×

Jaadu Teri Nazar में होने वाली है Sumbul Touqeer की एंट्री क्या लेंगी खुशी की जगह बनेगी नई गौरी जाने

Jaadu Teri Nazar Daayan Ka Mausam Cast: जादू तेरी नजर को अभी शुरू हुए एक हफ्ता भी नहीं हुआ है और शो में नई कास्ट की एंट्री होने वाली है

Shikha Tiwari
Published on: 28 Feb 2025 11:04 AM IST
Jaadu Teri Nazar Dayan Ka Mausam Sumbul Touqeer
X

Jaadu Teri Nazar Dayan Ka Mausam Cast (Image Credit- Social Media)

Jaadu Teri Nazar Dayan Ka Mausam Cast: स्टार प्लस पर एक नया सुपरनैचुरल शो शुरू हुआ है, जिसमें इबाद खान और खुशी दुबे की जोड़ी आशिकाना के बाद एक बार फिर से देखने को मिलेगी। लेकिन इस बार शो की कहानी एकदम हटकर है। शो को शुरू हुए अभी एक हफ्ता ही हुआ है और टीवी पर टीआरपी में टॉप-5 में अपनी जगह बना ली है। शो की कहानी के बारे में कहा जा रहा है कि ये JTN- डिमोन स्लेयर पर आधारित है। शो की पॉपुलर्टी को और बढ़ाने के लिए शो में बिग बॉस फेम संबुल तौकीर की एंट्री होने वाली है। जिनको स्टार प्लस के पॉपुलर शो इमली में देखा गया है। चलिए जानते हैं Sumbul Touqeer का क्या होगा शो में किरदार

जादू तेरी नजर डायन का असर में हुई संबुल तौकीर की एंट्री ( Jaadu Teri Nazar Dayan Ka Mausam Sambul Touqeer)-

जादू तेरी नजर डायन का मौसम शो में विहान और गौरी की कहानी को दिखाया गया है। जिसमें विहान जोकि एक डायन का बेटा है तो वहीं गौरी रक्षक वंश में जन्मी है। जो डायन से दुनिया की रक्षा करते हैं। इस समय शो में दिखाया जा रहा है कि विहान को धीरे-धीरे अपनी शक्तियों का पता चल रहा है। क्योंकि अब चुडैल विहान का पीछा कर रही हैं और उसको नजर आने लगी है। तो वहीं गौरी को भी आने वाले समय में अपनी छुपी हुई शक्तियों के बारे में पता चलेगा। इन सबसे अंजान विहान और गौरी को देखा जाएगा कि आने वाले एपिसोड में दोनों एक-दूसरे के प्यार में पड़ जाएंगे। दोनों एक-दूसरे के असलियत से अंजान है दशर्कों को उस दिन का इंतजार है जिस दिन दोनों को एक-दूसरे की वास्तविकता का पता चलेगा। फिर कहानी में क्या नया मोड़ आएगा।

इन सबके बीच रिपोर्ट्स कि माने तो बिग बॉस फेम संबुल तौकीर शो में नजर आने वाली है। बता दे कि सुंबुल तौकीर शो में खुशी दूबे की जगह नहीं लेगी ना ही वो नई गौरी बनेगी। शो में उनका बस कैमियो होगा। यानि कुछ समय के लिए वो शो में नजर आएंगी।


शो (Jaadu Teri Nazar- Dayan Ka Mausam) की सफलता पर खुशी दूबे और इबाद खान ने अपनी खुशी व्यक्त की है। वो शो की सफलता से काफी ज्यादा खुश है। इबाद खान ने कहा कि उनकी माँ से पड़ोसी कहते हैं कि हमे भरोषा नहीं होता है कि ये वहीं कपल हैं जो हमने आशिकाना में देखा था।तो वहीं खुशी दूबे ने कहा कि वो काफी इमोशनल है आशिका के बाद दोनों के एक साथ टीवी सीरियल का सबको को बेसब्री से इंतजार था।



Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Senior Content Writer

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story