×

बस्ती के जग्गू दादा से हीरो के जैकी श्रॉफ बनने की कहानी, क्या जानते हैं आप?

suman
Published on: 1 Feb 2017 6:37 AM GMT
बस्ती के जग्गू दादा से हीरो के जैकी श्रॉफ बनने की कहानी, क्या जानते हैं आप?
X

मुंबई: यारों के यार जैकी श्रॉफ एक ऐसे एक्टर हैं जिन्होंने संघर्ष और काबलियत के बल पर बिना किसी गॉड फादर के इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई है। उनका पूरा नाम जयकिशन काकुभाई श्रॉफ है। उनका जन्म महाराष्ट्र के लातूर जिले के उद्गीर में 1 फरवरी 1957 को हुआ था। वे 34 सालों से बॉलीवुड में सक्रिय हैं।

आगे पढ़ें जैकी श्रॉफ बनने की कहानी...

इस शुरु हुआ फिल्मी करियर

तरह 9 भाषाओं में और दो सौ से ज्यादा फिल्मों में जैकी ने अपने एक्टिंग का लोहा मनवाया है। उनके पिता काकाभाई हरीभाई श्रॉफ गुजराती थे और मां रीता कजाकिस्तान की तुर्क थीं। जैकी मुंबई के मालाबार हिल के तीन बत्ती एरिया में रहते थे। एक्टर और मॉडल बनने से पहले जैकी लोकल गुंडे थे। उन्हें जग्गु दादा के नाम से उनके एरिया के लोग जानते थे। देवआनंद की फिल्म स्वामी दादा (1982)की शूटिंग देखने जैकी श्रॉफ पहुंचे। भीड़ में वे अलग ही नजर आ रहे थे तो देवानंद की नजर जैकी पर पड़ी। उन्होंने जैकी को बुलाया और एक छोटा सा रोल प्ले करने को कहा और वे मान गए और इस तरह से पहली बार वे बड़े परदे पर नजर आएं।

आगे पढ़ें जैकी श्रॉफ बनने की कहानी...

सुभाष घई फिल्म से बन गए हीरो

उसके बाद सुभाष घई की नजर में वे आए और बन गए हीरो। उस दौर में सुभाष घई स्टार सन्स से परेशान थे और नए चेहरे की खोज में थे तभी उनकी नजर जैकी पड़ी। वे हीरो लेकर फिल्म बनाने की सोची। उन्होंने जैकी श्रॉफ को 'हीरो' (1983) का हीरो बना दिया। सुभाष घई को जैकी का जयकिशन नाम ओल्ड और बड़ा लगा तो उन्होंने उन्हें जैकी नाम दिया।

आगे पढ़ें जैकी श्रॉफ बनने की कहानी...

फैमिलीमेन

जैकी श्रॉफ ने 5 जून 1987 को अपनी गर्लफ्रेंड आयशा दत्त से शादी की। जैकी श्रॉफ की पत्नी आयशा राजपरिवार से हैं। जैकी और आयशा ने एक दूसरे को एक बस में पहली बार जब देखा तब आयशा मात्र 13 साल की थीं। जैकी श्रॉफ की जब आयशा से पहली मुलाकात हुई उस समय जैकी किसी और के साथ रिश्ते में थे। लेकिन इसके बावजूद उन्होंने आयशा से शादी की। उनके बेटे टाइगर श्रॉफ भी बॉलीवुड में करियर बना चुके हैं। उनकी एक बेटी कृष्णा श्रॉफ भी है। जैकी और उनकी पत्नी आयशा श्रॉफ सोनी टीवी के 10 प्रतिशत शेयर के मालिक करीब 15 साल रहे। जिन्हें 2012 में उन्होंने बेच दिया। अब जैकी और उनकी पत्नी आयशा श्रॉफ इंटरटेनमेंट लिमिटेड नाम की एक मीडिया कंपनी चलाते हैं।

आगे पढ़ें जैकी श्रॉफ बनने की कहानी...

भाई की मौत ने बना दिया बस्ती का दादा

जैकी टीवी पर एक मैजिक शो के जज भी बन चुके हैं। उनके पिता एक प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य थे। जैकी के बचपन में ही उन्होंने अपने बेटे के स्टार बनने की भविष्यवाणी कर दी थी। जैकी के अनुसार उनके भाई चाल का असली दादा था। वह गरीब लोगों की मदद करते थे। जैकी का भाई, कम उम्र में ही किसी को बचाने के लिए समुद्र में कूदा, जबकि उसे तैरना नहीं आता था। वह जैकी के सामने ही डूब गया। भाई की मौत के बाद जैकी ने तय किया कि वह अब बस्ती में भलाई का का काम करेंगे और अपने भाई की जगह लेंगे। इस तरह वे जग्गु दादा बने।

आगे पढ़ें जैकी श्रॉफ बनने की कहानी...

हर दिल अजीज

जैकी श्रॉफ को स्टाइल और कुकिंग में काफी दिलचस्पी थी। उन्होंने ताज में शेफ के तौर पर काम सीखना चाहा, परंतु डिग्री न होने के कारण वह ऐसा न कर सके। जैकी श्रॉफ अच्छे कुक हैं और उनके उनका बनाय बैगन का भर्ता बॉलीवुड में पसंद किया जाता है। जैकी श्रॉफ ने एयर इंडिया में फ्लाइट अटेंडेंट बनने की कोशिश की, परंतु उनकी कम शिक्षा इसमें भी बाधा बनी। जैकी दिल से सोचने वाले इंसान हैं। इसलिए वे बॉलीवुड में लोकप्रिय हैं। कई फिल्में उन्होंने निर्माताओं के मदद के लिए की। ये जानते हुए भी इससे उनके करियर पर बुरा असर पड़ सकता है। उनका तकिया कलाम 'भिड़ू' है।जिसे लोग अक्सर इस्तेमाल करते है।

suman

suman

Next Story