×

IIFA 2023: शुरू होने जा रहा है आईफा अवॉर्ड, जानें किन स्टार्स को किया जाएगा सम्मानित

IIFA 2023: कुछ दिनों में आईफा अवॉर्ड 2023 की शुरुआत होने वाली है। इस अवॉर्ड समारोह कई दिग्गज कलाकारों को आउटस्टैंडिंग अचीवमेंट के लिए सम्मानित किया जाएगा। आइए आपको विस्तार से बताते हैं।

Ruchi Jha
Published on: 21 May 2023 8:28 AM GMT
IIFA 2023: शुरू होने जा रहा है आईफा अवॉर्ड, जानें किन स्टार्स को किया जाएगा सम्मानित
X
IIFA 2023 (Image Credit: Instagram)

IIFA 2023: 'इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी अवॉर्ड्स' का आयोजन 26 मई और 27 मई को अबु धाबी में होने जा रहा है। इस शो में हर साल की तरह इस बार भी बॉलीवुड के दिग्गज सितारे अपने धमाकेदार परफॉर्मेंस से फैंस को एंटरटेन करते हुए नजर आएंगे। इस बीच कुछ स्टार्स के नाम सामने आए हैं, जिन्हें आईफा में 'आउटस्टैंडिंग अचीवमेंट' अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।

आईफा में किन सितारों को मिलेगा अवॉर्ड

बता दें कि कमल हासन, रितेश देशमुख, जेनेलिया देशमुख और फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का नाम शामिल है। कमल हासन को इंडियन सिनेमा में आउटस्टैंडिंग अचीवमेंट के लिए आईफा अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा को रीजनल सिनेमा में आउटस्टैंडिंग अचीवमेंट के लिए सम्मानित किया जाएगा। वहीं, इस लिस्ट में डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का भी नाम हैं, जिन्हें 'आउटस्टैंडिंग अचीवमेंट इन फैशन इन सिनेमा' के लिए भी सम्मानित किया जाएगा।

क्या होता है आईफा अवॉर्ड?

बता दें कि आईफा अवॉर्ड्स हिंदी फिल्मों का सबसे मशहूर अवॉर्ड शो है। इसका आयोजन हर साल दुनिया के अलग-अलग देशों में किया जाता है। आईफा का पूरा नाम 'अर्तराष्ट्रीय फिल्म अकादमी पुरस्कार' हैं। यह पुरस्कार भारतीय चलचित्रों में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए दिया जाता है। इस पुरस्कार की शुरूआत साल 2000 में हुई थी। आईफा पुरस्कार अब तक सर्वश्रेष्ठ फिल्म, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, सर्वश्रेष्ठ संगीत, सर्वश्रेष्ठ सपोर्टिंग रोल, सर्वश्रेष्ठ डायलॉग, सर्वश्रेष्ठ कहानी आदि के लिए दिया जा चुका है।

राजकुमार करेंगे आईफा 2023 होस्ट

'आईफा' की ओर से राजकुमार राव की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा गया था, 'बरेली से यस आइलैंड (अबू धाबी) तक। राजकुमार राव आईफा रॉक्स 2023 के होस्ट के रूप में हमारा मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।' बता दें, पहले ये अवॉर्ड फंक्शन फरवरी में होने वाला था, लेकिन अब यह समारोह मई में आयोजित होगा।

'आईफा 2023' में ये सितारें होंगे शामिल

आईफा की ओर से जारी किए गए एक इंस्टाग्राम पोस्ट में राजकुमार राव के जरिए शो को होस्ट किए जाने की पुष्टि की गई। ये अवॉर्ड नाइट दो दिन तक चलेगी। पहले तीन प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी, दूसरे दिन सलमान खान, नोरा फतेही, कृति सेनन, वरुण धवन, जैकलीन फर्नांडीज और रकुल प्रीत सिंह स्टेज पर परफॉर्मेंस करते नजर आएंगे।

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Next Story