×

जेनिफर के इस लुक को देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान, वजह जानना चाहेंगे

suman
Published on: 14 July 2017 5:03 AM GMT
जेनिफर के इस लुक को देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान, वजह जानना चाहेंगे
X

मुंबई: माया के रोल के जरिए एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट का सीरियल बेहद टीआरपी की रेस में बहुत आगे है। माया का मर्डर होने के बाद जब यह माना जा रहा था कि अब शो खत्म होने वाला है तभी शो के निर्माताओं ने उन्हें नए अवतार में वापस लाने का फैसला किया।

आगे...

टीवी सीरियल ‘बेहद’ में माया का रोल में निभाने वाली एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट अब बिल्कुल अलग अंदाज में नज़र आने वाली हैं। जेनिफर ने अपने इस बदले हुए लुक को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जेनिफर के इस बदले हुए लुक से शो के फैंस हैरान है। क्योंकि अपनी खूबसूरती के लिए चर्चा में रहने वाली एक्ट्रेस अब सीरियल में बिना बालों के नजर आएंगी। साथ ही अब सीरियल में उनके निभाए जा रहे रोल में भी बदलाव किया जाएगा।

आगे...

बेहद सीरियल के निर्माता चाहते हैं किसी भी तरह शो को देखने वाले इससे जुड़े रहे। इसलिए शो में तीसरी बार लीप लाया जा रहा है। इस लीप के जरिए फैंस को कई सारे सरप्राइज देने की तैयारी की जा रही है। सीरियल को लेकर एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें एक्ट्रेस जेनिफर बदला लेने के लिए शो में अपनी वापसी करने जा रही है। जेनिफर ने हाल ही में अपने नए शो की शूटिंग भी शुरू कर दी है। उनका यह नया शो एक रोमिंटिक ड्रामा होगा। जेनिफर ने सीरियल ‘दिल मिल गए’ से अपनी पहचान बनाई है।

suman

suman

Next Story