×

Housefull 5 Release Date: हाउसफुल 5 के रिलीज डेट में किया गया बदलाव

Housefull 5 Release Date: अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 5 की रिलीज डेट में बदलाव कर दिया गया है, जानिए अब कब रिलीज होगी हाउसफुल 5 व अन्य जानकारी

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 16 April 2024 4:45 AM GMT (Updated on: 16 April 2024 1:14 PM GMT)
Housefull 5 Release Date
X

Housefull 5 Release Date 

Housefull 5 Release Date: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म हाउसफुल के अब तक 4 पार्ट आ चुके है, जिनको फैंस ने काफी पसंद किया है। यही वजह है कि अब अक्षय कुमार के फैंस को इसके अगले पार्ट यानि हाउसफुल 5 का बेसब्री से इंतजार है। अक्षय कुमार इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म Bade Miyan Chote Miyan की शूटिंग में व्यस्त है। और अपने सह-अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) के साथ बड़े मियां छोटे मियां का जोरदार प्रमोशन करने में लगे। अक्षय कुमार की फिल्म बड़े मियां छोटे मियां सिनेमाघरों में ईंद के अवसर पर रिलीज होगी। चलिए ये तो बात हो गई अक्षय कुमार की आगामी फिल्म बड़े मियां छोटे मियां (Bade Miyan Chote Miyan) की लेकिन फैंस अक्षय कुमार की कॉमेडी ड्रामा फिल्म हाउसफुल 5 (Housefull 5 Movie) का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। फैंस के मन में यहीं सवाल है कि हाउसफुल 5 कब रिलीज होगी व इस फिल्म में कौन-कौन से स्टार कास्ट (Housefull 5 Star Cast) नजर आने वाले है।

अक्षय कुमार की हाउसफुल 5 कब रिलीज होगी (Housefull 5 Release Date)

अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 5 (Akshay Kumar Housefull 5) जिसको लेकर खबरे आ रही थी कि फिल्म इस साल यानि 2024 में दिवाली के अवसर पर रिलीज हो जाएगी। लेकिन आपको बता दे कि इन सब खबरों पर अब ब्रेक लग चुका है। क्योकि अक्षय कुमार के पास 2024 में ' सोरारई पोटरू ', 'बड़े मियां छोटे मियां' और 'स्काई फोर्स' (Akshay Kumar Upcoming Movies) जैसी फिल्मों की एक लंबी लिस्ट है। जिसकी वजह से हाउसफुल 5 के रिलीज की डेट आगे बढ़ा दी गई है। बता दे कि हाउसफुल 5 दर्शको को अगले साल यानि 2025 में 6 जून (Housefull 5 Kab Release Hogi ) को देखने को मिलेगी।

हाउसफुल 5 स्टार कास्ट (Housefull 5 Cast)-

यदि हम हाउसफुल 5 के कास्ट की बात करें, तो इस बार हाउसफुल 5( Cast Of Housefull 5) में नए किरदारों की एंट्री होगी। हाउसफुल 5 का निर्देशन तरूण मनसुखानी करेंगे। तो वहीं फिल्म को प्रोड्यूस साजिद नाडियावाला करेंगे। खबरों कि माने तो हाउसफुल 5 में अक्षय कुमार के अलावा, रितेश देशमुख, कृति खरबंदा, नोरा फतेही, सौंदर्या शर्मा व जॉन अब्राहम नजर आ सकते है। लेकिन अभी सिर्फ फिल्म के मेकर्स ने अक्षय कुमार (Akshay Kumar) व रितेश देशमुख (Ritesh Deshmukh) के नाम की ही पुष्टि की है। बाकि एक्टर व एक्ट्रेस के बारे में कोई अधिकारिक सूचना नहीं दी है।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Education Content Writer

Education Content Writer

Next Story