×

Holi Ke Gane: बॉलीवुड के इन रोमांटिक गानों पर अपने पार्टनर के साथ सेलिब्रेट करें होली

Holi Songs Hindi: पूरा देश इस समय होली के रंग में रंगा हुआ है। कल यानी 25 मार्च 2024 को होली का त्योहार सेलिब्रेट किया जाएगा।

Ruchi Jha
Written By Ruchi Jha
Published on: 24 March 2024 7:21 AM GMT
Bollywood Holi Songs
X

Bollywood Holi Songs (Image Credit: Social Media)

Bollywood Holi Songs: कल यानी 25 मार्च 2024 को पूरा देश होली के रंग में रंगने वाला है। इस त्योहार का सभी बेहद बेसब्री से इंतजार करते हैं, क्योंकि इस दिन हर कोई अपने गिले शिकवे भुलाकर होली का त्योहार धूमधाम से सेलिब्रेट करता है। होली का ये त्योहार बहुत से कपल्स के लिए भी बेहद खास है, क्योंकि इस साल बहुत से कपल्स की ये पहली होली होगी। ऐसे में अगर आप भी अपनी होली को अपने पार्टनर के साथ बेहद रोमांटिक अंदाज में सेलिब्रेट करना चाहते हैं। तो यहां हम आपको कुछ ऐसे गानों (Holi Songs) की लिस्ट बताने जा रहे हैं, जो आपकी होली रंगीन कर देगा।

लाल इश्क (Laal Ishq Song)

‘लाल इश्क’ गाना फिल्म ‘गोलियों की रास लीला राम लीला’ का है। ये फिल्म साल 2013 में रिलीज हुई थी। इस गाने में इश्क के रंग को लाल बताया गया है। इस गाने में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की दमदार जोड़ी नजर आई थी। आप भी इस गाने को होली के दिन अपनी प्ले लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।

केसरिया (Kesariya Song)

इस लिस्ट में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का गाना ‘केसरिया’ भी शामिल है। इस गाने में प्यार के रंग को केसरिया बताया गया है। ये गाना फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ का है। ये गाना आपके प्यार के रंग को और भी रंगीन कर देगा।

जोगी (Jogi Song)

राजकुमार राव और कीर्ति खरबंदा स्टारर फिल्म ‘शादी में ज़रूर आना’ में ‘जोगी’ नाम का एक गाना है। इस गाने के बोल कुछ ऐसे है-‘हो इश्क का रंग सफेद पिया…’ यानी इस गाने में प्यार के रंग को सफेद बताया गया है। इस गाने को भी आप अपनी प्ले लिस्ट में शामिल करके अपनी होली को खास बना सकते हैं।

शुद्ध देसी रोमांस (Shuddh Desi Romance Song)

दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह की फिल्म ‘शुद्ध देसी रोमांस’ तो अपको याद ही होगी। इस गाने कुछ ऐसा बताया गया है कि कोई प्यार होता है तो उसे अपनी आस-पास की सभी चीज़े गुलाबी-गुलाबी दिखाई देती है। ये गाना भी कपल्स के लिए परफेक्ट है।

मार डाला (Maar Dala Song)

फिल्म 'देवदास' का गाना‘हम पे ये किसने हरा रंग डाला…’ तो आपने सुना होगा। होली के दिन कपल्स के लिए ये गाना बिल्कुल परफेक्ट है। इस गाने में प्यार के रंग को हरा बताया गया है। ये गाना आज भी काफी मशहूर है।


Ruchi Jha

Ruchi Jha

Senior Content Writer

पत्रकारिता क्षेत्र में मुझे लगभग 3 साल का अनुभव है, जिसमें मैंने बहुत कुछ सीखा है और अभी भी बहुत कुछ सीखना बाकी है। शुरुआत से ही बॉलीवुड जगत से मुझे बहुत लगाव था। लिखने और कहानी गढ़ने का शौक शुरु से ही था, जिसकी चाह में मैंने हिंदी पत्रकारिता और जनसंचार/मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन और मास्टर्स डिप्लोमा हासिल किया। अब मैं अपने सपने को पूरा करने के लिए 'NewsTrack' के साथ जुड़ी हुई हूं, यहां मैं मनोरंजन जगत से जुड़ी सभी जानकारी के बारे में लिखती हूं।

Next Story