×

भारतीय मूल के कलाकारों का टोरंटो में जलवा, 'लायन' हो सकती ऑस्कर की दावेदार

By
Published on: 16 Sep 2016 6:30 AM GMT
भारतीय मूल के कलाकारों का टोरंटो में जलवा, लायन हो सकती ऑस्कर की दावेदार
X

tiff

मुंबई: इंडियन एक्ट्रेस प्रियंका बोस के साथ-साथ स्लमडॉग मिलेनेयर फेम देव पटेल का जलवा भी ह़ॉलीवुड में बढ़चढ़ कर बोल रहा है। इस फिल्म में प्रियंका बोसे भी अहम किरदार निभा रही हैं। फिल्म ‘लायन’ को टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में मिली वाह-वाही अब इसे ऑस्कर का मजबूत दावेदार बना रही है। फिल्म 'लायन' में इंडियन स्टार्स ने एक्टिंग की है।

आगे की स्लाइड में देखिए क्या है फिल्म लायन की कहानी

‘लायन’ देव पटेल के किरदार के इर्द गिर्द रची गई ऐसी कहानी है, जहां ये मुख्य किरदार कोलकाता की गलियों में खो जाने के बाद कैसे होबार्ट के एक आस्ट्रेलियाई दंपति से मिलता है और फिर कैसे दुबारा वो खुद की पहचान तलाशने निकलता है, यह उसकी जज्बाती कहानी है।

tiff3

आगे की स्लाइड में जानिए किसने डायरेक्ट किया है फिल्म को

गार्थ डेविस ने ‘लायन’ को डायरेक्ट किया है। यह जोसोरू ब्रियरले के जीवन पर आधारित एक सच्ची कहानी है, कहानी मध्यप्रदेश की सच्ची घटना पर बताई जा रही है।

tiff5

फिल्म में निकोल किडमेन, रूनी मारा, डेविड वेन्हम, मुंबई की अदाकारा प्रियंका बोस और बाल कलाकार सन्नी पवार भी हैं।

tiff2

आगे की स्लाइड में जानिए फिल्म लायन से जुड़ी इंट्रेस्टिंग बातें

अगले साल ऑस्कर के लिए नामंकित होने की उम्मीद भी इस फिल्म को है। ‘लायन’ ‘टीआईएफएफ’ यानि टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्ट में ऑडियंस चॉयस अवार्ड की श्रेणी में प्रबल दावेदार मानी जा रही है।

tiff6

Next Story