×

पैसे नहीं, सिर्फ बच्चों के लिए कर सकती हूं शादी : प्रियंका चोपड़ा

Newstrack
Published on: 27 Jan 2016 1:34 PM GMT
पैसे नहीं, सिर्फ बच्चों के लिए कर सकती हूं शादी : प्रियंका चोपड़ा
X

मुम्बई: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा को बच्चों से बहुत प्यार है। वो हमेशा से बच्चे चाहती थीं। प्रियंका की जिंदगी में पैसा और शोहरत की कमी नहीं है। बस कमी है तो बच्चों की। उन्हें बच्चे बहुत पसंद हैं। यही वजह है कि प्रियंका ने एक इंटरव्यू में कहा कि उनकी जिंदगी में अगर कोई आया तो पैसे के कारण नहीं आएगा।

अगर कोई आएगा भी तो उसकी सिर्फ एक वजह होगी कि मुझे बच्चे चाहिये। एक दो नहीं कई बच्चे। अपने रिश्ते और सम्बंध पर चुप रहने के सवाल पर प्रियंका कहती हैं कि बुरी नजर पर वो यकीन करती हैं और अपने सम्बंधों की पूरी सुरक्षा भी चाहती हैं। प्रियंका हिंदी 'फिल्मों की ऐसी नायिका हैं जिनकी लोकप्रियता का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है।

देशी गर्ल की सफलता की कहानी

* प्रियंका की सफलता की कहानी 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के साथ शुरू हुई।

* इन्होंने कई हिंदी फिल्मों में बेहतरीन अभिनय कर दर्शकों की वाहवाही लूटी।

* प्रियंका को फैशन,मेरी काॅम,बर्फी और बाजीराव मस्तानी जैसी फिल्मों में इनकों बहुत ख्याति मिली।

* प्रियंका ने एक्टिंग के अलावा गायन में भी नाम कमाया है।

प्रियंका को मिले हैं ये सम्मान

* इस महीने उन्हें देश के चौथे बड़े नागरिक सम्मान 'पदम श्री' से भी नवाजा गया है।

* प्रियंका को अमरीकी धारावाहिक क्वायन्टीको के पीपुल्स च्वाइस अवार्ड में सर्वश्रेेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला है।

यहां से शुरू हुआ प्रियंका का सफ़र

* प्रियंका का जन्म झारखंड के जमशेदपुर में हुआ था।

* इनकी प्रारंभिक शिक्षा यहीं से शुरू हुई।

* इनके पिता बरेली में डाक्टर थे।

Newstrack

Newstrack

Next Story