×

Holi Dress Ideas For Ladies: इस होली आप भी दिख सकती हैं बेहद स्टाइलिश, एक्ट्रेसेस के इन लुक को कीजिए रिक्रिएट

Holi Dress Ideas For Ladies: होली का त्योहार अब बेहद नजदीक है, तो आइए आज इस आर्टिकल में हम आपको बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के कुछ ऐसी ड्रेस दिखाते हैं, जिन्हें होली में पहन आप भी बेहद स्टाइलिश दिख सकती हैं।

Ruchi Jha
Report Ruchi Jha
Published on: 3 March 2023 1:31 AM GMT (Updated on: 3 March 2023 1:31 AM GMT)
Holi Dress Ideas For Ladies
X

Holi Dress Ideas For Ladies (Image Credit: Instagram)

Holi Dress Ideas For Ladies: हर कोई होली के त्योहार का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। ऐसे में लड़कियां भी इस बात को लेकर चिंता में हैं कि वह इस साल होली में कौन-सी ड्रेस कैरी करें, जिससे वह बेहद स्टाइलिश लगे और अपनी प्यारी-प्यारी तस्वीरें इंस्टाग्राम और फेसबुक पर शेयर कर सके। वैसे होली ही नहीं चाहे कोई भी त्योहार हो हर लड़की सबसे बेस्ट दिखना चाहती है। तो चलिए आपको कुछ ऑप्शन दिखाते हैं, जिन्हें आप भी रिक्रिएट कर इस होली खुद को स्टाइलिश बना सकती हैं।

आलिया भट्ट ट्रेडिशनल लुक

ट्रेडिशनल लुक का तो हर कोई दीवाना है। वैसे आपने सुना भी होगा कि ट्रेडिशनल लुक में लड़कियां बेहद प्यारी लगती हैं। तो क्यों ना इस होली बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट के ट्रेडिशनल लुक को रिक्रिएट किया जाए। जी हां, आप भी आलिया के इस लुक को रिक्रिएट कर सकती हैं। इस तस्वीर में आलिया ने फ्लॉवर प्रिंट वाली साड़ी पहनी है, जिसमें यह कहने की जरुरत तो बिल्कुल नहीं है कि वह कितनी खूबसूरत लग रही हैं। इस साड़ी के साथ आलिया ने सिल्वर कलर के झुमके और बालों का बन बनाया हुआ है, जिसमें उन्होंने गुलाब के फूल लगाए हैं।

Alia Bhatt traditional look

सारा अली खान कुर्ता लुक

होली के लिए सारा अली खान का यह व्हाइट कंफर्टेबल कुर्ता भी आप पर बेहद अच्छा लगेगा। आप इस होली सारा के इस लुक को रिक्रिएट कर सकती हैं। आप चाहे तो इस कुर्ते के साथ जींस कैरी कर सकती हैं। इसमें आप काफी स्टाइलिश लगेंगी।

Sara Ali Khan Kurta Look

प्रियंका चोपड़ा कूल होली लुक

प्रियंका चोपड़ा फैशन के मामले में बड़ी-बड़ी एक्ट्रेस को भी टक्कर देती हैं। प्रियंका के फैंस उनके हर लुक को कॉपी करने का पूरा प्रयास करते हैं, लेकिन कई लोगों की जेब इस मामले में उनका साथ नहीं देती है। लेकिन आप होली में प्रियंका के इस लुक को ट्राई कर सकती हैं। इसमें आप काफी स्टाइलिश लगेंगी और यह काफी बजट फ्रेंडली भी है।

Priyanka Chopra Cool Holi Look

कियारा आडवाणी सिंपल होली लुक

अगर आप सिंपल लुक में रहने वाली लड़कियों में से एक हैं, तो आप भी कियारा आडवाणी के इस लुक को रिक्रिएट कर सकती हैं। कियारा आडवाणी का ये ब्लैक जैगिंग के साथ व्हाइट स्लीवलेस टॉप होली पार्टी के लिए एक परफेक्ट ऑप्शन है। आप इसे और भी स्टाइलिश बनाने के लिए जैकेट का इस्तेमाल कर सकती हैं।

Kiara Advani Simple Holi Look

जाहन्वी कपूर कलरफुल स्कर्ट-टॉप लुक

वैसे चाहे समय कितना भी नया क्यों ना हो जाए, लेकिन स्कर्ट और क्रॉप टॉप का स्टाइल कभी पुराना नहीं हो सकता है। आप चाहे तो जाहन्वी के इस कलरफुल स्कर्ट और क्रॉप टॉप लुक को स्टाइल कर सकती हैं। इस लुक में आप बेहद स्टाइलिश लगेंगी और यह तो हम दावे के साथ कह सकते हैं की कोई भी आपकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाएगा।

Janhvi Kapoor colorful skirt-top look

खैर, आप चाहे कोई भी स्टाइल कैरी करें इन सभी ड्रेस में आप बेहद स्टाइलिश लगने वाली हैं, लेकिन फिर भी बता ही दीजिए की आपको इनमें से कौन-सी ड्रेस सबसे ज्यादा पसंद आई? नीचे कमेंट कीजिए!

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Senior Content Writer

पत्रकारिता क्षेत्र में मुझे लगभग 3 साल का अनुभव है, जिसमें मैंने बहुत कुछ सीखा है और अभी भी बहुत कुछ सीखना बाकी है। शुरुआत से ही बॉलीवुड जगत से मुझे बहुत लगाव था। लिखने और कहानी गढ़ने का शौक शुरु से ही था, जिसकी चाह में मैंने हिंदी पत्रकारिता और जनसंचार/मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन और मास्टर्स डिप्लोमा हासिल किया। अब मैं अपने सपने को पूरा करने के लिए 'NewsTrack' के साथ जुड़ी हुई हूं, यहां मैं मनोरंजन जगत से जुड़ी सभी जानकारी के बारे में लिखती हूं।

Next Story