TRENDING TAGS :
B'Day: 'कहो न प्यार है' से सिखाया ऋतिक रोशन ने प्यार करना, कहलाते हैं 'ग्रीक गॉड'
लखनऊ: साल 2000 में बॉलीवुड में जब उनकी पहली फिल्म आई, तो ना जाने कितने ही लड़के-लड़कियों को उन्होंने प्यार करना सिखा दिया। वह एक्टर इतना ज्यादा हैंडसम था कि करीब 20,000 से ज्यादा लड़कियों ने उससे शादी के लिए प्रपोजल दिया। जी हां, हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के जाने-माने मोस्ट हैंडसम, अट्रैक्टिव और डांसर ऋतिक रोशन की जो कि आज अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं।
आगे की स्लाइड में जानिए ऋतिक रोशन से जुड़ी अनसुने फैक्ट्स
एक्टर ऋतिक रोशन को एक कंप्लीट बॉलीवुड पैकेज कहा जाता है। उनके अंदर गजब का पोटेंशियल है। बॉलीवुड में भी उनका करियर एक सुपरस्टार का है। उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी है। एक्टर ऋतिक रोशन ने अपने नाम की तरह ही बॉलीवुड में भी अपना नाम जमकर रोशन किया है। उनके डांस की तो पूरी दुनिया ही दीवानी है।
आगे की स्लाइड जानिए कैसे किया था ऋतिक ने बॉलीवुड डेब्यू

कहा जाता है कि ऋतिक रोशन ने जब बॉलीवुड में एंट्री की तो हर किसी को लगता था कि वह ज्यादा दिन तक टिक नहीं पाएंगे। लेकिन ऋतिक रोशन ने पहली फिल्म 'कहो ना प्यार है' से सबको अपना दीवाना बना दिया। फिल्म 'कहो ना प्यार है' के आने के बाद बाकी स्टार्स की डिमांड को झटका सा लगा।
आगे की स्लाइड में जानिए क्या कहा जाता है स्टार ऋतिक रोशन को

ऋतिक रोशन जितने बेहतरीन एक्टर हैं, उतने ही बेहतर डांसर भी हैं। उनका डांस उनकी सबसे बड़ी खासियत है ऋतिक रोशन का डांस। यह उन्हें बाकी स्टार्स से अलग बनाता है। कहा जाता है कि उनके जैसा डांस कोई और बॉलीवुड एक्टर शायद ही कर सकता है। बॉलीवुड में एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित का डांस में जो स्थान है, वही एक्टर ऋतिक रोशन का एक्टर्स में है, अगर यह कहा जाए, तो गलत नहीं होगा। माधुरी को डांस दीवा कहा जाता है, तो ऋतिक भी सुपरडांसर में गिने जाते हैं।
आगे की स्लाइड में जानिए ऋतिक से जुड़ी और भी अनसुनी बातें


ऋतिक रोशन ने अपने 16 साल के फ़िल्मी करियर में भले ही 25 से कम फ़िल्में की हैं, लेकिन इन फिल्मों में उन्होंने अपनी बेहतरीन एक्टिंग का एग्जाम्पल दिया है। फिर चाहे वह ''कहो न प्यार है', 'धूम 2', 'कोई मिल गया', 'लक्ष्य' या फिर 'जोधा अकबर' हो फिल्म 'जोधा अकबर', 'कोई मिल गया','कृष 2' और धूम 2 में उनकी एक्टिंग ने लोगों को जबरदस्त एंटरटेन किया। जल्द ही उनकी फिल्म काबिल आने वाली है, जिसमें उन्होंने अंधे का रोल निभाया है।
आगे की स्लाइड में जानिए ऋतिक की और भी ख़ास बातें

कहा जाता है कि ऋतिक रोशन ने खुद को किसी एक इमेज से बांधकर नहीं रखा। जैसे शाहरुख़ खान को रोमांटिक, सलमान खान को दबंग और आमिर खान को सीरियस एक्टर कहा जाता है, वहीं ऋतिक रोशन को रोमांटिक, सीरियस और ऐतिहासिक किरदार निभाने वाला कहा जाता है।
ऋतिक रोशन ने जितनी इम्पोर्टेंस अपनी एक्टिंग लाइफ को दी, उतनी ही इम्पोर्टेंस उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ को भी दी। वाइफ सुजैन खान से तलाक हो जाने के बाद भी वह अपने बच्चों की ख़ुशी के लिए अक्सर सुजैन के साथ नजर आते हैं।