×

IPL auction 2024: आईपीएल ऑक्शन में नीता अंबानी से लेकर प्रीति जिंटा तक पहुंची ये हस्तियां

IPL Auction 2024: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 19 दिसंबर को दुबई में शुरू हो चुकी है, जहां कई बड़ी हस्तियों ने अपनी मौजूदगी से चार चांद लगा दिया।

Shivani Tiwari
Published on: 19 Dec 2023 12:45 PM GMT (Updated on: 19 Dec 2023 12:53 PM GMT)
IPL Auction 2024
X

IPL Auction 2024 (Photo- Social Media)

IPL Auction 2024: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 19 दिसंबर को दुबई में शुरू हो चुकी है। बताते चलें कि यह पहली बार है जब आईपीएल ऑक्शन दुबई में हो रहा है, इससे पहले हर बार इंडिया में ही इसका आयोजन किया जाता था। आईपीएल ऑक्शन 2024 में कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत कर अपनी मौजूदगी से चार चांद लगा दिए। जी हां! हम बात कर रहें हैं नीता अंबानी और बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा की। नीता अंबानी और प्रीती जिंटा ने आईपीएल ऑक्शन में पहुंचकर खूब सुर्खियां बटोरीं।

बेटे आकाश अंबानी के साथ पहुंचीं नीता अंबानी

नीता अंबानी अक्सर ही सुर्खियों में बनीं रहती हैं, पिछले कुछ दिनों से उनके वीडियोज और तस्वीरें छाएं हुए हैं जो कि "धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल" में हुए एनुअल फंक्शन के दौरान के हैं। वहीं अब नीता अंबानी दुबई में आईपीएल ऑक्शन अटेंड करने पहुंचीं, हमेशा की तरह उन्होंने अपनी मुस्कुराहट और लुक से लोगों का खूब ध्यान खींचा। बता दें कि, नीता अंबानी आईपीएल ऑक्शन के दिन को कभी मिस नहीं करती, वह इस बार अपने बेटे आकाश अंबानी के साथ ऑक्शन में पहुंचीं। मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी अपने टारगेट प्लेयर्स को खरीद बेहद खुश नजर आईं।


प्रीति जिंटा भी आईं नजर

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा भले ही फिल्मी दुनिया से दूर हैं, लेकिन वह क्रिकेट में अपनी आईपीएल टीम को लेकर अक्सर सुर्खियों में बनीं रहती हैं। बता दें कि प्रीति जिंटा पंजाब किंग्स की को-ओनर हैं, ऐसे में वह आज आईपीएल ऑक्शन डे का हिस्सा बनने पहुंचीं थीं। प्रीति जिंटा ने आईपीएल ऑक्शन में सबसे महंगे भारतीय प्लेयर हर्षल पटेल को खरीदा, जिसके बाद उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इवेंट से वायरल हुई तस्वीरों में उनके चेहरे की खुशी साफ देखी जा सकती है।


नीता अंबानी और प्रीती जिंटा के अलावा काव्या मारन भी आईपीएल ऑक्शन में नजर आईं। बता दें कि काव्या मारन सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन हैं, उन्होंने आईपीएल ऑक्शन में दूसरा सबसे महंगा खिलाड़ी खरीदा, जिसके बाद उनके चेहरे की चमक देखते बन रही थी।




Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story