×

Isha Ambani का बड़ा खुलासा: IVF के जरिए अपने Twins को किया था कंसीव

Isha Ambani: ईशा अंबानी ने एक हैरान करने वाला खुलासा किया है, जी हां! आइए आपको विस्तार से बताते हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 28 Jun 2024 1:38 PM GMT (Updated on: 28 Jun 2024 2:38 PM GMT)
Isha Ambani का बड़ा खुलासा: IVF के जरिए अपने Twins को किया था कंसीव
X

Isha Ambani Pregnancy: देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी का परिवार किसी न किसी कारणवश सुर्खियों में बना रहता है, जैसा कि आप सब जानते होंगे कि 12 जुलाई को अंबानी के छोटे नवाबजादे अनंत अंबानी की अपनी मंगेतर राधिका मर्चेंट संग शादी के बंधन में बंधने वाले हैं, इस वजह से पूरा परिवार और अधिक सुर्खियों में बना हुआ है, लेकिन इसी बीच मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने एक हैरान करने वाला खुलासा किया है, जी हां! आइए आपको विस्तार से बताते हैं।

ईशा अंबानी ने IVF के जरिए किया था कंसीव

ईशा अंबानी अक्सर ही सुर्खियां बटोरती है, उनकी तस्वीरें अक्सर ही सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं, छोटे भाई अनंत अंबानी के प्री वेडिंग पार्टी में ईशा अंबानी ने खूब जलवा बिखेरा था। वहीं अब ईशा अंबानी अपने एक बयान की वजह से चर्चा में आ चुकीं हैं, दरअसल ईशा अंबानी ने अपने ट्विंस को कंसीव करने के बारे में एक शॉकिंग खुलासा किया है। दरअसल ईशा अंबानी ने बताया कि उन्होंने आईवीएफ के जरिए अपने ट्विंस को कंसीव किया था।

ईशा अंबानी ने शेयर की अपनी IVF जर्नी

ईशा अंबानी ने हाल ही में अपनी आईवीएफ जर्नी के बारे में खुलकर बात की है। उन्होंने अपने ट्विंस के बारे में बात करते हुए कहा, "मैंने आईवीएफ के जरिए कंसीव किया है, यह शर्म वाली बात नहीं है, इसके बारे में हम ज्यादा से ज्यादा बात कर इसे नॉर्मल बना सकते हैं। आईवीएफ बहुत ही पेनफुल प्रोसेस है, जिसमें शारीरिक रूप से बहुत थकान होती है। यदि आज हमारे बीच ऐसी टेक्नोलॉजी मौजूद है तो हमे इसका इस्तेमाल जरूर करना चाहिए।"

2018 में ईशा अंबानी की आनंद पीरामल से हुई थी शादी

बता दें कि ईशा अंबानी ने साल 2018 में बिजनेसमैन आनंद पीरामल संग शादी रचाई थी। ईशा अंबानी की शादी में भी मुकेश अंबानी ने खूब पैसे खर्च किए थे। साल 2022 में ईशा अंबानी ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था, जिसका नाम कृष्णा और आदिया है।


Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story