×

बेहद खास था इरा खान लाल लहंगा, खासियत और कीतम सुन उड़ जाएंगे आपके भी होश

Ira Khan Lehanga: हाल ही में इरा खान और नूपुर शिखरे का वेडिंग रिसेप्शन रखा गया था। इस दौरान इरा खान ने लाल रंग का लहंगा पहना था, जो बेहद खास था। आइए आपको इसकी खासियत बताते हैं।

Ruchi Jha
Written By Ruchi Jha
Published on: 15 Jan 2024 6:46 AM GMT
बेहद खास था इरा खान लाल लहंगा, खासियत और कीतम सुन उड़ जाएंगे आपके भी होश
X

Ira Khan Lehanga: बीते कुछ दिनों आमिर खान की बेटी इरा खान नूपुर शिखरे संग अपनी शादी को लेकर चर्चा में है। पहले दोनों ने मुंबई में रजिस्टर मैरिज की और फिर राजस्थान के उदयपुर में रॉयल वेडिंग की, जहां से उनकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हुई थीं। इसके बाद इरा का ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन भी रखा गया था। इस दौरान इरा खान लाल रंग के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, लेकिन क्या आप जानते हैं अपनी वेडिंग रिसेप्शन पर इरा खान ने जो लहंगा पहना था, वह बेहद खास था। जी हां... इस लहंगे की खासियत सुन आपके भी होश उड़ जाएंगे! आइए आपको बताते हैं।

बेहद स्पेशल था इरा खान का लहंगा

इरा खान ने अपनी वेडिंग रिसेप्शन पर जो लाल लहंगा पहना था, वह बेहद स्पेशल था। उनका लहंगा रेड और गोल्ड मिक्स था। इसमें मॉर्डन कारीगरी की गई थी। उन्होंने लहंगे के साथ कंटेंपरेरी ब्लाउज और जॉर्जेट का दुपट्टा कैरी किया था। उनके इस लहंगे को डिजाइनर मोनाली रॉय ने डिजाइन किया था। अब हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान मोनाली रॉय ने इरा के लहंगे की खासियत के बारे में बताया है। मोनाली के अनुसार, इरा के वेडिंग रिसेप्शन के लिए बहुत ही स्पेशल लहंगा डिजाइन किया गया था।


7 महीने और 300 घंटे में बना लहंगा

मोनाली इरा के बारे में बता करते हुए कहा- ''इरा में केवल सब्र नहीं था बल्कि उनकी समझ भी काफी बेहतरीन है। इसकी वजह से वो पूरा प्रोसेस समझ सकीं। इरा ने अपने लहंगे के लिए मुझे फ्रीडम दी थी ताकि मैं इसे अच्छे से तैयार कर सकूं और इस पर बेहतरीन कारीगरी दिखा सकूं। इरा वेडिंग रिसेप्शन के लिए ट्रेडिशनल लहंगा चाहती थीं। लेकिन, इसके साथ वो मॉर्डन ब्लाउज कैरी करना चाहती थीं। मुझे ये लहंगा तैयार करने में करीब 7 महीने लगे। साथ ही 300 से ज्यादा घंटे तक कारीगरी करने का वक्त लगा।


क्या है लहंगे की खासियत?

अब इरा खान के इस लाल लहंगे की खासियत पर बात करते हैं। खबरों की मानें, तो उनके लहंगे पर प्योर रॉ सिल्क का काम किया गया है। इसका शेड रेड था। इसमें गोल्ड का काम किया गया था। साथ ही ट्रेडिशनल जरदोजी टेक्निक का भी इस्तेमाल किया गया था, जिसके जरिए इसे ब्लेंड किया गया था। इसके साथ ही बताया जा रहा है कि आइरा ने वेडिंग फंक्शन के लिए डिजाइनर से तीन डिजाइन लिए थे।

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Senior Content Writer

पत्रकारिता क्षेत्र में मुझे लगभग 3 साल का अनुभव है, जिसमें मैंने बहुत कुछ सीखा है और अभी भी बहुत कुछ सीखना बाकी है। शुरुआत से ही बॉलीवुड जगत से मुझे बहुत लगाव था। लिखने और कहानी गढ़ने का शौक शुरु से ही था, जिसकी चाह में मैंने हिंदी पत्रकारिता और जनसंचार/मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन और मास्टर्स डिप्लोमा हासिल किया। अब मैं अपने सपने को पूरा करने के लिए 'NewsTrack' के साथ जुड़ी हुई हूं, यहां मैं मनोरंजन जगत से जुड़ी सभी जानकारी के बारे में लिखती हूं।

Next Story