×

Hrithik Roshan And Saba Azad: अपनी होने वाली दुल्हनिया के फोटोग्राफर बने ऋतिक रोशन

Hrithik Roshan And Saba Azad: सबा जल्द ही ऋतिक की दुल्हनिया बन सकती हैं, वहीं इसी बीच सबा का एक पोस्ट सुर्खियों में आ गया है। सबा के लेटेस्ट पोस्ट की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है।

Shivani Tiwari
Published on: 5 March 2023 9:30 AM GMT
Hrithik and Saba
X

Hrithik and Saba(Photo- Social Media)

Hrithik Roshan And Saba Azad: बॉलीवुड की गलियारों में इन दिनों इंडस्ट्री के एक प्यारे कपल की काफी चर्चा हो रही है। कहा जा रहा है कि यह दोनों इसी साल शादी के बंधन में बंधने जा रहें हैं। हम जिस प्यारे कपल की बात कर रहें हैं वह कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन और सबा आज़ाद हैं।

सबा आजाद और ऋतिक इंडस्ट्री एक ऐसे कपल बन चुके हैं जो अपने फैंस को कपल गोल्स देते हैं। फैंस इनकी बॉन्डिंग और केमिस्ट्री से एडमायर होते हैं। यही नहीं दोनों एक दूसरे को अपना पूरा टाइम भी देते हैं और मौका मिलते है क्वालिटी टाइम स्पेंड करना पसंद करते हैं।


सबा के फोटोग्राफर बने ऋतिक रोशन

जहां एक तरह खबर है कि सबा जल्द ही ऋतिक की दुल्हनिया बन सकती हैं, वहीं इसी बीच सबा का एक पोस्ट सुर्खियों में आ गया है। सबा के लेटेस्ट पोस्ट की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। अब आप सोच रहें होंगे कि आखिर ऐसा क्या है सबा के उस पोस्ट में, तो हम आपको बता दें कि सबा ने अपनी एक प्यारी सी फोटो शेयर की है, लेकिन फोटो से ज्यादा कैप्शन ने यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।


दरअसल सबा ने कैप्शन के जरिए अपने इस तस्वीर को क्लिक करने वाले खास फोटोग्राफर का नाम भी बताया है और वह कोई और नहीं बल्कि उनके हैंडसम हंक बॉयफ्रेंड ऋतिक रोशन हैं। ऋतिक ने ही सबा की इतनी प्यारी फोटो क्लिक की है। फोटो में सबा सोफे पर बैठकर अपना फोन स्क्रॉल कर रहीं हैं।

ऋतिक के साथ ही उनकी एक्स वाइफ ने भी किया कमेंट

सबा के इस पोस्ट पर ऋतिक ने तो कमेंट किया ही है, साथ ही उनकी एक्स वाइफ सुजैन खान ने भी रिएक्शन दिया है। सुजैन ने सबा की तारीफ में कमेंट बॉक्स में लिखा- ब्यूटीफुल गर्ल। वहीं ऋतिक ने अपनी लेडी लव पर प्यार जताते हुए कमेंट किया- गर्ल ऑन अ चेयर। इसके साथ उन्होंने रेड कलर का दिल वाला इमोजी भी बनाया है।


इस साल नवंबर में ऋतिक और सबा कर सकते हैं शादी

हाल ही में सबा आजाद और ऋतिक रोशन के बारे में एक ट्वीट वायरल हो रहा था, जिसमें कहा गया कि यह कपल नवंबर महीने में अपने रिश्ते को नया नाम देने जा रहा है। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, इससे पहले भी कई बार दोनों की शादी की खबरें सामने आ चुकी हैं। अब फिर कई मीडिया रिपोर्ट्स में इनकी शादी को लेकर दावा किया गया है। फिलहाल सच क्या है, यह कुछ दिनों में पता चल ही जाएगा।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story