×

Isha Ambani Sangeet: सामने आया ऐश और अभि का धमाकेदार वीडियो

भारत के मशहूर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी आनंद पीरामल से होने वाली है। शादी 12 दिसंबर को है। ऐसे में शादी से पहले की रस्में शुरू हो गई हैं। हाल ही में उदयपुर में हुए संगीत फंक्शन का आयोजन किया गया।

Manali Rastogi
Published on: 10 Dec 2018 6:44 AM GMT
Isha Ambani Sangeet: सामने आया ऐश और अभि का धमाकेदार वीडियो
X
ईशा अंबानी की शादी में मेहमानों को खाना परोसते नजर आए आमिर, वीडियो वायरल

उदयपुर: भारत के मशहूर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी आनंद पीरामल से होने वाली है। शादी 12 दिसंबर को है। ऐसे में शादी से पहले की रस्में शुरू हो गई हैं। हाल ही में उदयपुर में हुए संगीत फंक्शन का आयोजन किया गया। इस दौरान बॉलीवुड के दिग्गज सितारे शिरकत करते नजर आए। यही नहीं, सचिन तेंदुलकर और महेंद्र सिंह धोनी जैसे दिग्गज स्पोर्ट्समेन भी यहां दिखे।

यह भी पढ़ें: नहीं रहे PMO के PRO जगदीश ठक्कर, पीएम मोदी ने व्यक्त किया दुख

वैसे ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन का ईशा और आनंद के संगीत समारोह में नाचते हुए एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। एक वीडियो रोमांस किंग शाहरुख खान का भी है। इस वीडियो में शाहरुख के साथ काफी लोग थिरकते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें, इस फंक्शन में जॉन अब्राहम, करण जौहर, वरुण धवन, कैटरीना कैफ और अनिल कपूर जैसे सेलेब्स नजर आए।

यह भी पढ़ें: ऐडिलेड : पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को भारत ने 31 रनों से हराया

बता दें, ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की सगाई सितंबर में इटली के लोक कोमो में हुई थी। उस वक्त भी दोनों की काफी तस्वीरें वायरल हुई थीं। ईशा और आनंद की शादी 12 दिसंबर को मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के मुंबई स्थित घर में होगी। इस शादी में परिवार और खास दोस्त शामिल होंगे और यह शादी भारतीय रीति रिवाज से होगी।

यहां देखें वीडियो

Manali Rastogi

Manali Rastogi

Next Story