×

IIFA Awards 2023 Winners List: बाबिल खान से लेकर मौनी रॉय समेत इन सितारों ने जीता IIFA अवॉर्ड, यहां देखें पूरी लिस्ट

IIFA Awards 2023 Winners List: पिछले कुछ दिनों से बॉलीवुड की गलियारों में IIFA 2023 अवॉर्ड्स फंक्शन की धूम मची हुई है। IIFA अवॉर्ड जिसके द्वारा हमारी बॉलीवुड फिल्मों और अभिनेताओं का सम्मान किया जाता है।

Shivani Tiwari
Published on: 28 May 2023 10:57 AM GMT (Updated on: 28 May 2023 11:26 AM GMT)
IIFA Awards 2023 Winners List: बाबिल खान से लेकर मौनी रॉय समेत इन सितारों ने जीता IIFA अवॉर्ड, यहां देखें पूरी लिस्ट
X
IIFA Awards 2023 Winners List (Photo- Social Media)
IIFA Awards 2023 Winners List: पिछले कुछ दिनों से बॉलीवुड की गलियारों में IIFA 2023 अवॉर्ड्स फंक्शन की धूम मची हुई है। IIFA अवॉर्ड जिसके द्वारा हमारी बॉलीवुड फिल्मों और अभिनेताओं का सम्मान किया जाता है। बॉलीवुड के सभी सितारों ने आईफा अवार्ड फंक्शन में अपना खूब जलवा बिखेरा। सोशल मीडिया पर पर भी इवेंट की तस्वीरें और वीडियोज छाएं हुए हैं। वहीं जिस घड़ी का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, वह भी आ चुकी है, जी हां!! IIFA 2023 में किन फिल्मों और किन सितारों ने धाक जमाई, उसकी पूरी लिस्ट सामने आ चुकी है, तो चलिए आपको बताते हैं -
- IIFA 2023 में संजय लीला भंसाली की फिल्म "गंगुबाई काठियावाड़ी" का खूब डंका बजा। इस फिल्म ने कई अवॉर्ड्स झटके। टेक्निकल category से लेकर बेस्ट स्क्रीन प्ले और बेस्ट डायलॉग का अवार्ड इस फिल्म के नाम हुआ। वहीं आलिया भट्ट को इस फिल्म के लिए बेस्ट लीडिंग एक्टर फीमेल का अवार्ड दिया गया।
- हैंडसम हंक ऋतिक रोशन ने अपनी फिल्म "विक्रम वेधा" के लिए बेस्ट लीडिंग एक्टर मेल का अवार्ड अपने नाम किया। ऋतिक रोशन के साथ ही इस फिल्म ने बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर का अवार्ड भी जीता।
- वहीं IIFA 2023 में भी फिल्म "ब्रह्मास्त्र" का भी खूब जलवा देखने को मिला। जहां मौनी रॉय ने इस फिल्म के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर फीमेल का अवार्ड जीता वहीं श्रेया घोषाल ने बेस्ट प्लेबैक सिंगर फीमेल और अरिजित सिंह ने बेस्ट प्लेबैक सिंगर मेल का अवार्ड अपने नाम किया।

- बॉलीवुड दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बेटे बाबिल खान को उनकी डेब्यू फिल्म "काला" के लिए बेस्ट डेब्यूटेंट मेल के अवार्ड से नवाजा गया।
- एक्ट्रेस खुशाली कुमार ने अपनी फिल्म "धोखा राउंड द कॉर्नर" के लिए बेस्ट डेब्यूटेंट फीमेल का अवार्ड जीता।
- अजय देवगन की फिल्म "दृश्यम 2" को बेस्ट फिल्म का अवार्ड मिला।
- अभिनेता आर माधवन ने अपनी फिल्म "Rocketry: The Nambi Effect" के लिए बेस्ट डायरेक्टर का अवार्ड जीता।

- अभिनेता अनिल कपूर को उनकी फिल्म "जुग जुग जियो" के लिए बेस्ट सपोर्टिंग रोल मेल का अवार्ड दिया गया।

- फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा को बेस्ट फैशन इन सिनेमा के लिए IIFA अवॉर्ड से नवाजा गया।
- अभिनेता शांतनु महेश्वरी ने भी बेस्ट डेब्यूटेंट मेल का अवार्ड जीता। वहीं बाबिल खान को भी ये अवार्ड मिला।

- प्रीतम दा ने फिल्म "ब्रह्मास्त्र" के लिए बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन का अवार्ड जीता।

- फिल्म "भूल भुलैया 2" को टाइटल ट्रैक के लिए बेस्ट कोरियोग्राफी और साथ ही इस फिल्म को बेस्ट साउंड डिजाइन का अवार्ड मिला।
- रितेश देशमुख और जेनेलिया को उनकी फिल्म 'वेद' के लिए आउटस्टैंडिंग अचीवमेंट इन रीजनल सिनेमा के लिए अवार्ड दिया गया।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story