×

ये 7 Bollywood Songs घंटा समझ में आए, लेकिन गुनगुनाए बहुत

Rishi
Published on: 2 Sep 2018 10:17 AM GMT
ये 7 Bollywood Songs घंटा समझ में आए, लेकिन गुनगुनाए बहुत
X

लखनऊ : हिंदी फिल्मों के गाने बड़े गजब होते हैं। इनमें वो सब कुछ होता है जो असल में शायद ही होता है। और भाई साब कुछ गाने तो ऐसे होते हैं जिनको सुनकर दिल के गार्डन की हर कली फूल बन जाती है। लेकिन पल्ले कुछ नहीं पड़ता।

दिन रात की थका देने वाली मेहनत के बाद हमने कुछ ऐसे ही गाने खोज निकाले हैं, जो हमारे आपके तो क्या पिता जी के भी पल्ले नहीं पड़े। लेकिन सुने सबने और गलत सलत गुनगुनाते रहे हैं।

हाजिर है लिस्ट

जस्ट चिल चिल

2005 में आई थी मैंने प्यार क्यों किया। इसमें एक गाना था जस्ट चिल चिल। लेकिन मम्मी कसम खा के बता रहे हैं किसी ने भी इसे जस्ट चिल चिल नहीं गुनगुनाया होगा। सबने अपने हिसाब से इसके बोल को बदल लिया था। कोई गाता जस्ट चिल्लओ, जस्ट चिल्लओ कोई जस्ट चांव चांव, जस्ट चांव चांव।

[embed]https://www.youtube.com/watch?v=w5iA5LIwF2A[/embed]

धूम धूम

थाईलैंड की सिंगर टाटा यंग ने धूम में अंग्रेजी वाला गाना गया था। लेकिन बहुत कम ही ऐसे बंदे थे जो इसके बोल पकड़ सके। वर्ना तो बाकियों ने अर्थ का अनर्थ ही किया था। आज मौका है आप जन लीजिए की वो हॉट सी कुड़ी आखिर गाती क्या थी।

Dhoom dhoom come and light my fire

Dhoom dhoom let me take u higher

Dhoom dhoom wanna feel that burning

Dhoom dhoom it s a wild emotion

Dhoom dhoom passion and devotion

Dhoom dhoom now the wheels are turning

Move ur body close to mine now

Let me feel ur luv divine now

Together we will explode and we will go boom boom boom boom

Dhoom machale dhoom machale dhoom

[embed]https://www.youtube.com/watch?time_continue=2&v=dYf0IRgblpA[/embed]

बी अ रेबेल

ऐसा कोई नहीं होगा जिसे मस्ती की पाठशाला गाना अच्छा न लगता हो और न ही ऐसा होगा जिसने अपनी कार में फुल्टू आवाज में इसे सुना न हो। इसमें बार बार यूज हुआ था बी अ रेबेल, बोले तो बागी बनो। लेकिन किसे समझ में आया ये चर्चा का विषय है।

[embed]https://www.youtube.com/watch?v=xpW7Vci18gY[/embed]

कहो न कहो

ये गाना अपने चुम्बन कुमार इमरान हाशमी की फिल्म मर्डर का है। इसमें अरबी के कुछ नहीं बहुत सारे शब्द यूज किए गए। मेरा भी फेवरिट रहा है ये। लेकिन समझ में कुछ नहीं आया। जो दिल में आता वही जोड़ लेते थे। आज समझ लियो क्या कहते हैं अपने चुम्बन भाई जान।

Kamalli ma’aa wala hatta’ baidiam

Niki aldi hawa kamalli maaa

Kamalli b’ali uffal di walaa bansaa

Kamalli waa hishmillah hataa banu wayyaa

[embed]https://www.youtube.com/watch?v=lxqBr0Yo4ok[/embed]

बुरे बुरे हम

ब्लफमास्टर का ये गाना बहुते धांसू था। लेकिन विद्या रानी की कसम ले लो भैया जी आजतक एक भी लाइन पकड़ में नहीं आई बस बूरे बूरे हम हम हम से हम भोकाल टाइट कर लेते थे। गाना सुनो...लिरिक्स भी देख ही लो, छुना नहीं।

roozi bood aasheqat boodam

az daste to kheyli raazi boodam

ammaa to ba'd sheytooni kardi

nazdike man nayaa to

(boro, boro, delam toraa, toraa namikhaahad

digar, digar, namikhaaham bebinamat) - 2

(bure bure ham ham ham shaitaan zara zara bachna re rehamse

bure bure ham ham ham shaitaan zara zara thagna re

[embed]https://www.youtube.com/watch?v=R96T_mn5J3Q[/embed]

जिया जले जान जले

शाहरुख खान और मनीषा कोइराला की एक फिल्म आई थी दिल से। इसमें एक गाना था जिसमें प्रीटी जिंटा ने गजब कातिल डांस किया था। ये गाना कईयों के लिए रिसर्च का विषय बना गया था उस दौर में। क्योंकि समझ में कुछ आता नहीं था लेकिन फिर भी टीवी से चिपके रहते थे। तो ऐसे में हमने जनहित में इसके लिरिक्स आपके सामने रख दिए हैं।

पुंजिरिथंजी कोंझीको

मुंथिरि मुथ्थोली चिंडिक्को

वंजनि वरना चुंदरि वावे

थांगिन्नअक्कथ थकधिमियादुम थंगनिलावे होइ

[embed]https://www.youtube.com/watch?time_continue=1&v=rplIQ3t9xco[/embed]

दिल दिवाना हो गया है

इस लिस्ट में अपने किस कुमार इमरान हाशमी का एक और गाना है। फिल्म है ये जवानी है दीवानी। जिसमें ये गाना था लिरिक्स तो ऊपर से निकल जाते थे लेकिन गाना बड़ा जबर था मेरे मितरों।

मुत्तलेशी मुत्तलेबी मुरकाबी जाने जां

या हबीबी योनो फीबी येना होब्बी जाने जां

[embed]https://www.youtube.com/watch?v=3b0Cb11qH9c[/embed]

नोट किया जाए : ईमानदारी से कमेंट कर बताइयेगा क्या पहले से आपको पता था

Rishi

Rishi

आशीष शर्मा ऋषि वेब और न्यूज चैनल के मंझे हुए पत्रकार हैं। आशीष को 13 साल का अनुभव है। ऋषि ने टोटल टीवी से अपनी पत्रकारीय पारी की शुरुआत की। इसके बाद वे साधना टीवी, टीवी 100 जैसे टीवी संस्थानों में रहे। इसके बाद वे न्यूज़ पोर्टल पर्दाफाश, द न्यूज़ में स्टेट हेड के पद पर कार्यरत थे। निर्मल बाबा, राधे मां और गोपाल कांडा पर की गई इनकी स्टोरीज ने काफी चर्चा बटोरी। यूपी में बसपा सरकार के दौरान हुए पैकफेड, ओटी घोटाला को ब्रेक कर चुके हैं। अफ़्रीकी खूनी हीरों से जुडी बड़ी खबर भी आम आदमी के सामने लाए हैं। यूपी की जेलों में चलने वाले माफिया गिरोहों पर की गयी उनकी ख़बर को काफी सराहा गया। कापी एडिटिंग और रिपोर्टिंग में दक्ष ऋषि अपनी विशेष शैली के लिए जाने जाते हैं।

Next Story