×

अंतरराष्ट्रीय जैज महोत्सव 23 सितंबर से दिल्ली में, जुटेंगे संगीत के महारथी

aman
By aman
Published on: 16 Sep 2017 1:00 AM GMT
अंतरराष्ट्रीय जैज महोत्सव 23 सितंबर से दिल्ली में, जुटेंगे संगीत के महारथी
X
अंतरराष्ट्रीय जैज महोत्सव 23 सितंबर से दिल्ली में, जुटेंगे संगीत के महारथी

नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय जैज महोत्सव दिल्ली में 23 से 25 सितंबर के बीच आयोजित किया जाएगा। महोत्सव में फ्रांस, इजरायल, कोरिया, मैक्सिको, स्पेन, ताइवान, दक्षिण अफ्रीका और भारत सहित कई अन्य देशों के सर्वश्रेष्ठ संगीत कलाकार भाग लेंगे।

आईसीसीआर की महानिदेशक रीवा गांगुली दास ने कहा, 'इस कार्यक्रम में सात अंतरराष्ट्रीय और तीन भारतीय जैज ग्रुप हिस्सा लेंगे। इन प्रसिद्ध बैंड के अलावा भारत के अन्य प्रसिद्ध बैंड को भी सुनने का अवसर मिलेगा। भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद द्वारा 2010 से आयोजित किए जाने वाले इस महोत्सव में दर्शकों के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर का जैज देखने को मिलेगा।'

दुनियाभर के कलाकार देंगे प्रस्तुति

दास ने बताया, कि 'पूरे विश्व के कलाकार इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसमें भारतीय और अंतरराष्ट्रीय बैंड द्वारा मंच को साझा किया जाएगा। महोत्सव में विश्व के कई भागों के कुछ प्रसिद्ध संगीतकार भाग लेंगे। इसके बाद यह ग्रुप गोवा, गुवाहाटी, आइजोल, शिलांग, बेंगलुरू, पुणे, मुंबई, वाराणसी और जयपुर में भी प्रस्तुति देंगे।'

संस्कृति को समझने में करता है मदद

गांगुली दास ने कहा, 'आईसीसीआर का मानना है कि संगीत, अन्य देशों के साथ रचनात्मक संवाद कायम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। इस तरह के महोत्सव हमारे देश के लोगों को विश्व स्तर के कलाकारों से रूबरू होने के साथ-साथ दूसरे देशों के संस्कृति को समझने में हमारी मदद करते हैं।'

क्या है 'जैज'

बता दें, कि जैज 19वीं शताब्दी में अफ्रीकन-अमेरिकन समुदाय द्वारा विकसित किया गया था। जैज शैली ने बहुत लोकप्रियता हासिल की और सीमाओं को तोड़कर पूरी दुनिया में अपनी अलग पहचान बना ली है। आईसीसीआर पिछले सात वर्षो से जैज महोत्सव के आयोजन द्वारा देश की पीढ़ियों में इसकी लोकप्रियता को बढ़ाते हुए एक महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story