TRENDING TAGS :
Honey Singh के गाने Maniac में दिदिया के देवरा गाने वाली Ragini Vishwakarma कौन है? जानिए
Who is Ragini Vishwakarma Maniac Song: हनी सिंह के नए गाने मैनिएक में दीदीया का देवरा गाने वाली भोजपुरी सिंगर रागिनी विश्वकर्मा कौन हैं
Honey Singh Bhojpuri Song Maniac: पंजाबी रैपर और सिंगर हनी सिंह ने सालों पहले भोजपुरी दर्शक से वादा किया था कि वो हर भोजपुरी में भी गाना लेकर आएंगे। और अब जाकर हनी सिंह ने अपने वादे को पूरा करते हुए भोजपुरी में Maniac नामक गाना लेकर आए हैं। जिसमें उन्होंने इंग्लिश में रैप किया है। तो वहीं भोजपुरी के लिरिक्स दिदिया के देवरा चढटवले बाटे नजरी को बिहार की पारंपरिक गीत है। जिसे रागिनी विश्वकर्मा ने गाया है। चलिए जानते हैं कौन हैं रागिनी विश्वकर्मा
हनी सिंह गाना दिदिया के देवरा सिंगर रागिनी विश्वकर्मा कौन है (Honey Singh Song Didiya Ke Devra Singer Ragini Vishwakarma Kon Hai)-
रागिनी विश्वकर्मा उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की रहने वाली है।उनके परिवार के सभी लोग मंदिर और सड़को पर हारमोनियम और ढ़ोलक बजाकर गाना गाते हैं। इससे उनके परिवार का गुजारा होता है। शादी-मुंडन समेत अन्य आयोजनों में रागिनी अवधी, भोजपुरी और भोजपुरी और भोजपुरी गजल गाती हैं। कोरोना के दौरान Ragini Vishwakarma का हारमोनियम पर एक गाना काफी वायरल हुआ था। रागिनी बिहार और यूपी में काफी पॉपुलर हैं। उन्होंने एक गाना पंखा कूलर से न गर्मी ई जाला काफी वायरल हुआ था।
Ragini Vishwakarma के इंस्टाग्राम पर 444K फॉलोअर्स हैं, भोजपुरी एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव भी उन्हें एक गाना साइन करने का वादा कर चुके हैं। हनी सिंह ने रागिनी विश्वकर्मा को अपने एल्बम में ब्रेक देकर रातों-रात स्टार बना दिया है।
रागिनी विश्वर्मा ने एक यूट्यूब चैनल से बातचीत करते समय बताया था कि Honey Singh की टीम विनोद वर्मा का उनके सर के पास कॉल आया था। उन्होंने बताया कि बॉलीवुड के लिए कुछ गाने का मौका मिल रहा है। तब उन्हें ये नहीं बताया गया था कि हनी सिंह के साथ उनका गाना होगा। उन्होंने मुझसे कहा कि अभी तक भोजपुरी में गाने के लिए भी चांस नहीं मिला तो बॉलीवुड से कैसे ऑफर मिल जाएगा मैं इसी सोच में थी। 10-15 दिन बाद विनोद वर्मा आए, गोरखपुर के रहने वाले अर्जुन अजनबी ने गाना लिका और हमने गाना गा दिया।
दिदिया के देवरा चढ़वले बाटे नजरी गाना लिरिक्स (Didiya ke Devra Chadhal Bate Najariya Lyrics In Hindi)-
दिदिया के देवरा चढ़वले बाटे नजरी
दिदिया के देवरा चढ़वले बाटे नजरी
चोलि के चिजुइयाँ चिखल चाहे जबरी
चोलि के चिजुइयाँ चिखल चाहे जबरी
दिदिया के देवरा चढ़वले बाटे नजरी
दिदिया के देवरा चढ़वले बाटे नजरी
चोलि के चिजुइयाँ चिखल चाहे जबरी
चोलि के चिजुइयाँ चिखल चाहे जबरी