×

बर्थडे स्पेशल:जानिए रोमांटिक से सुपरहीरो बने ऋतिक रौशन का लाइफ चार्ट

suman
Published on: 10 Jan 2018 12:56 AM GMT
बर्थडे स्पेशल:जानिए रोमांटिक से सुपरहीरो बने ऋतिक रौशन का लाइफ चार्ट
X

मंबईः कहो ना प्यार है से रोमांटिक-एक्शन हीरो और कृष से सुपरहीरो तक... ऋतिक रोशन ने अपने टैलेंट से फैन्स को खूब क्रेजी किया है। 10 जनवरी को बर्थडे मनाने वाले ऋतिक रोशन बॉलीवुड में सुपरडांसर के तौर पर भी पहचान बना चुके हैं। ऋतिक रोशन 10 जनवरी को अपना 44वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर उनसे जुड़े दिलचस्प फैक्ट। 'कहो ना प्यार है' से दर्शकों के चहेते बनने वाले ऋतिक भले ही सुपरस्टार बनकर सबके सामने हैं, लेकिन उन्होंने अपने ऐक्टिंग की शुरुआत बचपन में फिल्म 'भगवान दादा' (1986) से कर दी थी।

यह पढ़ें...HBD बिग बॉस! आज है रियल ‘बिग बॉस’ का बर्थडे! जानिए आखिर कौन है वो?

इस फिल्म में रजनीकांत ने एक सुधर चुके अपराधी का किरदार अदा किया था। भगवान नाम का यह किरदार अपराधों से त्रस्त एक बस्ती में शांति लेने का बीड़ा उठाता है जिसके बाद लोग उसे भगवान दादा कहने लगते हैं।फिल्म में भगवान दादा एक अनाथ बच्चे को गोद लेता है। ऋतिक ने इसी बच्चे का किरदार निभाया था।

'भगवान दादा' रोशन परिवार की ही फिल्म थी। इसके निर्माता ऋतिक के पिता राकेश रोशन थे और निर्देशक उनके नाना जे ओमप्रकाश। राकेश रोशन ने इसमें अभिनय भी किया था। फिल्म का म्यूजिक राजेश रोशन ने दिया था। फिल्म में श्रीदेवी, टीना मुनीम और डैनी भी थे।

कई सुपरहिट फिल्मों में अभिनय करने और बेहतरीन डायलॉग्स डिलिवरी करने वाले ऋतिक को बचपन में हकलाने की बीमारी थी। वे इस समस्या से हारे नहीं, बल्कि संघर्ष करते रहे और आगे चलकर बॉलीवुड के पहले सुपरहीरो (कृष) बने।रिपोर्ट्स की मानें तो सुजैन से तलाक के बाद ऋतिक फिलहाल, सिंगल हैं। लेकिन एक वक्त ऐसा भी था, जब उन्हें एक साथ 30 हजार मैरिज प्रपोजल मिले थे। उनकी पहली फिल्म 'कहो न प्यार है' के बाद लड़कियां उनकी दीवानी हो गई थी।

फिटनेस मंत्र

ऋतिक का फोकस शरीर की स्ट्रेंथ, स्टैमिना, एंड्योरेंस और फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ाने पर होती है। एक्सरसाइज शुरू करने से पहले ऋतिक लंजेस, और स्टूल के सहारे एक पैर से स्क्वॉट्स करके खुद को वॉर्म-अप करते हैं।

ऋतिक जब किसी खास रोल की तैयारी नहीं कर रहे होते हैं, तब वह मशहूर ट्रेनर क्रिस गेनथिन से फिटनेस ट्रेनिंग लेते हैं। सुबह में वह कर्डियो और सर्किट ट्रेनिंग करते हैं। वहीं, शाम में वह स्ट्रेंथ ट्रेनिंग लेते हैं। बाइसेप्स और ट्राईसेप्स के लिए वह कॉन्सेंट्रेटेड कर्ल्स, स्ट्रेट आर्म डंबल पुलोवर, केबल एक्सटेंशन के 2-5 सेट करते हैं। कंधों के लिए वह फ्रंट रेज़, साइड लैट्रल रेज़, रिवर्स फ्लाई और मिलिट्री प्रेस के 8-15 सेट्स करते हैं। छाती और पीठ के लिए ऋतिक डंबल बेंच प्रेस, हैंड केबल पुल, डिक्लाइन डंबल फ्लाई और बेंट ओवर बारबेल एक्सरसाइज करते हैं। पैर को शेप में रखने के लिए ऋतिक एक्सटेंशंस लाइंग, लेग कर्ल्स, लेग प्रेस और स्क्वॉट्स के 2-5 सेट्स करते हैं।

यह पढ़ें...फरहान अख्तर को बॉलीवुड हस्तियों ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

ऋतिक को चॉकलेट, मफिन्स और कूकीस खाना बेहद पसंद है। खुद पर काबू करने के लिए उन्होंने मशहूर न्यूट्रिशनिस्ट माराइका जॉन्सन की सलाह पर एक सख्त डाइट चार्ट तैयार किया जिसका वह ईमानदारी से पालन भी करते हैं।

नाश्ता: 4 अंडों का सफेद हिस्सा, 2 ब्राउन ब्रेड, प्रोटीन शेक, दूध-कॉर्नफ्लेक्स और फ्रेश फ्रूट्स

लंच: दो रोटी, हरी सब्जी, चिकेन ब्रेस्ट, दाल, सीज़र सलाद, प्रोटीन शेक, 4 अंडों की सैंडविच और फल खाते हैं।

डिनर: 6 अंडों का सफेद भाग, ब्राउन ब्रेड, आधा चिकेन या मछली और हरी सब्जी

ऋतिक रौशन इस पूरी डाइट को छोटी-छोटी मात्राओं में बांटकर पूरे दिन में छह बार खाते हैं। वर्कआउट के 45 मिनट बाद ही ऋतिक कुठ भी खाते हैं। दिन में वह 8-10 ग्लास पानी पीते हैं।

साल 2012 में पीठ में चोट (स्लिप डिस्क) की वजह से ऋतिक ने बिस्तर पकड़ लिया था। इस दौरान वह दिन में तीन-तीन सिगरेट्स पीने लगे थे। उनका वजन बढ़ गया। उनका कमर करीब 37 इंच तक फैल गया। ठीक होते ही उन्होंने कड़ी मेहनत की और 10 हफ्तों में उन्होंने 10.5 किलो वजन कम कर लिया।

स्ट्रेस दूर करने कि लिए ऋतिक सुबह जल्दी उठते हैं और वर्कआउट करते हैं।

ऋतिक क मां पिंकी रौशन के हाथ से बना खाना बहुत पसंद है। अगर पर किसी रोल के लिए खास ट्रेनिंग ना ले रहे हों तो डाइट चार्ट के साथ थोड़ी सी चीटिंग कर लेते हैं और ब्राउनीज, नाचोज़ और पिज्जा खाते हैं।

21 साल की उम्र में ऋतिक स्कोलियोसिस नाम की बीमारी का शिकार हुए थे। तब डॉक्टरों ने कहा था कि वह कभी डांस नहीं कर सकते हैं। मगर अपनी हिम्मत और मेहनत के दम पर उन्होंने डांसिंग में मुकाम हासिल कर लिया।

suman

suman

Next Story