×

INDIA'S GOT TALENT: दिव्यांश और मनुराज बने शो के विनर, दोनों की जुगलबंदी ने जीता दिल

रियलिटी शो ‘India's Got Talent' को आखिरकार अपना विनर मिल ही गया। दिव्यांश और मनुराज शो के विजेता बने।

Shweta Srivastava
Report Shweta SrivastavaNewstrack Network
Published on: 18 April 2022 10:17 AM IST
INDIAS GOT TALENT 2022 WINNER
X

INDIAS GOT TALENT 2022 WINNER (फोटो संभार-सोशल मीडिया)

INDIA'S GOT TALENT 2022 WINNER: रियलिटी शो 'इंडियाज गॉट टैलेंट (India's Got Talent) को आखिरकार अपना विनर (Winner of India's Got Talent 2022) मिल ही गया। दिव्यांश और मनुराज शो के विजेता बने। दोनों की कमाल की जुगलबंदी ने जहाँ लाखों लोगों के दिलों की धड़कनें बढ़ा दी वहीँ इन्हे रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस में भी काम मिला।

यूँ तो शो 'इंडियाज गॉट टैलेंट' में हर सीजन में कमाल का टैलेंट देखने को मिलता है। इस सीजन में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला जहाँ एक से बढ़कर एक कंटस्टेंट्स ने न केवल जजेस बल्कि आम लोगों से लेकर शो पर आये गेस्ट्स का भी दिल खुश कर दिया। हर किसी ने इस मंच पर अपने हुनर को पूरे जोश के साथ पेश किया। लेकिन सभी के टैलेंट होने पर भी विनर तो किसी एक को ही बनना था। इस बार शो के विनर बने शास्त्रीय संगीत और पश्चिमी संगीत की कमाल जुगलबंदी के मालिक दिव्यांश (Divansh)और मनुराज (Manuraj)। जिन्होंने अपने हुनर से सभी का प्यार पाया और 'इंडियाज गॉट टैलेंट' की ट्रॉफी को अपने नाम कर ली।

दरअसल मनुराज ने 12 साल तक पंडित हरिप्रसाद चौरसिया (Pandit Hariprasad Chaurasiya) के मुंबई गुरुकुल में रहकर शास्त्रीय संगीत सीखा है। मनुराज ने बातचीत के दौरान कहा,"'मेरे लिए गुरुकुल में प्रवेश लेना आसान नहीं था। गुरुकुल में आने से पहले मैंने संगीत की थोड़ी बहुत शिक्षा ली थी। यहां सिर्फ संगीत सीखना नहीं होता है बल्कि गुरुकुल प्रथा का पालन करना होता है। मैं इस प्रथा को आगे बढ़ाना चाहता हूं।'इतना ही नहीं आपको बता दें कि मनुराज काफी संघर्ष कर के यहाँ तक पहुंचे हैं। उनकी माँ अध्यापिका हैं और मदिरों में शौकिया तौर पर भजन कीर्तन करती हैं। लेकिन मनुराज में वो जज़्बा था जिसने उन्हें यहाँ तक लेन में मदद की।

मनुराज और दिव्यांश की जोड़ी का कमाल देख कर रोहित शेट्टी भी दांग रह गए थे। और उन्होंने वहीँ फिल्म 'सर्कस' का बैकग्राउंड और थीम म्यूजिक के लिए दोनों को सिग्न कर लिया था। अभी फिलहाल मनुरा ज और दिव्यांश दोनों इस फिल्म पर काम कर रहे हैं। दोनों ने बताया कि ये जोड़ी आगे भी इसे तरह बरकररार रहेगी। मनुराज कहते हैं 'शो के दौरान हमारी अच्छी ट्यूनिंग हो गई है। हांलाकि हम दोनों के रहने का तरीका अलग है। लेकिन मच पर हम दोनों एक दूसरे का बखूबी साथ निभाते हैं। "



Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story