Hera Pheri 3 Update: हेरा फेरी 3 का इंतजार कर रहे फैंस के लिए खुशखबरी, इस साल हो सकती है रिलीज

Hera Pheri 3 Release Date: अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की जोड़ी का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बड़ी खबर, हेरा फेरी 3 को लेकर आया ताजा अपडेट

Shikha Tiwari
Published on: 12 Oct 2024 5:16 AM GMT
Hera Pheri 3 Release Date
X

Hera Pheri 3 Release Date Update

Hera Pheri 3 Update: राजू, श्याम और बाबू भैया की तिगड़ी ने हर किसी को जमकर हँसाया है। यही वजह है कि जब भी किसी कॉमेडी मूवी की बात की जाती है तो दर्शकों के मुँह पर सबसे पहले Hera Pheri Movie का ही नाम आता है। अब तक हेरा फेरी की दो किस्ते आ चुकी हैं। जिसमें हेरा फेरी का पहला भाग 2000 में आया था। जिसमें Akshay Kuamr, Sunil Shetty और Paresh Rawal के साथ Tabbu भी अहम भूमिका में थी। तो वहीं हेरा फेरी का दूसरा भाग यानि Phir Hera Pheri 2006 में आई थी। जिसमें राजू, श्याम और बाबू भैया की जोड़ी तो थी। लेकिन तब्बू की जगह बिपाशा बाशू, रिमी सेन नजर आई थी। अब जाकर दर्शकों को Hera Pheri 3 का इंतजार है। जो पिछले साल से चर्चाओं का विषय बना हुआ है। अब जाकर हेरा फेरी 3 को लेकर ताजा अपडेट आया है। चलिए जानते हैं, हेरा फेरी 3 के बारे में

हेरा फेरी 3 कब आएगी (Hera Pheri 3 Release Date Update)-

पिछले कुछ सालों में निर्माता फिरोज नाडियाडवाला ने हेरा फेरी, आवारा पागल दीवाना फिर हेरा फेरी, वेलकम और आन जैसी फीचर फिल्में बनाई हैं। इनमें से हेरा फेरी और वेलकम सबसे ज्यादा सफल फिल्मों में से एक रही है। यही वजह है कि हेरा फेरी की दो किस्ते आने के बाद भी दर्शकों को इसकी तीसरी किस्त का बेसब्री से इंतजार है। बता दे कि Hera Pheri 3 का इंतजार कर रहे फैंस के लिए खुशखबरी है क्योंकि फिल्म निर्माता ने इन फिल्मों के अधिकार वापस लेने के लिए इरोस को भुगतान कर दिया है।

फिरोज ने बकाया राशि का भुगतान कर दिया है और हेरा फेरी और अन्य फिल्मों के लिए न्यायालय से नो ड्यू सर्टिफिकेट प्राप्त कर लिया है। अब वह अपनी इच्छानुसार फिल्में बनाने के लिए स्वतंत्र हैं और दर्शकों का मनोरंजन करने और एक ठोस वापसी करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। फिरोज और इरोज के बीच मुंबई में समझौता हुआ है। पिछले कुछ वर्षों में, इरोस और फिरोज नाडियाडवाला के बीच विवाद के कारण हेरा फेरी 3 (Hera Pheri 3 Movie) की शूटिंग शुरू नहीं हो सकती थी। लेकिन अब मामला साफ हो चुका है और फिरोज के लिए रास्ता खुल गया है। कि वे स्क्रिप्ट से संतुष्ट होने पर फिल्म की शूटिंग शुरू कर सकते हैं।

फिरोज नाडियाडवाला की बीत करें तो वह अब हेरा फेरी 3 (Hera Pheri 3 Movie) के लिए अपनी टीम के साथ बैठकर आने वाले कुछ हफ्तों में योजना तैयार करेंगे। तो वहीं वेकलकम टू जंगल की 70 प्रतिशत शूटिंग पूरी हो चुकी है। जोकि 2025 तक सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। तो वहीं इसके बाद हो सकता है कि फिरोज हेरा फेरी 3 पर कार्य करना शुरू कर दे। तो वहीं सुनील शेट्टी बता चुके हैं कि फिल्म के प्रोमो की शूटिंग पहले ही हो गई है। जिससे यही उम्मीदें लगाई जा रही है कि फिल्म 2026 तक फ्लोर पर आ सकती है और 2027 तक सिनेमाघरों में रिलीज (Hera Pheri 3 Release Date) हो सकती है। लेकिन अभी तक फिरोज ने हेरा फेरी 3 की रिलीज डेट पर किसी प्रकार का अपडेट शेयर नहीं किया है।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Bollywood Content Writer

Bollywood Content Writer

Next Story