×

Wonder Woman: तीसरी बेटी के जन्म के बाद इतनी आकर्षक लगती हैं गैल गडोट, प्रियंका ने कही ये बात

Wonder Woman: हॉलीवुड फिल्म वडन वुमन फेम एक्ट्रेस ने बच्ची को जन्म दिया है। जी हां आपने सही सुना एक्ट्रेस गैल गडोट (Gal Gadot) तीसरी बार मां बनी है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shweta
Published on: 30 Jun 2021 7:04 AM GMT (Updated on: 30 Jun 2021 7:28 AM GMT)
गैल गडोट
X

 गैल गडोट ( फोटो सौजन्य से सोशल मीडिया)

Wonder Woman: हॉलीवुड फिल्म वडर वुमन फेम एक्ट्रेस ने बच्ची को जन्म दिया है। जी हां आपने सही सुना एक्ट्रेस गैल गडोट (Gal Gadot) तीसरी बार मां बनी हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर कर दी है। जैस ही वे इस खुशखबरी को अपने फैंस के साथ साझा की बधाईयों का तांता लग गया। इस क्रम में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भी हैं।

बता दें कि वडर वुमन फेम एक्ट्रेस ने अपने फैमिली फोटो शेयर कर लिखा है कि, मेरा प्यारा परिवार, मैं अधिक खुश नहीं हो सकती क्योंकि मैं थकी हुई हूं। हम सभी अपने परिवार में डेनिएला का स्वागत करने के लिए बहुत उत्साहित हैं। मैं आप सभी को मेरा बहुत सारा प्यार। इस पोस्ट के बाद से प्रियंका ने उन्हें बधाई दी है।


गौरतलब है कि गैल गडोट प्रेग्नेंट होने की खबर मार्च में सोशल मीडिया के जरिए दी थीं। उन्होंने एक मीडिया को बताया था कि वो अपने बेटियों को इस बात की जानकारी दी हैं। जैसे ही उनकी बेटी यह खबर सुनी वह बहुत ज्यादा खूब और उत्साहित थी। सिर्फ इतना ही नहीं गैल गडोट ने यह भी बताया था कि उन्हें एक बार फिर बेटी होने वाली है।

इनकी वर्क आउट की बात करें तो यह एक फिल्म निर्माता और मशूहर एक्ट्रेस हैं। इसके बाद उन्होंने साल 2004 में मिस इजराइल का ताज जीता। इसके बाद यह सबसे ज्यादा सुर्खियों में तब आई जब उन्होंने इजरायल-फिलिस्तीन के बीच हो रहे जंग पर अपना बयान दिया था। इस बयान में उन्होंने पोस्ट कर लिखा था कि 'मेरा देश इस समय युद्ध में खड़ा है। ये देख कर मेरा दिल टूट रहा है। ये एक खतरनाक चाल है जो बहुत लंबे समय से चलता आ रहा है। मेरा देश इजरायल भी एक आजाद और सुरक्ष‍ित देश का हकदार हैं। इसके साथ हमारे पड़ोसी भी इसके हकदार हैं। मैं उन पीड़‍ित पर‍िवारों के लिए दुआ कर रही हूं कि बहुत जल्द ये सब खत्म हो जाए। गैल गडोट के इस पोस्ट के बाद से उन्हें काफी ट्रोल किया गया था।

Shweta

Shweta

Next Story