×

Urvashi Rautela संग लव डोज 2 लेकर आ रहें Honey Singh, इस दिन होगा रिलीज

Honey Singh Love Dose 2: हनी सिंह के फैंस के लिए एक ऐसी खबर लेकर आएं हैं, जिसे सुन यकीनन फैंस खुशी से उछल पड़ेंगे। जी हां! आइए फिर बताते हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 18 Feb 2024 10:23 AM GMT
Honey Singh Love Dose 2
X

Honey Singh Love Dose 2 (Photo- Social Media)

Honey Singh Love Dose 2: पॉपुलर सिंगर हनी सिंह के गानों का दर्शक बड़ी ही बेसब्री से इंतजार करते हैं, उनके गाने इतने कमाल के होते हैं कि सिर्फ बड़े ही नहीं, बल्कि रिलीज होते ही बच्चों की जुबान पर भी रट जाता है। हनी सिंह का जब भी कोई नया गाना रिलीज होता है तो वह महीनों तक यूट्यूब के साथ ही, लगभग सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड करता रहता है। इसी बीच अब हम हनी सिंह के फैंस के लिए एक ऐसी खबर लेकर आएं हैं, जिसे सुन यकीनन फैंस खुशी से उछल पड़ेंगे। जी हां! आइए फिर बताते हैं।

"लव डोज 2.0" लेकर आ रहें हैं हनी सिंह

सिंगर यो यो हनी सिंह बहुत ही जल्द अपने नए गाने के साथ वापसी करने वाले हैं। हनी सिंह का ये नया गाना उनके एक पुराने ब्लॉकबस्टर गाने का दूसरा पार्ट है। जी हां! सिंगर अपने ब्लॉकबस्टर गाने "लव डोज" के दूसरे पार्ट के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं, जिसका नाम "लव डोज 2.0" है। यो यो हनी सिंह ने खुद ही अपने सोशल मीडिया हैंडल पर गाने से जुड़ी जानकारी शेयर की है।


उर्वशी रौतेला संग धमाल मचाएंगे हनी सिंह

सिंगर हनी सिंह ने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर अभिनेत्री उर्वशी रौतेला संग एक फोटो शेयर की है, इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है, "दूसरे डोज के लिए उर्वशी यहां हैं....क्या आप तैयार हैं....15 मार्च को।" हनी सिंह ने साफ तौर पर बता दिया है कि वह उर्वशी रौतेला के साथ "लव डोज 2.0" के साथ वापसी कर रहें हैं, जो कि 15 मार्च को रिलीज किया जाएगा।

फैंस हुए एक्साइटेड

हनी सिंह द्वारा "लव डोज 2.0" गाने के ऐलान के बाद से फैंस की खुशी देखते बन रही है, वे कमेंट बॉक्स में धड़ल्ले से कमेंट कर रहें हैं। एक फैन ने लिखा, "मैं बहुत ही ज्यादा एक्साइटेड हूं।" दूसरे ने लिखा है, "इसको बोलते हैं सरप्राइज़।" तीसरे यूजर ने लिखा, "फिर से यूट्यूब हैंग होने वाला है।" एक अन्य फैन ने लिखा है, "लव डोज 2 बहुत मजा आयेगा अब।" इसी तरह कमेंट बॉक्स में फैंस अपनी उत्सुकता जाहिर करते नजर आ रहें हैं। हनी के इस पोस्ट पर अब तक हजारों कमेंट्स आ चुके हैं।

2014 में रिलीज हुआ था हनी सिंह का "लव डोज"

सिंगर यो यो हनी सिंह का गाना "लव डोज" साल 2014 में रिलीज हुआ था, जिसमें हनी सिंह के साथ उर्वशी रौतेला ही नजर आईं थीं। गाने को लगभग 10 साल हों चुके हैं, लेकिन आज भी यह गाना दर्शकों के बीच बेहद पॉपुलर है, यहां तक कि लिरिक्स भी लोगों की जुबान पर रटी हुई है। वहीं बात करें अगर व्यूज की तो अब तक गाने को कुल 490 मिलियन व्यूज और 4 मिलियन लाइक्स मिल चुके हैं। अब देखना होगा कि क्या "लव डोज" की तरह ही "लव डोज 2.0" सॉन्ग भी दर्शकों को लुभाने में कामयाब हो पाएगा।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story