×

Holi 2022: प्रियंका चोपड़ा ने मनाई पति संग देसी स्टाइल में होली, आपने देखा ये वीडियो

Holi 2022: प्रियंका चोपड़ा ने पति के साथ देसी स्टाइल में होली खेली ।प्रियंका ने अपनी इस होली की ज़बरदस्त तस्वीरें और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है।आप भी देखिये-

Shweta Srivastava
Report Shweta SrivastavaNewstrack Network
Published on: 19 March 2022 5:45 AM GMT
Priyanka Chopra and Nick Jonas
X

Priyanka Chopra and Nick Jonas (फोटो संभार-सोशल मीडिया)

Priyanka Chopra in Holi Mood: देसी गर्ल प्रियंका(Priyanka Chopra) अपनी मैरिड लाइफ एन्जॉय कर रहीं हैं साथ ही वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहतीं हैं।वो अपनी जड़ों से जुड़ीं हुई हैं और कोई भी त्यौहार या ओकेशन हो वो मिस नहीं करतीं ,साथ ही अपने फैंस के लिए उन्हें अपडेट भी करतीं रहतीं हैं। अभी कुछ दिन पहले ही उनकी अपने पति निक जोनास के साथ महाशिवरात्रि की तस्वीरें खूब वायरल हुईं थीं और अब उन्होंने पति के साथ देसी स्टाइल में होली खेली है ।प्रियंका ने अपनी इस होली की ज़बरदस्त तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।साथ ही कैप्शन अपने ही फिल्म के गाने का दिया है,उन्होंने लिखा है,"डू मी अ फेवर लेटस प्ले होली ...... माफ़ कीजियेगा करना पड़ा।" प्रियंका ने निक के साथ कई फोटोज शेयर की हैं।

बता दें कि प्रियंका ने ये होली अपने ससुराल में यानि लॉस एंजलेस (Priyanka Chopra In Los Angeles) में खेली है।साथ ही उनका एक वीडियो भी खूब तेज़ी से वायरल हो रहा है जिसमे वो रंग में सराबोर पति निक जोनस (Nick Jonas) के साथ होली खेल रहीं है।और बैकग्राउंड में फिल्म बागबान का होली खेलें रघुवीरा सॉन्ग बज रहा है।फोटोज़ और वीडियो में प्रियंका और निक दोनों रोमांटिक अंदाज में एक दूसरे को रंग लगाते और खेलते नज़र आ रहे हैं। तस्वीरों और वीडियो को देख के लग रहा है कि प्रियंका ने निक को भी भारतीय रंग में पूरी तरह से रंग दिया है। इतना ही नहीं पूरा जोनस परिवार होली के रंग में रंगा दिखा,निक अपने दोनों भाइयों और पिता के साथ भी होली खेलते नजर आए , पूरे जोनस परिवार ने होली की मस्ती को खूब एन्जॉय किया और सभी ने इस प्यार और रंगों भरे त्यौहार का जमकर लुफ्त उठाया।


प्रियंका ने अपना और पति निक जोनास का एक वीडियो शेयर किया है जिसमे उन्होंने कैप्शन दिया है,'कुछ खास और मजेदार पल मेरे हिस्से आए, उस वक्त पर जब दुनिया डरी बैठी है, मुझे आशीर्वाद मिला है। आप सभी को होली की शुभकामनाएं। मेरे दोस्तों और मेरे परिवार को बहुत बहुत थैंक्यू कि उन्होंने देसी अंदाज में मेरे साथ होली खेली। मैं खुद को बहुत खुशनसीब समझती हूं।'

वीडियो में निक प्रियंका के साथ खूब मस्ती करते नज़र आ रहे हैं दोनों ने होली को जमकर एन्जॉय किया साथ ही वीडियो में प्रियंका का अलग अंदाज़ देखने को मिल रहा है वो हाथ में बच्चों की गन वाली प्लास्टिक की पिचकारी लिए अपने घर के लॉन में घूमती नजर आ रही हैं और अपने घरवालों को भिगोती दिख रही हैं।प्रियंका काफी खुश हैं और त्यौहार की मस्ती में पूरी तरह डूबी हुई दिख रहीं हैं।


गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा के घर हाल ही में नन्हे मेहमान ने भी कदम रखा है,उन्होंने सेरोग्रेसी द्वारा एक नन्ही बच्ची का स्वागत किया है।अभी बच्ची का नामकरण नहीं हुआ है ।लेकिन प्रियंका की लाइफ में ये कुछ काफी प्यारे पल हैं जिन्हे वो ज़रूर सहेज के रखना चाहेंगी ।प्रियंका के इन वीडियो और फोटोज़ को उनके फैन खूब पसंद कर रहे हैं और जमकर लाइक शेयर भी कर रहे हैं।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story