×

क्या बता सकते हैं इस एक्टर का नाम, जो दिख रहा है हू-ब-हू संजय गांधी का हमशक्ल

suman
Published on: 7 March 2017 8:47 AM GMT
क्या बता सकते हैं इस एक्टर का नाम, जो दिख रहा है हू-ब-हू संजय गांधी का हमशक्ल
X

मंबई: मधुर भंडारकर की जिस फिल्म का लोगों को बेसब्री से इंतजार है उसका पहला लुक सामने गया है। मधुर की अगली फिल्म इंदु सरकार की फोटोज इन दिनों खूब सुर्खियों में है। इस फोटो में एक्टर नील नितिन मुकेश हू-ब-हू संजय गांधी की कॉपी लग रहे है। इंदु सरकार में नील इंदिरा गांधी के बेटे संजय गांधी के रोल में हैं। पहली बार में फोटोज देखकर ये नहीं पहचान सकते कि ये नील हैं या संजय गांधी।

आगे...

आपको बता दें कि फिल्म आपातकाल की पृष्ठभूमि पर बनी है। इसमें इंदिरा गांधी के रोल में सुप्रिया विनोद हैं। सुप्रिया के लुक पर भी काफी गहराई से काम किया गया है। फोटो देख कर ऐसा लगेगा नहीं कि ये इंदिरा गांधी नहीं हैं। बता दें कि फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है माना जा रहा है कि फिल्म साल के अंत तक रिलीज हो सकती है।

suman

suman

Next Story