×

Holi 2022: होली का त्यौहार भोजपुरी गानों के बिना है फीका, यहाँ देखें लिस्ट

Holi 2022: होली में अगर डीजे पर अगर गाने न बजे तो होली का खुमार नहीं चढ़ता तो इसीलिए आज याहं आपके लिए भोजपुरी गानों की पूरी लिस्ट आएं हैं।

Shweta Srivastava
Written By Shweta SrivastavaNewstrack Network
Published on: 17 March 2022 6:07 AM GMT
Holi 2022
X

Holi 2022 (फोटो संभार -सोशल मीडिया)

Bhojpuri Holi Songs:रंगों का त्यौहार होली आ गया है फिर से अपने रंगीले अंदाज़ में सभी को सराबोर करने,इस त्यौहार में जहाँ गुजिया पापड़ मठरी और तरह तरह के पकवानों का महत्व है वही ये त्यौहार गानों के बिना भी अधूरा है। और गानों में भोजपुरी तड़का हो तो कहना ही क्या। तो इस बार भोजपुरी गानों पर थिरकने के लिए तैयार हो जाइये।यहाँ आपको भोजपुरी गानों की पूरी लिस्ट मिलेगी।

पहले के समय में लोगों को होली मानाने का ढंग थोड़ा अलग था। तब इतने संसाधन नहीं थे तो गांव-गांव में लोग खुद की फागुन के गीत गाते थे।या फिर रेडियो में गाने बजे तो वही सुन लेते थे।लेकिन अब ज़माना काफी बदल गया है।अब माहौल कुछ यूँ बदला है कि लाउडस्पीकर की मदद से पूरा मोहल्ला संगीतमय हो जाता है और होली के रंगों में गानों की धुन पर मतमस्त हो जाता है।डीजे पर अगर गाने न बजे तो होली का खुमार नहीं चढ़ता तो इसीलिए आज याहं आपके लिए भोजपुरी गानों की पूरी लिस्ट आएं हैं।

1 . बवाल करेंगे

खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह का ये गाना अभी कुछ ही दिन पहले रिलीज़ भी हुआ है और गाना काफी हिट है इसपर आप खूब जमकर नाचेंगे

2 लहंगवा लस लस करता

पवन सिंह का ये गाना आपको होली में थिरकने को मजबूर करेगा ।

3. पिचकारी बाबू

खेसारी लाल यादव का ये गाना है ज़रा हटके

4. होली मैं जीएसटी जोर के

दिनेश लाल यादव (निरउआ) और आम्रपाली का ये गीत होली पर धमाल मचा देगा

5. भतार अइहे होली के बाद.... -

खेसारी लाल यादव का ये गाना आपको मदमस्त कर के झूमने पर मजबूर कर देगा ।

6. बृज में नंदलाल

पवन सिंह का ये गाना थोड़ा अलग है अगर आपको बृज की होली का मज़ा लेना है तो इस गीत हो बजाइये

7.होली के मजा

पवन सिंह और श्वेता महरा ये गीत डीजे पे खूब बजने वाला है

8. रंग मरचाई लेखा लागे

रितेश पांडेय,शिल्पी राज और डिंपल सिंह का ये गाना है भोजपुरी हिट सांग

9. होली में आग लागल

पवन सिंह,अक्षरा और प्रियंका सिंह का ये गाना आपकी प्लेलिस्ट में ज़रूरी है

10. वाइट वाइट लहंगा

पवन सिंह और स्मृति का ये गाना होली का मस्ट सांग है

दरअसल होली एक ऐसा त्‍योहार है, जो न केवल भारत में नहीं बल्कि भारत के बाहर भी कई देशों में उसी उत्साह और मौज मस्ती के साथ मनाया जाता है। होली के दिन तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं। साथ ही एक दूसरे को अबीर गुलाल से रंगा जाता है और खूब मस्ती की जाती है। और इतना ही नहीं होली के त्‍योहार में सबसे ज्यादा जिस चीज़ को महत्व दिया जाता है तो वह है गाने।और फिर ऐसे में भोजपुरी गानों की तो बात ही अलग है।

तो इन गानों को अपनी प्लेलिस्ट में शमिल करिये और रंग जाइये फागुन के रंग में ।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story