×

अपनी स्कूल फ्रेंड को दिल दे बैठे थे हनी सिंह, 20 साल तक किया था डेट, अब दोनों के प्यार का हुआ अंत

Honey Singh Shalini Talwar Divorce: पंजाबी सिंगर यो यो हनी सिंह के फैंस के लिए बेहद दुखद खबर है। हनी सिंह और उनकी पत्नी शालिनी तलवार का तलाक हो गया है

Anjali Soni
Written By Anjali Soni
Published on: 9 Sep 2022 4:24 PM GMT (Updated on: 9 Sep 2022 4:36 PM GMT)
अपनी स्कूल फ्रेंड को दिल दे बैठे थे हनी सिंह, 20 साल तक किया था डेट, अब दोनों के प्यार का हुआ अंत
X

अपनी स्कूल फ्रेंड को दिल दे बैठे थे हनी सिंह, 20 साल तक किया था डेट, अब दोनों के प्यार का हुआ अंत

Honey Singh Shalini Talwar Divorce: पंजाबी सिंगर यो यो हनी सिंह के फैंस के लिए बेहद दुखद खबर है। हनी सिंह और उनकी पत्नी शालिनी तलवार का तलाक हो गया है। दोनों ने 10 साल पहले लव मैरिज की थी। अब दोनों के बीच आधिकारिक रूप से तलाक हो चुका है। दिल्ली के साकेत डिस्ट्रिक कोर्ट में पर तलाक पर समझौता हुआ है। हनी सिंह ने एलिमनी के तौर पर 1 करोड़ रुपये का चेक सील्ड लिफाफे में पत्नी को सौंप दिया। लेकिन उनके फैंस को दोनों की तलाक की खबर से काफी बड़ा झटका लगा है। पंजाबी सिंगर यो यो हनी सिंह की काफी फैन फॉलोविंग है। उनके सभी सॉन्ग काफी हिट होते थे। लेकिन वो पिछले कुछ समय से संगीत की दुनिया से दूरी बनाए हुए थे।

इस तरह हुआ दोनों के प्यार का दुखद अंत:

हनी सिंह 10 वर्ष पूर्व शालिनी तलवार के साथ शादी की थी। लेकिन शादी के 10 साल बाद दोनों के बीच अनबन हो गई। और बात तलाक पर जाकर खत्म हुई। बता दें पिछले साल ही उनकी पत्नी शालिनी तलवार ने हनी सिंह पर घरेलू हिंसा और दूसरी महिलाओं के साथ शारीरिक संबंध सहित कई गंभीर आरोप लगाए थे। कई मीडिया रिपोर्ट्स की मुताबिक दोनों ने 2011 में करीब एक दशक तक साथ रहने के बाद शादी रचाई थी। कहा यह भी जाता है कि हनी सिंह ने अपने करियर के लिए फैंस से शादी कि बात छुपाए रखी थी।

हनी सिंह की स्कूल फ्रेंड है शालिनी:

हनी सिंह ने की शुरुआती पढ़ाई पंजाब से हुई। लेकिन वो बाद में अपनी फैमिली के साथ दिल्ली आ गए। दिल्ली में उन्होंने गुरु नानक पब्लिक स्कूल अपनी पढ़ाई पूरी की। इसी स्कूल में उनकी शालिनी मुलाकात हुई। फिर दोनों के बीच करीब 20 साल लंबा रिलेशन चला। हनी सिंह और शालिनी ने 23 जनवरी 2011 को गुरुद्वारे में सिख रीति-रिवाज से शादी की। रैपर हनी सिंह ने शुरुआत में अपनी शादी की बात छुपाकर रखी और खुद को सिंगल बताते रहे। लेकिन फिर 2014 में सभी को उनके वैवाहिक जीवन का पता चला।

Anjali Soni

Anjali Soni

Next Story