Bhool Bhulaiyaa 3 Update: स्त्री 2 के बाद क्या भूल भूलैया 3 में नजर आएंगे अक्षय कुमार

Bhool Bhulaiyaa 3 Akshay Kumar: स्त्री 2 के बाद क्या भूल भूलैया 3 में अक्षय कुमार नजर आएंगे, जानिए क्या कहा इसपर अक्षय कुमार ने

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 22 Aug 2024 5:22 AM GMT
Is Akshay Kumar In Bhool Bhulaiyaa 3
X

Is Akshay Kumar In Bhool Bhulaiyaa 3 Movie (Image- Social Media)

Bhool Bhulaiyaa 3 Update: कार्तिक आर्यन (kartik Aaryan) की फिल्म भूल भूलैया 3 (Bhool Bhulaiyaa 3) का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। तो वहीं इस बार Bhool Bhulaiyaa 3 के कास्ट में पूरी तरह से परिवर्तन कर दिया गया है। जहाँ Bhool Bhulaiyaa 2 में कार्तिक आर्यन के साथ कियारा आडवानी और तब्बू की जोड़ी नजर आई थी। तो वहीं Bhool Bhulaiyaa के पहले भाग में अक्षय कुमार, विद्या बालन और अमीषा पटेल नजर आई थी। जिसे दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया था। लेकिन Bhool Bhulaiyaa 3 में कार्तिक आर्यन के साथ मंजूलिका की यानि विद्या बालन की वापसी हो रही है। जिसके साथ ही दर्शकों को ये भी उम्मीद थी कि Bhool Bhulaiyaa 3 में अक्षय कुमार भी नजर आ सकते हैं। चलिए जानते हैं Bhool Bhulaiyaa 3 से जुड़े अपडेट

क्या अक्षय कुमार नजर आएंगे भूल भूलैया 3 में (Is Akshay Kumar In Bhool Bhulaiyaa 3 Movie)-

भूल भूलैया मूवी के पहले भाग में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) मुख्य भूमिका में थे। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के साथ विद्या बालन, अमीषा पटेल की जोड़ी नजर आई थी। लेकिन Bhool Bhulaiyaa 2 में अक्षय कुमार को कार्तिक आर्यन ने रिप्लेस कर दिया था। तो वहीं Bhool Bhulaiyaa 3 में भी कार्तिक आर्यन ही मुख्य भूमिका में नजर आने वाले थे। लेकिन एक बार फिर से Bhool Bhulaiyaa 3 में पुरानी मंजूलिका यानि विद्या बालन (Vidya Balan) की वापसी हो रही है। जिसके साथ ही दर्शकों को उम्मीद है कि इस बार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) भी नजर आएंगे। क्योंकि हालहि में अक्षय कुमार ने Stree 2 में कैमियो किरदार करके दर्शकों के दिलों पर एक अलग छाप छोड़ी है।

लेकिन जब अक्षय कुमार (Akshay Kumar) से पूछा गया कि क्या वो Bhool Bhulaiyaa 3 का हिस्सा बनेंगे। तब उन्होंने कहा कि नहीं वो Bhool Bhulaiyaa 3 का हिस्सा नहीं बनेंगे। जिससे क्लियर हो गया है कि अक्षय कुमार दर्शकों को Bhool Bhulaiyaa 3 में नहीं नजर आएंगे।

भूल भूलैया 3 रिलीज डेट (Bhool Bhulaiyaa 3 Release Date)-

भूल भूलैया 3 (Bhool Bhulaiyaa 3 Movie) दर्शकों को सिनेमाघरों में दिवाली के अवसर पर देखने को मिलेगी। Bhool Bhulaiyaa 3 को टक्कर देगी अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन, अब देखने लायक होगा कि इन फिल्मों की टक्कर बॉक्स ऑफिस पर क्या नया तहलका लाती है।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Bollywood Content Writer

Bollywood Content Writer

Next Story