×

Holika Dahan 2024: होलिका पूजन में आप भी इन बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के लुक को कर सकती हैं रीक्रिएट

Holika Dahan 2024: आज पूरा देश होलिका पूजन सेलिब्रेट कर रहा है। आज इस खास मौके पर आप बॉलीवुड की इन एक्ट्रेसेस के लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं।

Ruchi Jha
Written By Ruchi Jha
Published on: 24 March 2024 5:43 AM GMT
Holika Dahan 2024
X

Holika Dahan 2024 (Image Credit: Social Media)

Holika Dahan 2024: आज यानी 24 मार्च 2024 को होलिका दहन (Holika Dahan) मनाया जाएगा और फिर इसके अगले दिन होली का त्योहार सेलिब्रेट किया जाएगा, लेकिन यहां हम आपको आज बॉलीवुड की कुछ ऐसी एक्ट्रेसेस के लुक को दिखाने जा रहे हैं, जिन्हें आप होलिका पूजन और होली के दिन रीक्रिएट कर सकती हैं। इस लुक को रीक्रिएट कर आप अपने दोस्तों की होली पार्टी (Holi Party Dress Ideas) में जा सकती हैं। होलिका पूजन सेलिब्रेट कर सकती हैं। तो आइए देखते हैं।

माधुरी दीक्षित कलरफुल कॉर्ड सेट (Madhuri Dixit Holi Look)

होलिका पूजन या फिर होली पार्टी में आप भी माधुरी दीक्षित की तरह ये कलरफुल कॉर्ड सेट पहन सकती हैं। आपको ये लुक बेहद स्टाइलिश बना देगा और वैसे भी जरूरी नहीं की होली के दिन व्हाइट कलर की पहना जाए। आप इस तरह की कलरफुल ड्रेस भी पहन सकती हैं।


कृति सेनन ब्रालेट ड्रेस (Kriti Sanon Holi Look)

अगर आप भी होली पार्टी या होलिका पूजन के दिन बेहद स्टाइलिश और बोल्ड दिखना चाहती हैं, तो आप कृति सेनन का ये लुक रीक्रिएट कर सकती हैं। आप भी कृति की तरह व्हाइट ब्रालेट के साथ डेनिम जींस पहन सकती हैं। ये आपको एक कुल लुक देगा। लंबी और सिल्म लड़कियों के लिए इस तरह का लुक परफेक्ट है।


आलिया भट्ट स्ट्रैपी शॉर्ट कुर्ती (Alia Bhatt Holi Look)

इन दिनों शॉर्ट कुर्ती लड़कियों की पहली पसंद बना हुआ है। आप भी होलिका पूजन और होली पार्टी में आलिया भट्ट की तरह इस स्ट्रैपी शॉर्ट कुर्ती लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं। इस लुक को आप झुमके और जूती के साथ कैरी कर सकती हैं। इस लुक में आप बेहद खूबसूरत लगेंगी।


तारा सुतारिया अनारकली सूट (Tara Sutaria Holi Look)

किसी भी पूजन के लिए सूट परफेक्ट होता है, तो अगर आप भी होलिका पूजन में सूट पहनना चाहती हैं तो आप तारा सुतारिया का ये अनारकली सूट वाला लुक रीक्रिएट कर सकती हैं। आप इस लुक को होली पार्टी के लिए कैरी कर सकती हैं। इस लुक में आप बेहद खूबसूरत लगेंगी।


करीना कपूर व्हाइट सूट (Kareena Kapoor Holi Look)

होली पार्टी या होलिका पूजन में ज्यादातर व्हाइट ड्रेस को पहनना पसंद किया जाता है और अगर आप भी इस त्योहार में व्हाइट ड्रेस पहनना चाहती हैं, तो आप करीना कपूर खान के इस लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं। इस लुक में आप बेहद खूबसूरत नजर आएंगी।



Ruchi Jha

Ruchi Jha

Senior Content Writer

पत्रकारिता क्षेत्र में मुझे लगभग 3 साल का अनुभव है, जिसमें मैंने बहुत कुछ सीखा है और अभी भी बहुत कुछ सीखना बाकी है। शुरुआत से ही बॉलीवुड जगत से मुझे बहुत लगाव था। लिखने और कहानी गढ़ने का शौक शुरु से ही था, जिसकी चाह में मैंने हिंदी पत्रकारिता और जनसंचार/मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन और मास्टर्स डिप्लोमा हासिल किया। अब मैं अपने सपने को पूरा करने के लिए 'NewsTrack' के साथ जुड़ी हुई हूं, यहां मैं मनोरंजन जगत से जुड़ी सभी जानकारी के बारे में लिखती हूं।

Next Story