×

Holi Top 10 Bhojpuri Songs: ये 10 भोजपुरी गाने आपकी होली का मजा कर देंगे डबल

Holi Top 10 Bhojpuri Songs: होली का त्योहार बहुत जल्द आने वाला है और इस त्योहार को हर कोई बेहद धूमधाम से मनाता है, लेकिन होली भोजपुरी गानों के बिना अधूरी है।

Ruchi Jha
Written By Ruchi Jha
Published on: 13 March 2024 11:30 AM GMT
Holi Top 10 Bhojpuri Songs
X

Holi Top 10 Bhojpuri Songs (Image Credit: Social Media)

Holi Top 10 Bhojpuri Songs: भोजपूरी गानों का क्रेज दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। खासकर होली में काफी ज्यादा भोजपुरी गाने बजाए जाते हैं। वहीं अब होली का त्योहार भी बहुत जल्द आने वाला है। ये त्योहार पूरे देश में बेहद धूमधाम से मनाया जाता है, लेकिन नाच-गाने के बिना होली का त्योहार अधूरा है। खासकर तब जब होली में भोजपुरी गाने ना बजाए जाए। इसलिए आज यहां हम आपको कुछ ऐसे भोजपुरी गानों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें बजाकर आप भी अपनी होली का मजा डबल कर सकते हैं।

'रंग-रंग में होली' (Rang Rang Main Holi)

इस गाने को भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर व गायक पवन सिंह और प्रियंका सिंह ने गाया है। ये गाना यूट्यूब पर होली के समय काफी ट्रैंड करता है। इस गाने को सुन आप भी नाचने को मजबूर हो जाएंगे। होली के दिन यह गाना लोगों का मनोरंजन और भी बढ़ा देता है।

'होली में रंग लगाएंगे' (Holi Main Rang Lagayeke)

यह गाना भोजपुरी के सुपर स्टार खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह ने गाया है। यह गाना होली जैसे खास त्योहार पर उत्सव के आनंद को और भी बढ़ा देता है। इस गाने को बजाकर आप अपने होली का मजा डबल कर सकते हैं।

'फागुन में होली आई' (Fagun Main Holi Aayi)

ये गाना खेसारी लाल यादव और मोनालिसा ने गाया है। इस गाने के अंदर होली के त्योहार को कैसे मनाए इस बात का वर्णन किया गया है। ये गाना दर्शकों को खूब पसंद आता है।

'होली के दिन' (Holi Ke Din)

मनोज तिवारी और काजल राघवानी का गाना 'होली के दिन' होली के दिन की यादों को याद दिलाने का काम करता है। ये गाना काफी मजेदार है। इस गाने को आप होली पार्टी में बजा सकते हैं।

'होली के दिन रंग डाल' (Holi Ke Din Rang Dala)

इस गाने को दिनेश लाल यादव और अंजना सिंह ने अपने शब्द दिए है। इसमें होली के रंगों में खेलने की खुशी का वर्णन किया गया है। ये गाना आपको नाचने पर जरूर मजबूर कर देगा।

'होली में रंग लगा दे' (Holi Main Rang Laga De)

पवन सिंह और प्रियंका सिंह का गाना होली में रंग लगा दे काफी शानदार है। इस गाने को आप अपनी होली पार्टी में बजाकर अपना मजा डबल कर सकते हैं।

'होली के मौसम' (Holi Ke Mausam)

इस गाने को मनोज तिवारी और काजल राघवानी द्वारा गाया गया है। इस गाने में होली के त्योहार को मनाते हुए दिखाया गया है। इस गाने के बोल आपको भी अपना दीवाना बना देंगे।

'होली के नशा' (Holi Ke Nasha)

इस गाने को पवन सिंह और अक्षरा सिंह ने गाया है। इस गाने में होली के उत्सव को कितनी खुशी से मनाया जा सकता है इसे दिखाया गया है।

'होली के दिन नशे में' (Holi Ke Din Nashe Main)

खेसारी लाल यादव और मोनालिसा ने 'होली के नशा में' गाना गाया है। इस गाने को आप भी अपनी होली पार्टी में बजवा सकते हैं। ये आपकी पार्टी को कई ज्यादा जानदार बना देगी।

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Senior Content Writer

पत्रकारिता क्षेत्र में मुझे लगभग 3 साल का अनुभव है, जिसमें मैंने बहुत कुछ सीखा है और अभी भी बहुत कुछ सीखना बाकी है। शुरुआत से ही बॉलीवुड जगत से मुझे बहुत लगाव था। लिखने और कहानी गढ़ने का शौक शुरु से ही था, जिसकी चाह में मैंने हिंदी पत्रकारिता और जनसंचार/मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन और मास्टर्स डिप्लोमा हासिल किया। अब मैं अपने सपने को पूरा करने के लिए 'NewsTrack' के साथ जुड़ी हुई हूं, यहां मैं मनोरंजन जगत से जुड़ी सभी जानकारी के बारे में लिखती हूं।

Next Story