×

Hrithik Roshan: क्या इस साल गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ शादी रचायेंगे ऋतिक रोशन? ऐसी है खबर

Hrithik Roshan and Saba Azad: ऋतिक रोशन और उनकी लेडी लव सबा आज़ाद इसी साल शादी के बंधन में बंधने की प्लानिंग कर रहें हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 3 March 2023 1:07 PM GMT
Hrithik Roshan and Saba Azad
X

Hrithik Roshan and Saba Azad (Photo- Social Media)

Hrithik Roshan and Saba Azad: साल की शुरुआत के साथ ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में शहनाइयां बजनी भी शुरू हो गईं हैं। जनवरी महीने में सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड केएल राहुल के साथ शादी रचाई, तो वहीं फरवरी महीने में कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा शादी के बंधन में बंधे।

अब खबर आ रही है कि एक और कपल इस साल शादी के बंधन में बंध सकता है। जी हां!! दरअसल खबर है कि ऋतिक रोशन और उनकी लेडी लव सबा आज़ाद इसी साल शादी के बंधन में बंधने की प्लानिंग कर रहें हैं।

नवंबर महीने में कर सकते हैं शादी

सबा आजाद और ऋतिक रोशन के बारे में एक ट्वीट वायरल हो रहा है, जिसमें बताया गया है कि यह कपल नवंबर महीने में अपने रिश्ते को एक कदम आगे ले जाने के बारे में सोच रहा है।

इससे पहले भी एकबार दोनों की शादी की खबरें वायरल हुई थी, जिसके बाद अभिनेता ने ट्वीट कर क्लियर किया था कि उनकी शादी की खबरें महज एक अफवाह है। अब फिर कई मीडिया रिपोर्ट्स में इनकी शादी को लेकर दावा किया जा रहा है। हालांकि, इस बारे में अबतक कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन सामने नहीं आई है।

जगजाहिर कर चुके हैं अपना रिश्ता

ऋतिक और सबा को जब पहली बार पैप्स द्वारा स्पॉट किया गया था, तभी लोगों ने कयास लगा लिया था कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहें हैं। कभी लंच तो कभी डिनर डेट पर अधिकतर ही दोनों को स्पॉट किया जाने लगा और फिर करण जौहर की पार्टी में दोनों ने एकसाथ पहुंचकर अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया। इसके बाद से यह कपल एकसाथ वेकेशन पर भी जाता है और पार्टी में भी इन्हें एकसाथ शिरकत करते हुए देखा जाता है।

वहीं सोशल मीडिया पर भी एक दूसरे के प्रति अपने प्यार का इजहार करने में दोनों बिलकुल भी नहीं कतराते।

अपने रिश्ते की वजह से हो चुके हैं ट्रोल

ऋतिक और सबा के रिलेशनशिप का सच जब सामने आया था तो दोनों को बुरी तरह ट्रोल किया गया था, और इसकी वजह है दोनों के बीच का एजगैप। सबा और ऋतिक की उम्र में काफी डिफरेंस है और यही वजह है कि अक्सर दोनों ट्रोल्स के निशाने पर आ जाते हैं।

एयरपोर्ट पर liplock करते हुए स्पॉट हुए थे दोनों

कुछ दिन पहले ही सोशल मीडिया पर ऋतिक और सबा का एक वीडियो वायरल हुआ था जो की एयरपोर्ट का था। उस विडियो में दोनों liplock kiss करते दिखाई दिए थे। कपल के इस वीडियो से सोशल मीडिया पर बवाल मच गया था और लोगों ने खूब ट्रोल किया।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story