×

IMDB Top 10 Stars List: टॉप स्टार्स की लिस्ट में साउथ एक्टर्स ने मारी बाजी, दीपिका-कटरीना का नामो निशान नहीं

IMDB Most Popular Star List 2022: IMDb ने टॉप स्टार्स की लिस्ट जारी कर दी है। जिसके मुताबिक फिल्मों की तरह यहां भी बॉलीवुड के ऊपर साउथ इंडस्ट्री भारी पड़ी है।

Anupma Raj
Report Anupma Raj
Published on: 8 Dec 2022 3:50 AM GMT
IMDB Top 10 Stars List: टॉप स्टार्स की लिस्ट में साउथ एक्टर्स ने मारी बाजी, दीपिका-कटरीना का नामो निशान नहीं
X

IMDB Most Popular Star List 2022: IMDb ने टॉप स्टार्स की लिस्ट जारी कर दी है। जिसके मुताबिक फिल्मों की तरह यहां भी बॉलीवुड के ऊपर साउथ इंडस्ट्री भारी पड़ी है। टॉप स्टार्स की लिस्ट में साउथ एक्टर्स काफी आगे निकल चुके हैं। वहीं बॉलीवुड के कई सितारे का तो इस लिस्ट में नामो निशान नहीं है। दरअसल साल 2022 साउथ फिल्म इंडस्ट्री के लिए काफी अच्छा साल रहा है। इस साल साउथ फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर राज किया और तमाम अवॉर्ड भी अपने नाम किए। अब आईएमडीबी की लिस्ट में भी साउथ इंडस्ट्री का राज देखने को मिला है।

साउथ एक्टर्स पड़े बॉलीवुड पर भारी

(IMDb) (इंटरनेट मूवी डाटा बेस) की लिस्ट के मुताबिक ये लिस्ट उसकी वेबसाइट पर हर महीने आने वाले 20 करोड़ यूजर्स की पसंद के हिसाब से बनाई गई है। बता दें इस लिस्ट में फिल्म एक्टर धनुष का नाम टॉप पर है और 'द ग्रे मैन' और 'तिरुचित्रांबलम्' जैसी फिल्मों ने वर्ल्ड वाइड लेवल पर उनकी लोकप्रियता को बढ़ाया है। आईएमडीबी मोस्ट पॉपुलर इंडियन स्टार्स की इस लिस्ट में 'केजीएफ' (KGF) फेम यश (Yash) भी शामिल हैं। यश इस लिस्ट में 10वें स्थान पर हैं। वहीं टॉप10 में से 6 सितारे इस लिस्ट में साउथ फिल्म इंडस्ट्री के हैं। वहीं फिल्म 'पुष्पा' की सफलता के बाद अल्लू अर्जुन और सामंथा रुथ प्रभु के भी फैन फॉलोइंग में जबरदस्त इजाफा हुआ है। बता दें अल्लू अर्जुन जहां इस लिस्ट में 9वें पायदान पर हैं तो वहीं राम चरण के बाद सामंथा रुथ 5वें स्थान पर हैं।

IMDb मोस्ट पॉपुलर इंडियन स्टार्स 2022:

धनुष

आलिया भट्ट

ऐश्वर्या राय बच्चन

राम चरण तेजा

सामंथा रुथ प्रभु

ऋतिक रोशन

कियारा आडवाणी

एन टी रामाराव जूनियर

अल्लू अर्जुन

यश

टॉप 10 की लिस्ट से दीपिका-कटरीना बाहर

बॉलीवुड स्टार्स की बात करें तो साल 2022 में आलिया भट्ट की गंगूबाई से लेकर ब्रह्मास्त्र जैसी फिल्में रिलीज हुई। इसी के साथ आलिया इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रही। वहीं कियारा आडवाणी ने टॉप 10 में अपनी जगह बनाई है, कियारा इस लिस्ट में 7वें नंबर पर रही। आपको बता दें कि कियारा ने साल 2022 में जुग जुग जियो और भूल भुलैया 2 जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। कियारा के अलावा बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन भी इस लिस्ट में शामिल है। ऐश्वर्या आलिया के बाद तीसरे पोजीशन पर हैं। वहीं बॉलीवुड एक्टर में सिर्फ ऋतिक रोशन ही इस टॉप 10 की लिस्ट में शुमार है। ऋतिक इस लिस्ट में छठें पोजीशन पर हैं।


Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story