ी हेरा फेरी, फिर हेरा फेरी में देखी जा चुकी हैं। ये फिल्म दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आई थी। जिसके बाद हेरा फेरी 3 (Hera Pheri 3 Movie) को लेकर अनॉउंसमेंट किया गया था। तो वहीं पहले हेरा फेरी 3 को लेकर लगातार कई सारी खबरें आई थी। जिसमें पहले अक्षय कुमार (Akshay Kumar) फिल्म में नजर आने वाले थे। लेकिन किसी कारणवश खबरें आई की उनकी जगह कार्तिक आर्यन को ले लिया गया। लेकिन फिल्म के मेकर्स ने काफी ज्यादा मस्कत के बाद अक्षय कुमार को राजू के रोल के लिए मना लिया और वो हेरा फेरी 3 का हिस्सा बन गए। लेकिन इस बार हेरा फेरी 3 (Hera Pheri 3) में संजय दत्त (Sanjay Dutt) भी नजर आएंगे, जानिए क्या बोला संजय दत्त ने फिल्म को लेकर

हेरा फेरी 3 कब रिलीज होगी (Hera Pheri 3 Release Date)-

हेरा फेरी 3 (Hera Pheri 3 Movie) को लेकर पिछले साल ही अपडेट आया था। कि Hera Pheri 3 की शूटिंग शुरू हो गई है। जिसके बाद फिल्म को लेकर सुनील शेट्टी ने बताया था कि Hera Pheri 3 का अभी सिर्फ प्रोमो शूट किया गया है। अभी तक फिल्म फ्लोर पर नहीं आई है। जिसकी तस्वीरे भी सोशल मीडिया पर आई थी। संजय दत्त से जब Hera Pheri 3 के बारे में पूछा गया तब उन्होंने बताया कि वो फिल्म कर रहे हैं। और उनके लिए फिल्म का हिस्सा होना काफी ज्यादा रोमांचक है। अब दर्शकों को हेरा फेरी 3 के रिलीज डेट का बेसब्री से इंतजार है। ऐसी खबरें आ रही हैं कि हेरा फेरी 3 अगले साल यानि 2025 तक रिलीज हो सकती है।

हेरा फेरी 3 कास्ट (Hera Pheri 3 Cast)-

हेरा फेरी 3 में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, संजय दत्त व अन्य स्टार कास्ट नजर आएंगे। पहले इस फिल्म का निर्देश अनीज बज्मी कर रहे थे लेकिन बाद में वो इस प्रोजेक्ट से हट गए और इसका हिस्सा फरहाद सामजी बन गए।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Bollywood Content Writer

Bollywood Content Writer

Next Story