×

Huma Qureshi Lehenga: लाखों का हुमा कुरेशी का लहंगा, देखिए इन बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने भी पहना इसी ब्रांड के खूबसूरत आउटफीट्स

Huma Qureshi Lehenga: हाल ही में हुमा ने एक बेहद खूबसूबरत लहंगे में अपनी फोटो इंस्टाग्राम (huma qureshi instagram) पर साझा की है। बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरेशी के स्टनिंग लुक की दुनिया दिवानी है।

Priya Singh
Written By Priya SinghPublished By Vidushi Mishra
Published on: 22 Nov 2021 11:04 AM GMT
Huma Qureshi
X

हुमा कुरैशी

Huma Qureshi Lehenga: अभिनेत्री हुमा कुरेशी अक्सर अपनी फोटोशूट की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। हाल ही में हुमा ने एक बेहद खूबसूबरत लहंगे में अपनी फोटो इंस्टाग्राम पर साझा की है। बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरेशी (Huma Saleem Qureshi) के स्टनिंग लुक की दुनिया दिवानी है। उनके फैशनेबल ड्रेसिंग स्टाइल और स्टाइलिश पोज को उनके फैन्स खूब पसंद करते हैं। वो ट्रेडिशनल से लेकर वेस्टर्न आउटफिट तक को बहुत अच्छे से कैरी करती हैं। साथ ही इन में तस्वीरों को सोशल मीडिया पर अपने फॉलोवर्स के साथ साझा करती हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने एक ट्रेडिशनल लहंगे में अपनी तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की है।

हुमा कुरेशी के लहंगें का धमाल (Huma Qureshi Ka Lehenga)

जिसमें उन्हें क्रीम और सिल्वर कलर के लहंगे में देखा जा सकता है। इन तस्वीरों में वो कैमरे के लिए पोज देती दिखाई दे रही हैं। यह लहंगा अभिनेत्री पर खूब फब रहा है। लेकिन क्या आपको मालूम है कि यह कोई साधारण लहंगा नहीं है।

अभिनेत्री हुमा कुरेशी ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए अपने आउटफीट के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि यह लहंगा किस ब्रांड का है। इस लहंगे को किसने बनाया है इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की है। अभिनेत्री हुमा कुरेशी ने बताया है कि इस लहंगे को ब्रांड "फाल्गुनी शेन पिकॉक इंडिया" (falguni shane peacock bridal lehenga) ने बनाया है।

यह एक नेट का लहंगा है जिसपर सिल्वर कलर के धागों से कढ़ाई की गई है। अभिनेत्री के इस लहंगे वाले तस्वीर पर न्यूली वेडेड अभिनेत्री पत्रलेखा ने कमेंट करते हुए 'माशाअल्लाह' लिखा है। जिसपर रिप्लाई करते हुए उन्होंने पत्रलेखा से उनकी शादी की बाकी तस्वीरों की मांग की है। अभिनेत्री के इस फोटो की सभी लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।

मोतियों और क्रिस्टल मिरर का लहंगें में वर्क

बता दें कि "फाल्गुनी शेन पिकॉक इंडिया" (falguni shane peacock store) वहीं ब्रांड है जिसके आउटफीट को अक्सर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra Outfits) कैरी करती नजर आती हैं। हाल ही में प्रियंका ने इसी ब्रांड के लहंगे को दिपावली सेलिब्रेट करते वक्त पहना था।

प्रियंका चोपड़ा को निक जोनस के साथ एक सिल्वर और बेज कलर के लहंगे में पोज देते हुए देखा गया था, यह लहंगा इसी ब्रांड का था। बेज कलर के इस लहंगे पर सिल्वर और गोल्डेन कलर से एंब्रॉयडरी की गई है। इसे मोतियों और क्रिस्टल मिरर से सजाया गया है। इस लहंगे का ब्लाउज फुल स्लीव है। इसके साथ ही डिजाइनर्स ने इस लहंगे को ट्यूल दुपट्टे के साथ पूरा किया है।

यहीं नहीं पूर्व मिस वर्ल्ड और अभिनेत्री ऐशवर्या राय ने भी दिपावली में इसी डिजाइनर के कॉस्ट्यूम को पहना था। पिछले दिनों दिपावली सेलिब्रेशन के दौरान ऐशवर्या की उनके पूरे के साथ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।

फाल्गुनी शेन पिकॉक इंडिया" ब्रांड का लहंगा (falguni shane peacock lehenga)

इस तस्वीर में जो लहंगा उन्होंने पहना था, वो इसी ब्रांड का था। यह एक पिंक कलर का लहंगा था। अभिनेत्री ऐशवर्या और अभिनेता अभिषेक बच्चन की बेटी अराध्या ने दिपावली सेलिब्रेशन के लिए इसी ब्रांड के आउटफीट को अपने लिए चुना था।

जानकारी के लिए बता दें कि "फाल्गुनी शेन पिकॉक इंडिया" (falguni shane peacock india lehenga price) ब्रांड का लहंगा 3 से 6 लाख के बीच का होता है। फाल्गुनी शेन पीकॉक, फाल्गुनी पीकॉक और शेन पीकॉक द्वारा स्थापित कपड़ों का एक लक्जरी ब्रांड है। 15 से अधिक वर्षों की वैश्विक उपस्थिति के साथ, शीर्ष भारतीय डिजाइनर लेबल, फाल्गुनी शेन पीकॉक ने अग्रणी लक्जरी वस्त्र डिजाइनरों के रूप में अपनी जगह स्थापित की है।

ब्रांड हर गुजरते सप्ताह के साथ विकसित हुआ है और सीजन दर सीजन लग्जरी लुक बनाने के लिए अपनी सीमाओं को आगे बढ़ाया है। चाहे वह शादी हो या उसके कोई उत्सव समारोह या भारत में कोई विशेष उत्सव का अवसर, पारंपरिक और जातीय भारतीय परिधानों में फैशन डिजाइनर पोशाक उत्सव की पोशाक के लिए नंबर एक पसंद है।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story