×

2021 में इन सितारों ने दुनिया को कहा अलविदा, जानें दिग्गज कलाकारों के निधन के बारे में

रचनाकार वाज़दा खान ने मृत्यु पर लिखते हुए कहा है, " ज़िन्दगी क़तार नहीं है, जो ब्रह्माण्ड के एक छोर से दूसरे छोर तक मज़बूती से पाँव जमाए खड़ी रहे, आएगी मृत्यु बग़ैर आहट दबे पाँव टूट जाएगी ज़िन्दगी की क़तार। " आइए जानते हैं इस वर्ष किन दिग्गज कलाकारों ने इस दुनिया को अलविदा कहा।

Priya Singh
Written By Priya Singh
Published on: 21 Dec 2021 6:18 AM GMT
2021 में इन सितारों ने दुनिया को कहा अलविदा, जानें दिग्गज कलाकारों के निधन के बारे में
X

दिलीप कुमार (Dilip Kumar)

हिंदुस्तान के अभिनय सम्राट दिलीप कुमार (Dilip Kumar) का निधन 7 जुलाई, 2021 को हुआ। दिलीप कुमार को सांस लेने में तकलीफ के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। निधन से पहले अभिनेता बिमार चल रहे थें। उस समय उनके फेफड़ों के बाहर तरल पदार्थ एकत्र हो गया था। जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। चिकित्सकों ने सफलतापूर्वक उस तरल पदार्थ को अभिनेता के शरीर से निकाल दिया था। इसके पांच दिन बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। लेकिन 98 वर्षीय दिलीप कुमार की तबीयत अचानक से दुबारा बिगड़ गई। और इसबार चिकित्सक उन्हें बचाने में सफल न हो पाएँ। जिसकी वजह से दिलीप कुमार ने मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में आखिरी सांस ली। इस दौरान दिलीप साहब की पत्नी और अभिनेत्री सायरा बानो आखिरी सांस तक उनके साथ रहीं।

सुरेखा सीकरी (Surekha Sikri)

टेलीविजन जगत और बॉलीवुड में अपनी अभिनय प्रतिभा से दर्शकों का दिल जीतने वाली दादी अभिनेत्री सुरेखा सीकरी ने 16 जुलाई, 2021 को अंतिम सांस ली। अभिनेत्री का निधन कार्डिएक अरेस्ट के कारण हुआ था। हालांकि पिछले कुछ दिनों से वो ब्रेन स्ट्रोक के गंभीर समस्या से जूझ रही थी। उस वक़्त सुरेखा सीकरी की उम्र 75 वर्ष थी। अभिनेत्री ने बेहतरीन अभिनय का प्रदर्शन कर अपने नाम कई सारे पुरस्कार किए हैं। सुरेखा सीकरी को नेशनल अवार्ड से नवाजा गया है।

राजीव कपूर (Rajiv Kapoor)

बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर के छोटे भाई राजीव कपूर का मंगलवार 9 फरवरी 2021 को निधन हुआ। राजीव कपूर ने राज कपूर के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' से अपनी पहचान बनाई थी। इसके बाद वो कुछ ही फिल्मों में नजर आए थे। उन्होंने ऋषि कपूर के लीड रोल वाली फिल्म 'प्रेम ग्रंथ' का डायरेक्शन भी किया था। निधन के समय राजीव कपूर 58 साल के थे। उस दिन अभिनेता को सुबह हार्ट अटैक आया था। जिसके बाद रणधीर कपूर उन्हें तुरंत हॉस्पिटल लेकर गए थे। लेकिन जब वो अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

राज कौशल (Raj Kaushal)

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और प्रेजेंटर मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का निधन 30 जून, 2021 को हुआ। राज कौशल एक फिल्मकार थे। उन्होंने 'प्यार में कभी कभी' और 'शादी का लड्डू' जैसी फिल्मों को निर्देशन किया था। इसके साथ उन्होंने ' एंथनी कौन है' और 'माई ब्रदर निखिल', जैसी फिल्मों को भी डायरेक्ट किया था। उन्‍होंने 1992 में रिलीज फिल्‍म 'बेखुदी' के स्‍टंट्स भी डायरेक्‍ट किए थे। राज की मृत्यु दिल का दौरा पड़ने के कारण हुई। राज कौशल को करीब सुबह 4.30 बजे घर में दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उनका निधन हो गया।

सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla)

टेलीविजन शो ' बिग बॉस ' से दर्शकों के चहेते बने अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला की मृत्यु वर्षीय सिद्धार्थ शुक्ला की हार्ट अटैक (Heart Attack) से मृत्यु हुई। अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला ने रात को सोने से पहले कुछ दवाई खाई थीं लेकिन उसके बाद वो उठ ही नहीं पाए। अस्पताल ने बाद में पुष्टि की कि सिद्धार्थ की मौत हार्ट अटैक होने से हुई है। सिद्धार्थ शुक्ला के करियर की शुरुआत एक मॉडल के तौर पर हुई थी। साल 2004 में उन्होंने टीवी से अपना एक्टिंग डेब्यू किया था। 2008 में वो 'बाबुल का आंगन छूटे ना' नाम के टीवी सीरियल में दिखे थे। लेकिन उनकी असली पहचान बालिका वधू सीरियल से बनी थी। टीवी इंडस्ट्री में सफलता के बाद सिद्धार्थ शुक्ला ने बॉलीवुड का भी रुख किया। साल 2014 में वो ' हंपटी शर्मा की दुल्हनिया ' फिल्म में दिखाई दिए। 2021 में उनकी ब्रोकन बट ब्यूटीफल नाम की एक वेब सीरीज आई थी, जिसने काफी सुर्खियां बटोरी थीं।

अनुपम श्याम (Anupam Shyam)

टीवी जगत के मशहूर कलाकार अनुपम श्याम (Anupam Shyam) का 8 अगस्त की रात लंबी बीमारी के बाद स्वर्गवास हो गया। अनुपम श्याम किडनी समेत कई बीमारियों से ग्रसित थे। उन्होंने मुंबई के लाइफ लाइन अस्पताल में आखिरी सांस ली। अनुपम श्याम छोटे पर्दे पर ' ठाकुर सज्जन सिंह ' के किरदार से मशहूर हुए थें। अनुपम श्याम पिछले साल से कई गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे। उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। इलाज में अनुपम श्याम को आर्थिक परेशानियों का भी सामना करना पड़ रहा था। जिसके लिए उन्होंने सोशल मीडिया पर अपील की थी। जिसके बाद सोनू सूद, मनोज वाजपेयी, योगी आदित्यनाथ, राजा भैया जैसे कई मशहूर हस्तियों ने इनकी मदद की थी। सीएम योगी आदित्यनाथ की तरफ से इन्हें इलाज के लिए 20 लाख रुपये मिले थे।

पुनीत राजकुमार (Puneeth Rajkumar)

कन्नड़ सिनेमा (Kannada Cinema) के मशहूर अभिनेता पुनीत राजकुमार (Puneeth Rajkumar) 29 अक्टूबर, 2021 को पंच तत्व में विलीन हुए। अभिनेता पुनीत राजुकमार का निधन हार्ट अटैक की वजह से हुआ। निधन वाले दिन उन्हें घर पर हार्ट अटैक आया जिसके बाद उन्हें बेंग्लुरु के अस्पताल में ICU में भर्ती कराया गया। वहीं इनकी निधन की सूचना क्रिकेटर Venkatesh Prasad ने अपने ट्विटर पर पोस्ट कर के दी। अभिनेता पुनीत राजकुमार अभी 46 साल के थे। एक्टर ने अभी तक 29 से भी ज्यादा कन्नड़ फिल्मों में काम किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। एक्टर बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट के नेशनल फिल्म अवॉर्ड से भी नवाजे जा चुके हैं। इस फिल्म का नाम 'Bettada Hoovu' था, जिसे 1985 में रिलीज किया गया था। अभिनेता के लोकप्रिय फ़िल्मों की लिस्ट में फ़िल्म अभी, वीरा कन्नडिगा, अजय, अरासु, राम, हुडुगारु और अनजनी पुत्र का नाम शामिल है।

ब्रह्म स्वरूप मिश्रा (Brahma Swaroop Mishra)

फिल्म मिर्जापुर (Film Mirzapur) से लोकप्रिय हुए अभिनेता ब्रह्मा मिश्रा (Brahma Mishra) की 2 दिसंबर, 2021को अचानक अकाल मृत्यु हो गई। अभिनेता ब्रह्मा मिश्रा की मौत हार्ट अटैक से हुई है। अभिनेता को 29 नवंबर को सीने में दर्द उठा था। जिसके बाद वो एक डॉक्टर के पास चेस्ट पेन की शिकायत लेकर गए थे। डॉक्टर ने उन्हें कहा कि उन्हें कब्ज की शिकायत है, इसलिए ऐसा हो रहा है। इसी के साथ डॉक्टर ने उन्हें गैस की कुछ दवाईयां दे दी। अभिनेता ने घर जाकर वो दवाईयां खा ली, जिसके बाद उनका हार्ट अटैक हो गया। अभिनेता का मृत शरीर इतने दिनों से घर में ही था। बता दें कि अभिनेता को फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया, दंगल, मांझी, हवाईजादा, में देखा जा चुका है। फिल्म मिर्जापुर में अभिनेता के किरदार ललित से दर्शक खूब प्रभावित हुए थें।

अभिलाषा पाटिल (Abhilasha Patil)

दिगवंत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'छ‍िछोरे' की को-स्टार रही अभिलाषा पाटिल का 6 मई, 2021 को कोरोना से निधन हो गया। अभिलाषा पाटिल वाराणसी में अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग कर थीं। हालांकि जब वह वहां से मुम्बई अपने घर लौटी तो वह कोविड -19 की शिकार हो गईं। शुरूआती लक्षण दिखने के बाद उन्होंने अपना टेस्ट करवाया, जिसका रिपोर्ट पॉजिटिव आया। एक्ट्रेस पहले खुद को सेल्फ क्वारंटाइन कर अपना इलाज करवा रही थीं लेकिन सांस लेने की तकलीफ के चलते वो आईसीयू में भर्ती थीं, जहां उनकी तबीयत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई। अभिलाषा पाटिल को फिल्म 'छ‍िछोरे' से पहले वरुण धवन-आलिया भट्ट की फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्‍हनिया', अक्षय कुमार की फिल्म 'गुड न्‍यूज' और फिल्म 'मलाल' में देखा गया था। उन्होंने बॉलीवुड के अलावा कई मराठी फिल्मों में भी काम किया है।

विक्रमजीत कंवरपाल (Bikramjeet Kanwarpal)

लोकप्रिय अभिनेता बिक्रमजीत कंवरपाल (Bikramjeet Kanwarpal) का 1 मई 2021 को कोरोना से निधन हो गया। निधन के समय अभिनेता का उम्र 52 वर्ष था। एक सेवानिवृत्त सेना अधिकारी कंवरपाल ने कई फिल्मों और टीवी सीरियल में सहायक भूमिकाएं निभाई थीं। बिक्रमजीत ने 'पेज 3', 'पाप', 'कॉरपोरेट', 'अतिथि तुम कब जाओगे', 'मर्डर 2', 'हे बेबी', 'प्रेम रतन धन पायो' और 'गाजी अटैक' सहित अन्य फिल्मों में अहम भूमिका निभाई थी।का निधन 7 जुलाई, 2021 को हुआ। दिलीप कुमार को सांस लेने में तकलीफ के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। निधन से पहले अभिनेता बिमार चल रहे थें। उस समय उनके फेफड़ों के बाहर तरल पदार्थ एकत्र हो गया था। जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। चिकित्सकों ने सफलतापूर्वक उस तरल पदार्थ को अभिनेता के शरीर से निकाल दिया था। इसके पांच दिन बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। लेकिन 98 वर्षीय दिलीप कुमार की तबीयत अचानक से दुबारा बिगड़ गई। और इसबार चिकित्सक उन्हें बचाने में सफल न हो पाएँ। जिसकी वजह से दिलीप कुमार ने मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में आखिरी सांस ली। इस दौरान दिलीप साहब की पत्नी और अभिनेत्री सायरा बानो आखिरी सांस तक उनके साथ रहीं।


Priya Singh

Priya Singh

Next Story