×

OMG: दीपिका पादुकोण के ही इस को-एक्टर ने खोल दिया उनका यह राज, क्या जानते हैं आप?

By
Published on: 15 Jan 2017 6:17 AM GMT
OMG: दीपिका पादुकोण के ही इस को-एक्टर ने खोल दिया उनका यह राज, क्या जानते हैं आप?
X

ranveer-singh

मुंबई: 'हम लाख छुपाएं प्यार मगर दुनिया को पता चल जाएगा, लेकिन चुप-चुप कर मिलने से मिलने का मजा तो आएगा' ये गाना आजकल बॉलीवुड के लव बर्ड्स रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण पर एक दम सही बैठता है। जी हां, सबके सामने ये दोनों अपनी रिलेशनशिप को मानें या नहीं माने, लेकिन आए दिन पार्टीज में इनकी एकसाथ शिरकत तो इसी ओर इशारा करती है कि यह दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

हाल ही में ऐसा एक और सैम्पल देखने को मिला जब दीपिका की हॉलीवुड फिल्म ‘XXX’: द रिटर्न ऑफ जेंडर केज’ के को-एक्टर विन डीजल इंडिया आए। यह दीपिका की पहली हॉलीवुड फिल्म है और इसमें दीपिका ने जबरदस्त एक्शन किया है। फिल्म प्रमोशन के सिलसिले में इंडिया आए विन डीजल ने एक इंटरव्यू में कुछ ऐसा कह दिया जो इनके साथ होने पर मुहर लगा रही है।

आगे की स्लाइड में जानिए क्या कहा विन डीजल ने

दरअसल विन डीजल ने एक इंटरव्यू में कहा कि दीपिका के ‘ब्वॉयफ्रेंड’ रणवीर ने उनकी बहुत ही स्वीट तारीफ की। उन्होंने उस इंटरव्यू में कहा कि लाइफ का एक्सपीरियंस आपको कई सारी बेशकीमती चीजें देती है। यह तो काफी फनी था अभी लास्ट नाईट, रणवीर, उनके ब्वॉयफ्रेंड ने, मेरी काफी अच्छे तरीके से तारीफ की। उन्होंने कहा कि मेरी बॉडी बेमिसाल है। यूं तो उन्होंने बेमिसाल वर्ड यूज नहीं किया था। उन्होंने कहा कि आपकी बॉडी एक तीसरे इंसान के नजरिए से बेस्ट और इम्प्रेसिव हैं।

आप जिस तरह से खड़े होते हैं, जिस इम्प्रेसिव तरीके से आप घूमते हैं, वह वर्ड्स और सेंटेंसेस से ज्यादा असर करता है और इसका रीजन मैं बताता हूं कि यह एक अमेरिकी शहर में बाउंसर रहने की वजह से है।'

सभी जानते हैं कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के अफेयर की खबरें काफी टाइम से उड़ रही हैं। लेकिन खुले तौर पर दोनों ने इसे नहीं स्वीकारा है। बस एक-दूसरे को स्पेशल बताते हैं।

Next Story