×

Indian 3 Release Date: कमल हासन ने इंडियन 2 के रिलीज से पहले इंडियन 3 की पुष्टि की

Hindustani 3 Release Date: कमल हासन की फिल्म इंडियन 2 जोकि 12 जुलाई को रिलीज होगी, इसके रिलीज से पहले ही Indian 3 के बारे में अनॉउंसमेंट कर दिया गया है।

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 29 Jun 2024 5:42 AM GMT
Kamal Haasan Upcoming Movie Indian 3 Release Date
X

Hindustani 3 Release Date

Indian 3 Release Date: साउथ के सुपरस्टार कमल हासन की फिल्म हिंदुस्तानी का सीक्वल 28 साल बाद एक बार फिर से सिनेमाघरों में धूम मचाने के लिए तैयार है। ये फिल्म 12 जुलाई 2024 को रिलीज होगी। ये एक पैन इंडिया फिल्म है। लाइका प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित यह फिल्म आधुनिक दुनिया में भारत की भ्रष्ट प्रथाओं को चुनौती देने के लिए सेनापति को वापस लाती है। तो वहीं अब हिंदुस्तानी 2 (Indian 2 Movie) के बाद अब कमल हासन ने हिंदुस्तानी 3 (Indian 3 Movie) की पुष्टि की है। चलिए जानते हैं कि क्या कहा कमल हासन ने अपनी फिल्म Indian 2 और Indian 3 के बारे में कब रिलीज होगी फिल्म और क्या नया देखने को मिलेगा फिल्म में

कमल हासन की फिल्म हिंदुस्तानी 3 कब रिलीज होगी (Kamal Haasan Upcoming Movie Indian 3 Release Date In Hindi)-

कमल हासन की फिल्म हिंदुस्तानी 2 (Indian 2 Movie) जोकि 12 जुलाई 2024 (Indian 2 Release Date) को सिनेमाघरों में 28 साल बाद रिलीज होने को तैयार है। लेकिन हिंदुस्तानी 2 (Indian 2) की कहानी यहीं खत्म नहीं होगी। हिंदुस्तानी 2 (Indian 2) की कहानी आगे भी जारी रहेगी। कमल हासन ने हिंदुस्तानी 2 के बारे में बातचीत करते हुए हिंदुस्तानी 3 (Indian 3 Movie) की तरफ इशारा किया। अभी कमल हासन या फिल्म के मेकर्स ने ये तो नहीं बताया कि हिंदुस्तानी 3 (Indian 3) कब रिलीज होगी। लेकिन रिपोर्ट्स कि मानें तो हिंदुस्तानी 3 (Indian 3) अगले साल यानि 2025 तक फ्लोर पर आ जाएगी।

हिंदुस्तानी 3 की कहानी क्या है? (Indian 3 Story In Hindi)-

कमल हासन (Kamal Haasan) ने बताया कि हिंदुस्तानी को भाग 2 और भाग 3 में विभाजित किया गया है। मेरे दिमाग में कोई संपादन नहीं है, क्योंकि मेरे लिए, दोनों एक ही फिल्म है। हालांकि दर्शकों को हिंदुस्तानी 2 (Indian 2 Movie) में सेनापति की यात्रा देखने को मिलेगी। जो हिंदुस्तानी 3 (Indian 3) में आगे बढ़ती है, कमल हासन (Kamal Haasan) अभिनेता ने आगे बताया कि दो भागों वाली यह यात्रा आश्चर्य से भरी है और वह दर्शकों की प्रतिक्रिया जानने के लिए उत्साहित हैं।

निर्देशक शंकर ने सेनापति के युवा दिनों को दिखाने के लिए 1900 के दशक में वापस जाने के लिए डी-एजिंग तकनीक का इस्तेमाल किया है। लेकिन डी-एजिंग फैक्टर से ज्यादा, मुझे सेनापति को यह कहने का मौका मिला,मैं तुम्हारा पिता हूँ। यह बहुत खुशी की बात थीं। जब हर कोई सेनापति का जश्न मना रहा था। मुझे यह कहने का मौका मिला, मैं तुम्हारा बाप हूँ, इसलिए अपने काम से काम रखो. मूल रूप से मैं सेनापति के पिता की भूमिका भी निभा रहा हूँ। हालाकि हिंदुस्तानी 2 में यह भूमिका नहीं हैं। हिंदुस्तानी 2 (Indian 2 Movie) के बाद हिंदुस्तानी 3 (Indian 3 Movie) में इसके आगे की कहानी को दर्शाया जाएगा।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Bollywood Content Writer

Bollywood Content Writer

Next Story