×

Hrithik Roshan: गर्लफ्रेंड सबा आजाद संग शादी के बाद अपने बच्चों से अलग रहेंगे ऋतिक रोशन? जानें यहां

Hrithik Roshan: इन दिनों बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन किसी भी फंक्शन या पार्टी में अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ दिखाई देते हैं। ऐसे में उनके फैंस का यही सवाल है कि दोनों शादी कब करेंगे और क्या शादी के बाद ऋतिक अपने बच्चों के साथ रहेंगे। आइए हम आपको बताते हैं।

Ruchi Jha
Published on: 12 Jun 2023 4:25 AM GMT
Hrithik Roshan: गर्लफ्रेंड सबा आजाद संग शादी के बाद अपने बच्चों से अलग रहेंगे ऋतिक रोशन? जानें यहां
X
Hrithik Roshan (Image Credit: Instagram)

Hrithik Roshan: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। अपनी पहली पत्नी से तलाक के बाद ऋतिक अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। ऋतिक और सबा अक्सर पब्लिक प्लेस पर अपने प्यार का इजहार करते नजर आते हैं। वहीं, फैंस को भी दोनों की जोड़ी खूब पसंद है, लेकिन फैंस के मन में सवाल यह है कि यह दोनों शादी कब करेंगे और क्या शादी के बाद सबा-ऋतिक के बच्चों के साथ रहेगी? अगर आपके मन में भी यह सवाल है, तो आज आपको अपने इस सवाल का जवाब मिलने वाला है।

तलाकशुदा हैं ऋतिक रोशन

यह तो सभी जानते हैं कि ऋतिक रोशन ने सुजैन खान से शादी की थी। काफी लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने साल 2004 में बड़ी धूमधाम से शादी की थी, लेकिन दोनों की शादी ज्यादा समय तक चल नहीं पाई। शादी के कुछ समय बाद ही दोनों में अनबन होने लगी और फिर शादी के 14 साल बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया और तलाक लिया। दोनों के तलाक के वक्त काफी हंगामा हुआ था। कई रिपोर्ट्स में तो यह दावा किया जाता है कि सुजैन ने ऋतिक से अलग होने के लिए एलिमनी के तौर पर करीब 380 करोड़ रुपए चार्ज किए थे। बता दें कि ऋतिक और सुजैन को दो बेटे रिदान और रेहान रोशन हैं। हालांकि, तलाक के बाद भी दोनों अपने बच्चों की परवरिश साथ मिलकर अच्छे से कर रहे हैं।

सबा आजाद संग जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं ऋतिक रोशन

सुजैन और ऋतिक दोनों ही तलाक के बाद अब अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं। ऋतिक रोशन-सबा आजाद को काफी समय से डेट कर रहे हैं। दोनों ने अब अपने रिश्ते को ऑफिशियल भी कर दिया है। तभी तो दोनों को हर जगह साथ में स्पॉट किया जाता है। जहां दोनों कई बार कैमरे में एक-दूसरे की केयर करते हुए भी नजर आ जाते हैं। अब ऐसे में काफी समय से यह दावा किया जा रहा है कि ऋतिक और सबा बहुत जल्द शादी करने वाले हैं।

क्या शादी करने वाले हैं ऋतिक रोशन?

साल 2023 में कई सेलेब्स की शादी हुई है और अब अगला नंबर ऋतिक रोशन और सबा आजाद का है। जी हां, ऋतिक रोशन अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद से नवंबर 2023 में शादी करने की प्लानिंग कर रहे हैं। ऐसा हम नहीं रिपोर्ट्स कह रही है। दरअसल, कुछ समय पहले एक वेरिफाइड हैंडल से एक ट्वीट वायरल हुआ था, जिसमें यह दावा किया गया था कि ऋतिक रोशन और सबा नवंबर 2023 में शादी करने वाले हैं। हालांकि, इस ट्वीट पर अब तक दोनों स्टार का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। बता दें कि ऋतिक और सबा पिछले कुछ समय से साथ रह रहे हैं। वहीं, सबा भी ऋतिक की फैमली से काफी क्लोज हो गई हैं।

क्या शादी के बाद ऋतिक रोशन के बच्चों संग रहेंगी सबा?

यह हम सभी जानते हैं कि सुजैन खान से तलाक के बाद ऋतिक रोशन के दोनों बेटे उनके साथ रहते हैं और ऋतिक एक सफल एक्टर होने के साथ-साथ एक जिम्मेदार पिता भी हैं।

ऐसे में हमेशा उनके फैंस के मन में यह सवाल रहता है कि अगर ऋतिक अपनी गर्लफ्रेंड सबा से शादी करते हैं, तो क्या उनके बच्चे उनके साथ रहेंगे? तो देखिए शादी होगी या फिर कब होगी? अभी किसी को नहीं पता, लेकिन यह तो साफ है कि शादी अगर होती भी है, तो ऋतिक अपने बच्चों को हमेशा अपने पास रखेंगे।

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Next Story